Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बलरामपुर-रामानुजगंज गांव में पसरा मातम : उजड़ गई परिवार की खुशियां, ज…
जहरीले सांप ने ली दो बच्चों की जान
जहरीले सांप ने ली दो बच्चों की जान
बलरामपुर-रामानुजगंज

गांव में पसरा मातम : उजड़ गई परिवार की खुशियां, जहरीले सांप ने ली दो बच्चों की जान

बलरामपुर जिले के पिपरसोत तुर्रापारा गांव में जहरीले सांप के डसने से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बच्चों को पहले जिला अस्पताल और फिर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों ने सांप को पकड़कर वन विभाग को भी सूचना दे दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 04 Jul 2026, 11:46 AM · अपडेट: 10 Sep 2026, 09:20 AM
बलरामपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
बलरामपुर जिले के पिपरसोत तुर्रापारा गांव में सर्पदंश की एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। गुरुवार देर रात घर में घुसे जहरीले सांप ने सो रहे दो सगे भाइयों को डस लिया। दोनों बच्चों को गंभीर हालत में पहले जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

जहरीले सांप के डसने से दाे भाइयों की मौत 

मिली जानकारी के अनुसार, 9 वर्षीय विकास नागेसिया, उसका ढाई वर्षीय छोटा भाई विक्रांत नागेसिया और उनका एक अन्य भाई गुरुवार रात करीब 11 बजे एक ही खटिया पर सो रहे थे। इसी दौरान घर में घुसे जहरीले सांप ने विकास और विक्रांत को काट लिया। दोनों बच्चों के अचानक रोने और चीखने की आवाज सुनकर परिजन कमरे की ओर दौड़े, जहां उन्हें सांप दिखाई दिया। घटना के बाद परिजनों ने घबराने के बजाय साहस का परिचय देते हुए लोहे की कढ़ाई से सांप को ढककर उसे घर के भीतर ही पकड़ लिया। इसके बाद बिना देर किए दोनों बच्चों को इलाज के लिए बलरामपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया। अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन जहर का असर अधिक होने के कारण इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। 

परिवार में पसरा मातम 

विकास चौथी कक्षा में पढ़ता था, जबकि छोटा भाई विक्रांत आंगनबाड़ी का छात्र था। एक साथ दो बच्चों की मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। दो सगे भाइयों की असमय मौत की खबर फैलते ही पूरे पिपरसोत तुर्रापारा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीण बड़ी संख्या में पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। उधर, परिजनों ने जिस सांप को पकड़ा था, उसकी जानकारी वन विभाग और संबंधित अधिकारियों को भी दे दी गई है, ताकि उसकी पहचान और आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें