स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर माँ पैथोलॉजी सर्विसेस, बस स्टैंड महासमुंद एवं माँ मेडिकल स्टोर, के संचालक ललित कुमार चक्रधारी द्वारा जिला अस्पताल के सामने खरोरा और मिनी स्टेडियम के सामने नागरिकों के लिए निशुल्क बूंदी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
निशुल्क बूंदी वितरण
कार्यक्रम में हजारों गणमान्य नागरिकों एवं आम लोगों ने प्रसाद स्वरूप बूंदी ग्रहण की। आयोजकों के अनुसार, पूरे महासमुंद शहर में किसी संस्था द्वारा इस प्रकार का निशुल्क बूंदी वितरण कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया गया। इस जनसेवा कार्य के लिए नागरिकों ने संचालक ललित कुमार चक्रधारी को आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मौजूद रहें लोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में माँ पैथोलॉजी लैब एवं माँ मेडिकल स्टोर के स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर जनक यादव, नरेश यादव, नेहरू पटेल, दिव्या, खिलेश चक्रधारी, गीता यादव, तरणी ध्रुव, खेमेश्वरी विश्वकर्मा, जैसमीन एवं महेश ध्रुव सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।