Ganesh Chaturthi: गणेश चतुर्थी का पर्व देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। साल 2026 में भी भगवान गणेश के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस मौके पर देश के कई प्रसिद्ध गणेश मंदिरों और उत्सव स्थलों पर विशेष पूजा, सजावट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन स्थानों पर हर साल देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
1. महाराष्ट्र, का राजा लालबागचा
लालबागचा राजा गणेशोत्सव का सबसे प्रसिद्ध केंद्र माना जाता है। यहां स्थापित होने वाली गणेश प्रतिमा के दर्शन के लिए लाखों भक्त पहुंचते हैं। मुंबई का सार्वजनिक गणेशोत्सव अपनी विशाल प्रतिमाओं, आकर्षक पंडालों और भव्य आयोजनों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। इस बार प्रतिमा 18 से 20 फीट ऊंची होगी। गणेश चतुर्थी के दौरान पूरा शहर बप्पा की भक्ति और उत्साह में रंग जाएगा।
2. सिद्धिविनायक मंदिर, मुंबई
श्री सिद्धिविनायक मंदिर देश के सबसे प्रसिद्ध गणेश मंदिरों में से एक है। मान्यता है कि यहां भगवान गणेश के दर्शन से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान और विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। और भक्तो की भिड़ लगी रहती हैं|
3. दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर, पुणे
महाराष्ट्र के पुणे स्थित दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर गणेश भक्तों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। गणेशोत्सव के दौरान मंदिर में भव्य सजावट, सांस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है। देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस ऐतिहासिक गणपति के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
4. खजराना गणेश मंदिर, इंदौर
खजराना गणेश मंदिर देश के प्रसिद्ध गणेश मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में सालभर भक्तों की भीड़ रहती है, लेकिन गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंदिर की रौनक और भी बढ़ जाती है।
5. मोती डूंगरी गणेश मंदिर, जयपुर
राजस्थान के जयपुर स्थित मोती डूंगरी गणेश मंदिर गणेश भक्तों की आस्था का बड़ा केंद्र है। गणेश चतुर्थी पर यहां विशेष पूजा, भव्य सजावट और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बप्पा के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचते हैं।
मुंबई से पुणे तक दिखेगा गणेशोत्सव का भव्य रूप
गणेश चतुर्थी के अवसर पर मुंबई, पुणे सहित देश के कई शहरों में उत्सव की खास तैयारियां देखने को मिलेंगी। सार्वजनिक पंडालों से लेकर प्रसिद्ध गणेश मंदिरों तक भगवान गणेश की भक्ति और उत्साह का माहौल नजर आएगा। श्रद्धालु इन स्थानों पर पहुंचकर धार्मिक आस्था के साथ गणेशोत्सव की भव्यता और सांस्कृतिक रंगों का अनुभव कर सकेंगे।

