Thursday, 03 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bhilai Road Accident: नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, रेलवे कर्मचारी की मौत Mathura Janmashtami: जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजी मथुरा, जन्मस्थान से निकली भव्य शोभायात्रा Bilaspur Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की हत्या, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस Bhilai Online Fraud: पांच आरोपियों के बाद अब राजस्थान से पकड़ा गया एक और आरोपी Chhattisgarh Naxal Operation: नारायणपुर के जंगल में नक्सलियों का डंप बरामद, राइफल-कारतूस समेत विस्फोटक सामग्री जब्त Korba News: सुनसान कमरे में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप Bhilai Road Accident: नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, रेलवे कर्मचारी की मौत Mathura Janmashtami: जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजी मथुरा, जन्मस्थान से निकली भव्य शोभायात्रा Bilaspur Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की हत्या, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस Bhilai Online Fraud: पांच आरोपियों के बाद अब राजस्थान से पकड़ा गया एक और आरोपी Chhattisgarh Naxal Operation: नारायणपुर के जंगल में नक्सलियों का डंप बरामद, राइफल-कारतूस समेत विस्फोटक सामग्री जब्त Korba News: सुनसान कमरे में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
W 𝕏 f
होम धर्म Dongargarh News: मां बम्लेश्वरी देवी का नाम कैसे …
Maa Bamleshwari Devi-tempelet i Dongargarh (Image Source: Social media)
Maa Bamleshwari Devi-tempelet i Dongargarh (Image Source: Social media)
धर्म

Dongargarh News: मां बम्लेश्वरी देवी का नाम कैसे पड़ा? इतिहास और परंपरा में अलग-अलग दावे

Dongargarh News: डोंगरगढ़ की प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी के नाम और इतिहास को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। देवी के नाम की उत्पत्ति को लेकर अलग-अलग मान्यताएं सामने आने के बाद धार्मिक परंपरा, लोकविश्वास और ऐतिहासिक दस्तावेजों को लेकर बहस शुरू हुई है। इस मामले ने डोंगरगढ़ से जुड़ी पुरानी मान्यताओं को भी एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
03 Sep 2026, 05:16 PM
डोंगरगढ़
Dongargarh News: डोंगरगढ़ की प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी के नाम और इतिहास को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। देवी के नाम की उत्पत्ति को लेकर अलग-अलग मान्यताएं सामने आने के बाद धार्मिक परंपरा, लोकविश्वास और ऐतिहासिक दस्तावेजों को लेकर बहस शुरू हुई है। इस मामले ने डोंगरगढ़ से जुड़ी पुरानी मान्यताओं को भी एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।  
विवाद उस बयान के बाद सामने आया, जिसे कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से जोड़ा जा रहा है। इसमें देवी के नाम को भगवान शिव के डमरू से निकली ‘बम’ ध्वनि से जोड़ने की बात कही गई। गोंड समाज ने इस पर आपत्ति जताते हुए इसे अपनी पारंपरिक मान्यताओं के विपरीत बताया है। समाज की ओर से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर स्पष्टीकरण, खंडन और माफी की मांग की गई है। 

दाई बमलाई’ नाम को लेकर क्या है समाज की मान्यता

गोंड समाज की मान्यता के अनुसार डोंगरगढ़ की देवी को पुरानी परंपरा में ‘दाई बमलाई’ के नाम से जाना जाता था। समाज का कहना है कि बाद के समय में ‘बम्लेश्वरी’ नाम अधिक प्रचलित हुआ। इस दावे के समर्थन में समाज धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का उल्लेख करता है। डॉ. मोतीरावण कंगाली की पुस्तक ‘डोंगरगढ़ की बमलाई दाई बमलेश्वरी’ को भी इस संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जाता है।

ब्रिटिशकालीन रिकॉर्ड में ‘बगलामुखी देवी’ का उल्लेख

इस मामले में ब्रिटिशकालीन दस्तावेज एक अलग जानकारी सामने रखते हैं। अलेक्जेंडर कनिंघम की रिपोर्ट में वर्ष 1864 के डोंगरगढ़ का उल्लेख करते हुए बगलामुखी देवी के सम्मान में रविवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार की जानकारी दर्ज होने की बात कही जाती है। यानी उस दौर के उपलब्ध लिखित रिकॉर्ड में देवी का संदर्भ ‘बगलामुखी’ नाम से मिलता है।

बमलाई, बम्लेश्वरी और बगलामुखी में क्या है संबंध

अब सबसे महत्वपूर्ण सवाल इन तीनों नामों के बीच संबंध को लेकर है। क्या बगलामुखी, बमलाई और बम्लेश्वरी एक ही देवी के अलग-अलग कालखंडों में प्रचलित नाम हैं, या फिर इनके पीछे अलग धार्मिक परंपराएं रही हैं? उपलब्ध जानकारी में इन नामों को सीधे जोड़ने वाला स्पष्ट और प्रमाणित दस्तावेज सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया है। 

इतिहास और लोकपरंपरा के बीच उलझा सवाल

एक तरफ गोंड समाज अपनी पुरानी मौखिक और सांस्कृतिक परंपरा का हवाला देता है, वहीं दूसरी तरफ ब्रिटिशकालीन रिकॉर्ड में अलग नाम का उल्लेख मिलता है। इसके अलावा वर्तमान समय में मंदिर की धार्मिक पहचान मां बम्लेश्वरी के रूप में स्थापित है। ऐसे में लोकमान्यता, ऐतिहासिक दस्तावेज और वर्तमान धार्मिक परंपरा—तीनों को अलग-अलग संदर्भों में समझना जरूरी हो जाता है। 

पुराने दस्तावेजों से ही साफ होगी नाम की असली

कहानी देवी के नाम की ऐतिहासिक यात्रा को लेकर अंतिम निष्कर्ष तक पहुंचने के लिए पुराने राजकीय दस्तावेजों, मंदिर के अभिलेखों, पुरातात्विक प्रमाणों और स्थानीय मौखिक परंपराओं का विस्तृत अध्ययन जरूरी होगा। अलग-अलग स्रोतों की तुलना के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बगलामुखी, बमलाई और बम्लेश्वरी नामों का आपस में क्या ऐतिहासिक संबंध रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें