Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट Kaushambi firecracker factory blast, 8 की मौत, 20 की हालत नाजुक, मलबे से निकाले गए 22 लोग Ambikapur Road Accident: ट्रक की टक्कर से आरक्षक की मौत, ड्यूटी के बीच हादसे ने छीनी जिंदगी Crime news Janjgir-Champa: जमीन विवाद में भाभी की हत्या, पति गंभीर, आरोपी भाई गिरफ्तार Durg News: घर के अंदर चल रहा था जुए का खेल, 12 लोग गिरफ्तार, 3.16 लाख कैश जब्त Balrampur news: मजदूरों से भरी बस और बोलेरो की टक्कर, एक की मौत, कई घायल Balrampur Crime News: मुर्गा बनाने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर उतारा मौत के घाट Kaushambi firecracker factory blast, 8 की मौत, 20 की हालत नाजुक, मलबे से निकाले गए 22 लोग Ambikapur Road Accident: ट्रक की टक्कर से आरक्षक की मौत, ड्यूटी के बीच हादसे ने छीनी जिंदगी Crime news Janjgir-Champa: जमीन विवाद में भाभी की हत्या, पति गंभीर, आरोपी भाई गिरफ्तार Durg News: घर के अंदर चल रहा था जुए का खेल, 12 लोग गिरफ्तार, 3.16 लाख कैश जब्त
W 𝕏 f
होम धर्म Ujjain Mahakal Temple: दरबार में उमड़ा आस्था का स…
Mahakal Temple Ujjain devotees during Shravan month.
Mahakal Temple Ujjain devotees during Shravan month.
धर्म

Ujjain Mahakal Temple: दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रावण में 1.57 करोड़ भक्तों ने किए दर्शन

Ujjain Mahakal Temple: श्रावण मास में उज्जैन के बाबा महाकाल के दरबार में 1.57 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। शीघ्र दर्शन और लड्डू प्रसादी से मंदिर समिति को 24.96 करोड़ रुपये से अधिक की आय हुई।

कीर्तिमान डेस्क | कमलेश साहू
31 Aug 2026, 02:50 PM
उज्जैन
Ujjain Mahakal Temple: उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। देश और विदेश से बड़ी संख्या में भक्त बाबा महाकाल के दर्शन और जलाभिषेक के लिए उज्जैन पहुंचे। मंदिर प्रबंधन समिति के आंकड़ों के अनुसार, पूरे श्रावण माह में 1 करोड़ 57 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने महाकाल मंदिर और इससे जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं के माध्यम से दर्शन किए।

5 लाख से अधिक कावड़ यात्री पहुंचे उज्जैन 

श्रावण के दौरान बाबा महाकाल को जल अर्पित करने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से 5 लाख से ज्यादा कावड़ यात्री उज्जैन पहुंचे। यात्रियों की सुविधा के लिए मंदिर प्रबंधन की ओर से शहर में पांच स्थानों पर भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई थी। इन सेवा केंद्रों पर करीब 2 लाख 80 हजार कावड़ यात्रियों ने प्रसादी ग्रहण की। मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा के लिए की गई व्यवस्थाओं की भक्तों ने सराहना की। 

अन्नक्षेत्र में करीब 3.48 लाख भक्तों ने किया भोजन 

महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में भी पूरे श्रावण माह श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था जारी रही। मंदिर समिति के मुताबिक, इस दौरान करीब 3 लाख 47 हजार 912 श्रद्धालुओं ने अन्नक्षेत्र में भोजन प्रसादी ग्रहण की। श्रद्धालुओं को सात्विक और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखा गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिर परिसर की इस सुविधा का लाभ उठाया।
                                                         श्रावण मास के दौरान भक्तजन

शीघ्र दर्शन से मंदिर को मिली 14.47 करोड़ रूपए की आय 

श्रावण मास में बढ़ती भीड़ को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए शीघ्र दर्शन की सुविधा भी संचालित की गई। मंदिर समिति के अनुसार, पूरे महीने में 5 लाख 76 हजार 370 शीघ्र दर्शन टिकट जारी किए गए। इन टिकटों से मंदिर समिति को 14 करोड़ 47 लाख 42 हजार 500 रूपए की आय हुई। इस तरह शीघ्र दर्शन व्यवस्था से मंदिर को करीब 14.47 करोड़ रूपए की आमदनी हुई। 

लड्डू प्रसादी की बिक्री भी करोड़ों में 

बाबा महाकाल की प्रसिद्ध लड्डू प्रसादी की बिक्री ने भी इस श्रावण में बड़ा आंकड़ा दर्ज किया। मंदिर समिति के अनुसार, श्रद्धालुओं ने पूरे महीने में 2,215.939 क्विंटल लड्डू प्रसादी खरीदी। लड्डू प्रसादी की बिक्री से मंदिर समिति को 10 करोड़ 49 लाख 27 हजार 250 रूपए की आय हुई। यानी केवल लड्डू प्रसादी की बिक्री से करीब 10.49 करोड़ रूपए की आमदनी हुई।

10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को बांटी चरण पादुकाएं 

श्रावण मास के दौरान महाकाल मंदिर में दर्शन के साथ श्रद्धालु सेवा पर भी विशेष जोर दिया गया। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, 10 हजार से अधिक भक्तों को निःशुल्क चरण पादुकाएं वितरित की गईं। इसके अलावा कावड़ यात्रियों के लिए भोजन, प्रसादी वितरण और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई। मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। इस तरह श्रावण मास के दौरान उज्जैन का महाकाल मंदिर दर्शन के साथ श्रद्धालु सेवा और सुविधाओं का भी प्रमुख केंद्र बना रहा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें