Sunday, 05 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
भरोसे पर लगा दाग : बॉयफ्रेंड की मदद के लिए केयरटेकर ने मालिक के घर में की चोरी, दो साल का भरोसा टूटा छत्तीसगढ़ का गौरव शांत : अंतरराष्ट्रीय पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन बैठकें नहीं, विकास भी ठप : अध्यक्ष समेत 15 सदस्यों ने सीईओ के खिलाफ खोला मोर्चा परिवार में पसरा मातम : खेत की घेराबंदी करते समय करंट से मां और दो बेटों की मौत भरोसे पर लगा दाग : बॉयफ्रेंड की मदद के लिए केयरटेकर ने मालिक के घर में की चोरी, दो साल का भरोसा टूटा छत्तीसगढ़ का गौरव शांत : अंतरराष्ट्रीय पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन बैठकें नहीं, विकास भी ठप : अध्यक्ष समेत 15 सदस्यों ने सीईओ के खिलाफ खोला मोर्चा परिवार में पसरा मातम : खेत की घेराबंदी करते समय करंट से मां और दो बेटों की मौत
W 𝕏 f
होम महासमुंद गांजा जब्त : कोमाखान पुलिस की घेराबंदी में दबोचे …
गांजा की खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार
गांजा की खेप के साथ आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद

गांजा जब्त : कोमाखान पुलिस की घेराबंदी में दबोचे गए अंतरराज्यीय तस्कर

छत्तीसगढ़ में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोमाखान पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से मध्य प्रदेश ले जाई जा रही 62.160 किलोग्राम गांजे की खेप जब्त की है। मुखबिर की सूचना पर ग्राम गोयनाबाहरा के पास नाकेबंदी कर स्विफ्ट डिजायर कार को रोका गया, जिसमें से करीब 31.08 लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद हुआ।

कीर्तिमान न्यूज
04 Jul 2026, 07:49 AM
महासमुंद
नशे के सौदागरों और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और स्थानीय पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। वरिष्ठ अधिकारियों से मिले 'एंड-टू-एंड' और फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन के सख्त निर्देशों के बाद छत्तीसगढ़ के बॉर्डर इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बेहद पुख्ता कर दी गई है। 
इसी मुस्तैदी का नतीजा है कि कोमाखान पुलिस ने ओडिशा से मध्य प्रदेश ले जाई जा रही गांजे की एक बड़ी खेप को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने मामले में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 36 लाख रुपये का माल जब्त किया है। 

वाहनों की चेकिंग शुरू

मिली जानकारी के अनुसार, कोमाखान पुलिस को मुखबिर से एक बेहद पुख्ता इनपुट मिला था कि ओडिशा की तरफ से छत्तीसगढ़ होते हुए मध्य प्रदेश की ओर एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार (क्रमांक MP 13 ZW 9964) गुजरने वाली है, जिसमें भारी मात्रा में गांजा छिपाया गया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल ग्राम गोयनाबाहरा के पास नाकेबंदी की और आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। 

तस्करों ने किया खुलासा 

इसी दौरान मुखबिर के बताए हुलिए की कार आती दिखाई दी, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर रोक लिया। कार में दो लोग सवार थे। पुलिस ने जब उनसे गाड़ी रोकने का कारण पूछा और तलाशी लेने की बात कही, तो वे घबरा गए। कड़ाई से की गई पूछताछ में दोनों आरोपियों ने माना कि वे गाड़ी में अवैध रूप से गांजा लेकर जा रहे हैं। तस्करों ने खुलासा किया कि वे इस खेप को भवानीपटना (ओडिशा) से लोड कर इंदौर (मध्य प्रदेश) खपाने के इरादे से ले जा रहे थे।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान:

  1. सुरेश मालवीय (पिता: नारायण जी, उम्र: 30 वर्ष) – निवासी: देवली पीपलोन, थाना आगर, जिला आगर-मालवा (म.प्र.)।

  2. एल्कार सेन (पिता: बापूलाल सेन, उम्र: 30 वर्ष) – निवासी: मारूबल्डिया, थाना बडोद, जिला आगर-मालवा (म.प्र.)।

लाखों का गांजा और कार जब्त, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज

कार की सघन तलाशी लेने पर पुलिस को भारी मात्रा में गांजे के पैकेट मिले। तौल कराने पर कुल 62.160 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 31,08,000 रुपये (31 लाख 8 हजार) आंकी गई है।

पुलिस द्वारा जब्त की गई कुल संपत्ति:

  • अवैध गांजा: 62.160 किलो (कीमत करीब 31.08 लाख रुपये)

  • स्विफ्ट डिजायर कार: कीमत करीब 5,00000 रुपये

  • मोबाइल फोन: 1 नग (कीमत करीब 5,000 रुपये)

  • कुल जब्ती: ₹36,13,000 (36 लाख 13 हजार रुपये)

कोमाखान पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 99/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 20(b)(ii)(c) और 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इनके पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है कि इस तस्करी के पीछे मुख्य फाइनेंसर कौन है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें