Wednesday, 07 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: धमतरी में डायल 112 के आरक्षक की मौत, कंट्रोल रूम में मिला शव Raigarh Scrap Case: GST जांच में खुली गड़बड़ी, रायगढ़ में 32.5 टन संदिग्ध स्क्रैप जब्त Patan Jewelers Fraud: नकली सोना गिरवी रखकर ज्वेलर्स से ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार Tamora Forest Attack: वन अमले पर हमला, रेंजर और उपवनक्षेत्रपाल को 5 घंटे बनाया बंधक Raipur Bull Attack: आक्रामक सांड ने मचाया उत्पात, 15 लोग घायल, वन विभाग ने किया रेस्क्यू Bhilai Spy Camera Case: होटल के बाथरूम में स्पाइ कैमरा मिलने से मचा हड़कंप, कर्मचारी फरार CG News: धमतरी में डायल 112 के आरक्षक की मौत, कंट्रोल रूम में मिला शव Raigarh Scrap Case: GST जांच में खुली गड़बड़ी, रायगढ़ में 32.5 टन संदिग्ध स्क्रैप जब्त Patan Jewelers Fraud: नकली सोना गिरवी रखकर ज्वेलर्स से ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार Tamora Forest Attack: वन अमले पर हमला, रेंजर और उपवनक्षेत्रपाल को 5 घंटे बनाया बंधक Raipur Bull Attack: आक्रामक सांड ने मचाया उत्पात, 15 लोग घायल, वन विभाग ने किया रेस्क्यू Bhilai Spy Camera Case: होटल के बाथरूम में स्पाइ कैमरा मिलने से मचा हड़कंप, कर्मचारी फरार
W 𝕏 f
होम › गरियाबंद › Gariaband News: जिला अस्पताल पहुंच मार्ग बना नाला…
Gariaband District Hospital road waterlogging ( Image Source: Social Media )
Gariaband District Hospital road waterlogging ( Image Source: Social Media )
गरियाबंद

Gariaband News: जिला अस्पताल पहुंच मार्ग बना नाला, चार साल से जलभराव से परेशान मरीज

Gariaband News: जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी लंबे समय से बनी हुई है। अस्पताल के प्रवेश द्वार से करीब 100 मीटर पहले सड़क पर सालभर गंदा पानी जमा रहता है। हालात ऐसे हैं कि अस्पताल जाने वालों को इसी पानी को पार कर आगे बढ़ना पड़ता है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 07 Oct 2026, 02:47 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
गरियाबंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Gariaband News: जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी लंबे समय से बनी हुई है। अस्पताल के प्रवेश द्वार से करीब 100 मीटर पहले सड़क पर सालभर गंदा पानी जमा रहता है। हालात ऐसे हैं कि अस्पताल जाने वालों को इसी पानी को पार कर आगे बढ़ना पड़ता है। बारिश के दिनों में स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह समस्या पिछले करीब चार वर्षों से बनी हुई है। 
सड़क पर जमा पानी में राइस मिल से निकलने वाला गंदा पानी, अस्पताल परिसर की निस्तारी और आसपास के वार्डों का पानी भी शामिल हो जाता है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से बदबू और गंदगी की स्थिति बनी रहती है, जिससे लोगों को संक्रमण और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का खतरा रहता है।

महिलाओं और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी

गंदे पानी से होकर अस्पताल पहुंचना मरीजों के साथ-साथ महिलाओं और बुजुर्गों के लिए भी मुश्किल भरा है। कई बार लोगों के जूते और कपड़े तक पानी में भीग जाते हैं। अस्पताल आने वाले मरीजों को ऐसी स्थिति में काफी सावधानी से रास्ता पार करना पड़ता है।

जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से बढ़ी समस्या

जानकारी के अनुसार, गरियाबंद के नगरीय निकाय में शामिल होने से पहले नेशनल हाईवे-130सी पर पेट्रोल पंप के पास पानी की निकासी के लिए निम रपटा हुआ करता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले करीब एक दशक में जल निकासी की पर्याप्त योजना के बिना आसपास कई मकानों के निर्माण की अनुमति दी गई। इससे पानी के पुराने बहाव का रास्ता बाधित हो गया और इसका असर अस्पताल के सामने दिखाई देने लगा।

अस्पताल प्रबंधन ने भी माना पालिका की चूक

अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि अस्पताल के सामने जलभराव की समस्या मुख्य रूप से नगर पालिका की जल निकासी व्यवस्था से जुड़ी है। पालिका के अधिकारी भी समस्या से अवगत हैं और इसे जल्द दूर करने की बात कह रहे हैं। हालांकि, जिम्मेदार अधिकारी कैमरे के सामने इस मामले पर बात करने से बचते नजर आए।

टीएल बैठक में भी उठ चुका है मामला

जिला प्रशासन भी अस्पताल मार्ग पर जलभराव की समस्या से अवगत है। बताया गया है कि टीएल की बैठकों में यह मुद्दा कई बार उठ चुका है। इसके बाद अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण भी किया है और नेशनल हाईवे पर नाली निर्माण का काम जल्द शुरू कराने के लिए संबंधित स्तर पर पहल की जा रही है।

एनएच पर नाली बनने के बाद मिलेगी राहत

नगर पालिका की ओर से बताया गया है कि जल्द ही नेशनल हाईवे के किनारे नाली निर्माण का काम शुरू किया जाएगा। नाली बनने के बाद अस्पताल और आसपास के इलाके में जमा पानी की निकासी का रास्ता तैयार होने की उम्मीद है। इससे लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होने की संभावना है।

चार साल से इंतजार, अब समाधान की उम्मीद

अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण स्थान तक पहुंचने वाले मार्ग की यह स्थिति नगर की जल निकासी और स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। प्रशासन और नगर पालिका की ओर से अब नाली निर्माण की बात कही जा रही है। ऐसे में स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा और मरीजों को गंदे पानी के बीच से अस्पताल पहुंचने की मजबूरी से राहत मिलेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें