Gold-Silver Price: सितंबर को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। IBJA के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,037 घटकर 10 ग्राम के लिए करीब ₹1.55 लाख रह गया। वहीं, चांदी की कीमत में भी ₹1,711 की कमी आई और एक किलो का भाव करीब ₹2.35 लाख पर पहुंच गया।
मार्केट एक्सपर्ट अनुज गुप्ता के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गैर-जरूरी सोना खरीदने से बचने की अपील का असर आने वाले दिनों में बाजार पर दिखाई दे सकता है। इसके चलते सोने की मांग पर दबाव पड़ने की संभावना है। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव का असर भी बुलियन मार्केट पर पड़ा है।
सोने के दाम में इस साल रहा बड़ा उतार-चढ़ाव
इस साल सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने का भाव करीब ₹1.33 लाख था। इसके बाद कीमत बढ़कर 29 जनवरी को ₹1.76 लाख के उच्च स्तर तक पहुंच गई। अब मौजूदा भाव उस स्तर से करीब ₹21 हजार नीचे आ चुका है। चांदी ने भी इस साल तेज बढ़त के बाद बड़ी गिरावट देखी है। 31 दिसंबर 2025 को एक किलो चांदी करीब ₹2.30 लाख में थी, जबकि 29 जनवरी को इसका भाव बढ़कर ₹3.86 लाख के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था।
सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान
BIS हॉलमार्क वाला प्रमाणित सोना खरीदना बेहतर है। साथ ही खरीदारी के दिन सोने का बाजार भाव और सही वजन अलग-अलग स्रोतों से जांच लें। गहने खरीदते समय मेकिंग चार्ज पर भी ध्यान दें और ज्वेलर से इसका पूरा ब्रेकअप मांगें। जरूरत पड़ने पर मेकिंग चार्ज को लेकर बातचीत भी की जा सकती है।
चांदी भी ऑलटाइम हाई से ₹1.53 लाख सस्ती
चांदी उस रिकॉर्ड स्तर से करीब ₹1.53 लाख नीचे कारोबार कर रही है। देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमत एक जैसी नहीं होती। इसके पीछे कई कारण होते हैं। सोने को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का परिवहन और सुरक्षा खर्च, स्थानीय मांग-सप्लाई, ज्वेलर्स की खरीद कीमत और स्थानीय ज्वेलरी एसोसिएशन की दरें इसमें भूमिका निभाती हैं। इसी वजह से अलग-अलग शहरों में सोने के भाव में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है। सोना खरीदते समय उसकी शुद्धता और कीमत की जांच जरूर करें।
PM मोदी ने गैर-जरूरी सोना नहीं खरीदने की अपील की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से गैर-जरूरी सोने की खरीदारी से बचने की अपील की है। उनका कहना है कि अगर सोने की जरूरत नहीं है तो इसकी खरीदारी नहीं करनी चाहिए। इससे पहले 11 मई को भी प्रधानमंत्री देशवासियों से गैर-जरूरी सोना खरीदने से बचने की अपील कर चुके हैं।

