Sunday, 25 Oct 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › अर्थव्यवस्था › Gold Silver Price : सोने के भाव में एक हफ्ते में …
Gold, silver prices fluctuate in India (Image Source: AI Genrated)
Gold, silver prices fluctuate in India (Image Source: AI Genrated)
अर्थव्यवस्था

Gold Silver Price : सोने के भाव में एक हफ्ते में ₹3,685 की गिरावट, चांदी हुई महंगी, जानें आज के रेट 

Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रविवार, 6 सितंबर 2026 को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार बंद हैं, लेकिन देश के कई सर्राफा बाजारों में कारोबार जारी रहेगा। ऐसे में अगर आज सोना या चांदी खरीदने का प्लान है तो अपने शहर में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के साथ चांदी की कीमत जरूर जांच लें।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 06 Sep 2026, 01:45 PM · अपडेट: 23 Oct 2026, 01:22 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में इन दिनों लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रविवार, 6 सितंबर 2026 को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार बंद हैं, लेकिन देश के कई सर्राफा बाजारों में कारोबार जारी रहेगा। ऐसे में अगर आज सोना या चांदी खरीदने का प्लान है तो अपने शहर में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के साथ चांदी की कीमत जरूर जांच लें। 
सोने की कीमतों में इस सप्ताह तेज उतार-चढ़ाव रहा। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 28 अगस्त 2026 को MCX पर सोना ₹1,52,815 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। इसके मुकाबले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन सोने का भाव ₹1,56,500 प्रति 10 ग्राम था। इस तरह एक सप्ताह में सोने की कीमत में ₹3,685 की गिरावट दर्ज की गई।

चांदी के भाव में आई तेजी

सोने के उलट चांदी की कीमत में इस सप्ताह बढ़त देखने को मिली। 28 अगस्त को MCX पर चांदी ₹2,37,500 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन इसका भाव ₹2,36,651 प्रति किलोग्राम था। यानी एक सप्ताह के दौरान चांदी ₹849 प्रति किलोग्राम महंगी हुई। 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बदली सोने की कीमत

अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार COMEX पर भी सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई। इस सप्ताह सोना $4,477.20 प्रति औंस पर बंद हुआ, जबकि पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन इसका भाव $4,504.10 प्रति औंस था।

COMEX पर चांदी में मामूली बढ़त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत में हल्की तेजी रही। COMEX पर चांदी इस सप्ताह $66.82 प्रति औंस पर बंद हुई। पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन इसका भाव $66.255 प्रति औंस था। 

अगले सप्ताह भी जारी रह सकता है उतार-चढ़ाव

सोने और चांदी की कीमतों में आने वाले सप्ताह भी उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रही घटनाओं का असर कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ सकता है। खासकर मिडिल ईस्ट में जारी तनाव को लेकर बाजार की नजर बनी हुई है।

कच्चे तेल की कीमतों पर भी बाजार की नजर

हालिया घटनाक्रम के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की आशंका जताई जा रही है। यदि तेल की कीमतों में बड़ा बदलाव होता है तो इसका असर वैश्विक कमोडिटी बाजार पर भी पड़ सकता है। ऐसे में अगले सप्ताह सोने और चांदी के भाव में भी हलचल देखने को मिल सकती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें