Tuesday, 08 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
MBBS Intern Doctors Protest: भोपाल में चक्काजाम, अस्पतालों में ओपीडी ठप होने से भटक रहे मरीज Ganja Smuggling Case: दुर्ग बस स्टैंड पर गांजा बेचते महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार, 2.5 किलो गांजा बरामद Korba Suicide Case: मोबाइल की लत बनी जानलेवा, नेटवर्क नहीं आने से नाराज महिला ने उठाया खौफनाक कदम Ganesh Chaturthi: देश के इन 5 प्रसिद्ध गणेश मंदिरों और उत्सव स्थलों पर दिखेगी बप्पा की भव्यता Chhattisgarh Panchayat Election: उम्र साबित करने के लिए आधार और वोटर ID मान्य नहीं, 10वीं की मार्कशीट ही अंतिम प्रमाण Raipur Murder Case: 1 करोड़ की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर की ले ली जान MBBS Intern Doctors Protest: भोपाल में चक्काजाम, अस्पतालों में ओपीडी ठप होने से भटक रहे मरीज Ganja Smuggling Case: दुर्ग बस स्टैंड पर गांजा बेचते महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार, 2.5 किलो गांजा बरामद Korba Suicide Case: मोबाइल की लत बनी जानलेवा, नेटवर्क नहीं आने से नाराज महिला ने उठाया खौफनाक कदम Ganesh Chaturthi: देश के इन 5 प्रसिद्ध गणेश मंदिरों और उत्सव स्थलों पर दिखेगी बप्पा की भव्यता Chhattisgarh Panchayat Election: उम्र साबित करने के लिए आधार और वोटर ID मान्य नहीं, 10वीं की मार्कशीट ही अंतिम प्रमाण Raipur Murder Case: 1 करोड़ की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर की ले ली जान
W 𝕏 f
होम अर्थव्यवस्था Gold Silver Price Today: सोना 1.53 लाख के पार, चा…
Rise in gold and silver prices (Image Source: AI Genrated)
Rise in gold and silver prices (Image Source: AI Genrated)
अर्थव्यवस्था

Gold Silver Price Today: सोना 1.53 लाख के पार, चांदी ₹2.40 लाख के स्तर पर, जानें आगे का रुख 

Gold Silver Price Today: घरेलू बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर एक्सपायरी वाला गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,53,461 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, दिसंबर वायदा वाला सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,40,615 रुपये प्रति किलोग्राम के करीब पहुंच गया।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
08 Sep 2026, 12:42 PM
नई दिल्ली
Gold Silver Price Today: घरेलू बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर एक्सपायरी वाला गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,53,461 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, दिसंबर वायदा वाला सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट 0.67 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,40,615 रुपए प्रति किलोग्राम के करीब पहुंच गया।  
वैश्विक बाजारों में भी सोने की कीमतों में तेजी का रुख बना हुआ है। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स में 0.40 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जिसके बाद भाव 4,485.84 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के स्तर पर पहुंच गया। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, बॉन्ड यील्ड में गिरावट के कारण सोने को सपोर्ट मिल रहा है। 

डॉलर में कमजोरी से गोल्ड को मिला सहारा

 सोने की कीमतों में तेजी की एक बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर में आई कमजोरी भी मानी जा रही है। मंगलवार को डॉलर इंडेक्स में करीब 0.50 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद यह 98.72 के स्तर पर आ गया। वहीं, 10 साल की अमेरिकी बॉन्ड यील्ड घटकर 4.77 प्रतिशत पर पहुंच गई। 

फेड रिजर्व की बैठक से पहले बढ़ी खरीदारी

पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी में निवेशकों की खरीदारी बढ़ी है। बाजार में यह हलचल अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी बैठक को लेकर देखी जा रही है। फेड की बैठक 15 और 16 सितंबर को प्रस्तावित है। सीएमई फेडवॉच टूल के अनुसार, बाजार की नजर ब्याज दरों से जुड़े फैसले पर बनी हुई है। हालांकि, ईरान-अमेरिका तनाव और भू-राजनीतिक परिस्थितियों के कारण गोल्ड मार्केट में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल रहा है। 

डॉलर की गिरावट और येन की मजबूती से गोल्ड को फायदा 

मास्टर कैपिटल सर्विसेज के चीफ रिसर्च ऑफिसर रवि सिंह के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में कुछ सुधार देखने को मिला है। जापानी करेंसी येन में मजबूती, डॉलर इंडेक्स में गिरावट और बुलियन बाजार से मिले सपोर्ट के कारण सोने को फायदा हुआ है। हालांकि, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और महंगाई को लेकर बनी चिंताओं ने सोने की तेजी को सीमित किया है।  

चांदी में इन स्तरों पर नजर रखने की सलाह

पृथ्वीफिनमार्ट कमोडिटी रिसर्च के मनोज कुमार जैन के अनुसार, MCX सिल्वर के लिए 2,36,600 रुपए और 2,35,000 रुपए के स्तर मजबूत सपोर्ट के रूप में काम कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि निवेशक करीब 1,52,000 रुपए के आसपास सोने में खरीदारी के अवसर तलाश सकते हैं। 

सोने के लिए 1.49 लाख रुपए का स्तर अहम

 रवि सिंह के अनुसार, 1,57,000 रुपए के स्तर से नीचे आने के बाद शॉर्ट टर्म में सोने की स्थिति कमजोर बनी हुई है। फिलहाल MCX गोल्ड के लिए 1,49,000 रुपए का स्तर महत्वपूर्ण सपोर्ट माना जा रहा है। अगर कीमतें इस स्तर से नीचे जाती हैं तो सोना 1,48,000 रुपए तक फिसल सकता है। 

निवेश से पहले रखें सावधानी 

विशेषज्ञों के अनुसार, सोने और चांदी में निवेश करने से पहले बाजार की स्थिति और अपनी वित्तीय योजना को ध्यान में रखना जरूरी है। यहां दी गई जानकारी केवल बाजार विश्लेषण पर आधारित है। इसे निवेश की सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। एक्सपर्ट्स के विचार उनके निजी हैं और किसी भी निवेश निर्णय से पहले अपनी रिसर्च जरूर करें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें