Friday, 23 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Farmers Protest: कावेरी सीड्स कंपनी के खिलाफ किसानों का चक्काजाम, NH-353 पर चार घंटे थमी रफ्तार Crime News: सूरजपुर डबल मर्डर केस का खुलासा, पैसों के लालच में शिक्षिका और बेटे की हत्या Viral Video: बीच सड़क पर नायब तहसीलदार ने काटा केक, सलमान के गाने पर बनाई रील, वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल Chhattisgarh News: सड़क निर्माण से नाराज, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण सड़क पर उतरे River Incident: खारून नदी में 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, तांदुला नहर में युवक लापता CG Crime News: फुल टैंक पेट्रोल भरवाया फिर फरार,पीछा करने पर कार छोड़कर भागे सवार Farmers Protest: कावेरी सीड्स कंपनी के खिलाफ किसानों का चक्काजाम, NH-353 पर चार घंटे थमी रफ्तार Crime News: सूरजपुर डबल मर्डर केस का खुलासा, पैसों के लालच में शिक्षिका और बेटे की हत्या Viral Video: बीच सड़क पर नायब तहसीलदार ने काटा केक, सलमान के गाने पर बनाई रील, वीडियो वायरल होने के बाद उठे सवाल Chhattisgarh News: सड़क निर्माण से नाराज, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण सड़क पर उतरे River Incident: खारून नदी में 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत, तांदुला नहर में युवक लापता CG Crime News: फुल टैंक पेट्रोल भरवाया फिर फरार,पीछा करने पर कार छोड़कर भागे सवार
W 𝕏 f
होम › अर्थव्यवस्था › Gold-Silver Price: सोना लगातार दूसरे दिन महंगा, 1…
Gold nears ₹1.61 lakh silver remains steady (Image Source: AI Genrated)
Gold nears ₹1.61 lakh silver remains steady (Image Source: AI Genrated)
अर्थव्यवस्था

Gold-Silver Price: सोना लगातार दूसरे दिन महंगा, 1.61 लाख रुपए के करीब भाव, चांदी में बदलाव नहीं

Gold-Silver Price: दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। लगातार दूसरे दिन भाव बढ़ने से 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,400 रुपए महंगा हो गया। इसके साथ ही सोने की कीमत करीब 1.61 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई। 1,60,900 रुपए हुआ सोने का भाव स्थानीय कारोबारियों के मुताबिक, गुरुवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,59,500 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 07 Sep 2026, 04:37 PM · अपडेट: 23 Oct 2026, 01:37 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Gold-Silver Price: दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। लगातार दूसरे दिन भाव बढ़ने से 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,400 रुपए महंगा हो गया। इसके साथ ही सोने की कीमत करीब 1.61 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई।  
स्थानीय कारोबारियों के मुताबिक, गुरुवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,59,500 रुपए प्रति 10 ग्राम था। शुक्रवार को इसमें 1,400 रुपए की बढ़ोतरी हुई और कीमत 1,60,900 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। यह कीमत सभी करों को शामिल करके बताई गई है। 

चांदी के भाव में नहीं हुआ बदलाव

जहां सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली, वहीं चांदी का भाव शुक्रवार को स्थिर रहा। बाजार में चांदी 2,40,500 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार करती रही। चांदी की कीमत में फिलहाल कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया।

घरेलू बाजार में खरीदारी से मिला सोने को सहारा 

कारोबारियों का कहना है कि घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की खरीदारी बढ़ने से कीमतों को मजबूती मिली है। हालांकि, वैश्विक आर्थिक आंकड़ों के जारी होने से पहले निवेशक फिलहाल सावधानी बरत रहे हैं। इन आंकड़ों से ब्याज दरों को लेकर आगे की स्थिति और कीमती धातुओं की कीमतों पर असर पड़ सकता है। 

डीलरों के स्टॉक को लेकर बढ़ी चिंता 

सिद्धार्थ खेमका ने बताया कि चांदी में निवेश की मांग अभी भी कमजोर बनी हुई है। ऐसे में डीलरों के पास मौजूद स्टॉक को लेकर चिंता बढ़ रही है। उनका कहना है कि यदि मांग में जल्द सुधार नहीं आता है, तो भारतीय डीलरों की ओर से किए गए करीब 2,000 टन चांदी के ऑर्डर से बाजार में स्टॉक का दबाव और बढ़ सकता है।  

चांदी में निवेश मांग कमजोर 

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के वेल्थ मैनेजमेंट रिसर्च प्रमुख सिद्धार्थ खेमका के अनुसार, घरेलू चांदी की कीमत जनवरी में चार लाख रुपये प्रति किलोग्राम से ऊपर पहुंचने के बाद अब करीब 2.3 लाख से 2.4 लाख रुपए  प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है। इस तरह ऊंचे स्तर से इसमें 40 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है।

महंगाई के आंकड़ों से भी मिलेगी दिशा

सौमिल गांधी के मुताबिक, अमेरिकी रोजगार आंकड़ों के बाद अगले सप्ताह महंगाई से जुड़े आंकड़े भी जारी होंगे। इन आंकड़ों से अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति को लेकर बाजार को आगे की दिशा के संकेत मिल सकते हैं। ब्याज दरों से जुड़ी उम्मीदों का सीधा असर सोने की कीमतों पर पड़ सकता है।  

कमजोर आंकड़े सोने के लिए हो सकते हैं सकारात्मक 

विशेषज्ञों के अनुसार, यदि अमेरिकी आर्थिक आंकड़े उम्मीद से कमजोर रहते हैं तो डॉलर पर दबाव बढ़ सकता है। ऐसी स्थिति में सोने की कीमतों को समर्थन मिलने की संभावना रहती है। वहीं, मजबूत आर्थिक आंकड़े या फेडरल रिजर्व के सख्त रुख के संकेत ब्याज दरों को लेकर उम्मीदें बढ़ा सकते हैं, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव बन सकता है।

वैश्विक बाजार में सोना थोड़ा फिसला 

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो हाजिर सोने की कीमत मामूली गिरावट के साथ 4,465.34 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। वहीं, चांदी में भी 0.38 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 66.72 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर रही।

निवेश से पहले बाजार के जोखिम समझना जरूरी 

सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कारकों पर निर्भर करता है। ब्याज दरें, डॉलर की स्थिति, वैश्विक आर्थिक आंकड़े और मांग जैसे कारक इनकी कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए किसी भी निवेश का फैसला लेने से पहले बाजार की स्थिति और जोखिमों को समझना जरूरी है। यह खबर निवेश की सलाह नहीं है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें