Friday, 09 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Delhi Protest: CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और ट्रेनें रद्द Noida Traffic Diversion: दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर आज कई रूट डायवर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ते Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा Mobile Snatching: पत्नी संग टहल रहे कारोबारी से सरेराह मोबाइल छीना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस Gujarat News: रीवा के दो युवकों को 8 दिन बंधक बनाकर लोहे की रॉड से पीटा, पुलिस ने कराया आजाद Delhi Protest: CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और ट्रेनें रद्द Noida Traffic Diversion: दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर आज कई रूट डायवर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ते Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा Mobile Snatching: पत्नी संग टहल रहे कारोबारी से सरेराह मोबाइल छीना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस Gujarat News: रीवा के दो युवकों को 8 दिन बंधक बनाकर लोहे की रॉड से पीटा, पुलिस ने कराया आजाद
W 𝕏 f
होम › अर्थव्यवस्था › Gold Silver Price Today: रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसले स…
Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today
अर्थव्यवस्था

Gold Silver Price Today: रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसले सोना-चांदी के दाम, जानें आज का ताजा भाव

Gold Silver Price Today: रिकॉर्ड स्तर से बड़ी गिरावट MCX के आंकड़ों के मुताबिक, 29 जनवरी को सोने का भाव 1,93,096 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। इस उच्च स्तर से सोना अब तक करीब 30,097 रुपये सस्ता हो चुका है। चांदी में गिरावट और भी बड़ी रही है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 25 Aug 2026, 01:27 PM · अपडेट: 01 Oct 2026, 11:45 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Gold Silver Price Today: रिकॉर्ड स्तर से बड़ी गिरावट MCX के आंकड़ों के मुताबिक, 29 जनवरी को सोने का भाव 1,93,096 रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। इस उच्च स्तर से सोना अब तक करीब 30,097 रुपए सस्ता हो चुका है। चांदी में गिरावट और भी बड़ी रही है। MCX पर चांदी का सर्वकालिक उच्च स्तर 4,20,048 रुपए था, जिससे इसका भाव करीब 1,77,168 रुपए नीचे आ चुका है। लगातार कई दिनों की तेजी के बाद मंगलवार सुबह दोनों कीमती धातुओं में नरमी दर्ज की गई। रिकॉर्ड स्तर से आई इस गिरावट ने ऊंचे भाव पर निवेश करने वाले खरीदारों की चिंता बढ़ा दी है। 

कच्चा तेल हुआ महंगा अमेरिका और ईरान के बीच तनाव 

वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बढ़ी हुई है। अमेरिका ने ईरान और उसके व्यापारिक साझेदारों पर आर्थिक दबाव तेज कर दिया है। इसके जवाब में ईरान ने चेतावनी दी है कि अमेरिका के नए प्रतिबंध क्षेत्र में शांति स्थापित करने में मददगार साबित नहीं होंगे। दोनों देशों के बीच बढ़ती खींचतान का असर कच्चे तेल की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल का भाव करीब एक प्रतिशत बढ़कर 93 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है।  

डॉलर से बढ़ा दबाव 

अमेरिकी डॉलर इंडेक्स लगातार तीसरे कारोबारी दिन मजबूत हुआ है। डॉलर में तेजी का सीधा असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनका कारोबार अमेरिकी मुद्रा में होता है। डॉलर महंगा होने पर दूसरी मुद्राओं का इस्तेमाल करने वाले खरीदारों के लिए सोने की खरीद महंगी हो जाती है, जिससे मांग कमजोर पड़ सकती है। इसके साथ ही अमेरिका के 10 वर्षीय और 30 वर्षीय सरकारी बॉन्ड की यील्ड में भी बढ़ोतरी हुई है। बॉन्ड से बेहतर ब्याज मिलने पर निवेशक सोने के बजाय दूसरे विकल्पों की ओर रुख करते हैं। 

₹1.60 लाख अहम स्तर मास्टर कैपिटल सर्विसेज

रवि सिंह के अनुसार, MCX पर सोने के लिए 1,60,000 रुपए का स्तर महत्वपूर्ण सपोर्ट बना हुआ है। जब तक सोने का भाव इस स्तर से ऊपर रहता है, बाजार में तेजी का रुझान कायम रह सकता है। इसके बाद 1,67,000 रुपए के आसपास अगला बड़ा रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है। उन्होंने भाव में गिरावट आने पर चरणबद्ध तरीके से खरीदारी करने की रणनीति अपनाने की सलाह दी है। हालांकि, निवेशकों को बाजार के उतार-चढ़ाव और अपनी जोखिम क्षमता का आकलन करने के बाद ही कोई फैसला लेना चाहिए।

आंकड़ों पर रहेगी नजर 

आने वाले दिनों में सोने और चांदी की दिशा अमेरिका में जारी होने वाले महंगाई के आंकड़ों, डॉलर इंडेक्स और सरकारी बॉन्ड की यील्ड से तय हो सकती है। MCX गोल्ड के लिए 1,62,200 रुपए और 1,61,000 रुपए को सपोर्ट माना जा रहा है, जबकि 1,64,000 रुपए और 1,65,150 रुपए पर रेजिस्टेंस रह सकता है। MCX सिल्वर के लिए 2,41,400 रुपए और 2,39,100 रुपये महत्वपूर्ण सपोर्ट हैं। वहीं, 2,47,000 रुपए और 2,50,000 रुपए के स्तर पर रेजिस्टेंस देखने को मिल सकता है। ईरान-अमेरिका तनाव और कच्चे तेल की चाल भी कीमती धातुओं के भाव को प्रभावित कर सकती है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें