Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Ganja Smuggling: ओडिशा से मप्र गांजा तस्करी कर रहे बाप-बेटे गिरफ्तार, 5 लाख से अधिक का सामान जब्त Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम Ganja Smuggling: ओडिशा से मप्र गांजा तस्करी कर रहे बाप-बेटे गिरफ्तार, 5 लाख से अधिक का सामान जब्त Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम धमतरी सुनहरा अवसर : धमतरी में शुरू हुई फ्री प्रतियोगी प…
धमतरी में  नि : शुल्क कोचिंग नई उड़ान
धमतरी में नि : शुल्क कोचिंग नई उड़ान
धमतरी

सुनहरा अवसर : धमतरी में शुरू हुई फ्री प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग, युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान  

धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के सपनों को अब संसाधनों की कमी नहीं रोक पाएगी। जिला प्रशासन ने एक सराहनीय और दूरदर्शी पहल करते हुए बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (बीसीएस कॉलेज) में कार्यक्रम की शुरुआत की है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
04 Jul 2026, 09:49 AM
धमतरी
धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के सपनों को अब संसाधनों की कमी नहीं रोक पाएगी। जिला प्रशासन ने एक सराहनीय और दूरदर्शी पहल करते हुए बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (बीसीएस कॉलेज) में "पहल" कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस योजना के तहत जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पूरी तरह निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के उद्देश्य से 'युवा' नामक विशेष पुस्तक का भी विमोचन किया गया। 
वाओं के भविष्य को नई दिशा
कलेक्टर ने बताया भविष्य निर्माण की अहम पहल कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि यह पहल जिले के युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन का उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को समान अवसर उपलब्ध कराना है, जो आर्थिक कारणों से महंगी कोचिंग संस्थानों में प्रवेश नहीं ले पाते।   
प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग का शुभारंभ  

आदिवासी विद्यार्थियों  के लिए निःशुल्क कोचिंग  

इस निःशुल्क कोचिंग के माध्यम से विद्यार्थियों की बुनियादी तैयारी मजबूत होगी, जिससे वे विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। सफलता का मंत्र: अनुशासन, मेहनत और सही मार्गदर्शन कलेक्टर ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में सफलता केवल प्रतिभा से नहीं, बल्कि नियमित अध्ययन, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से मिलती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से पूरी निष्ठा और लगन के साथ तैयारी करने का आह्वान किया तथा इस अवसर का भरपूर लाभ उठाने की सलाह दी।   
विद्यार्थियों को निःशुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएगी 
कोचिंग से जुड़े सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क पुस्तकें और अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। समय-समय पर टेस्ट आयोजित किए जाएंगे ताकि तैयारी का स्तर परखा जा सके। इसके साथ ही विद्यार्थियों के प्रदर्शन की लगातार समीक्षा की जाएगी और उनकी कमजोरियों की पहचान कर उन्हें दूर करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया जाएगा। 
 शिक्षक रहे मौजूद कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, बीसीएस कॉलेज के प्राचार्य, उप संचालक पंचायत, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, सहायक संचालक कौशल विकास, जिले के युवा मार्गदर्शक, महाविद्यालय के प्राध्यापक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।   
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें