Thursday, 02 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट की सख्त : गलत कानूनी उदाहरणों पर फैसला देना खतरनाक,  NCLT के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता विवाद : टावर निर्माण के दौरान जमीन मालिक की मौत, ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग उत्पीड़न का मामला : प्रोफेसर पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, छात्रा ने घर पहुंचकर की पिटाई जिंदगी दांव पर : उफनते नदी-नालों में मौत को मात देकर सफर कर रहे ग्रामीण परिवार में पसरा मातम : कुलर में करंट आने से 10 माह के मासूम बच्चे की मौत बारिश में खुली निगम की पोल : कुछ घंटों की बारिश में बहने लगीं गाड़ियां इंदौर में सड़कें बनीं तालाब सुप्रीम कोर्ट की सख्त : गलत कानूनी उदाहरणों पर फैसला देना खतरनाक,  NCLT के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता विवाद : टावर निर्माण के दौरान जमीन मालिक की मौत, ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग उत्पीड़न का मामला : प्रोफेसर पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, छात्रा ने घर पहुंचकर की पिटाई जिंदगी दांव पर : उफनते नदी-नालों में मौत को मात देकर सफर कर रहे ग्रामीण परिवार में पसरा मातम : कुलर में करंट आने से 10 माह के मासूम बच्चे की मौत बारिश में खुली निगम की पोल : कुछ घंटों की बारिश में बहने लगीं गाड़ियां इंदौर में सड़कें बनीं तालाब
W 𝕏 f
होम शिक्षा स्कूल की सुरक्षा पर सवाल :  शराब की टूटी बोतल से …
स्कूल परिसर में शराब की टूटी बोतल
स्कूल परिसर में शराब की टूटी बोतल
🔴 BREAKING शिक्षा

स्कूल की सुरक्षा पर सवाल :  शराब की टूटी बोतल से घायल हुआ मासूम, कलेक्टर ने मांगा जवाब 

जिले के कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां पढ़ने आने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूल परिसर में फैले टूटे कांच के कारण एक मासूम छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि छात्र का पैर शराब की टूटी हुई बोतल पर पड़ गया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
02 Jul 2026, 02:29 PM
धमतरी
जिले के कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां पढ़ने आने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूल परिसर में फैले टूटे कांच के कारण एक मासूम छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि छात्र का पैर शराब की टूटी हुई बोतल पर पड़ गया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। 

स्कूल में चल राहा था असामाजिक गतिविधियां 

उनका कहना है कि लंबे समय से स्कूल परिसर में असामाजिक गतिविधियां चल रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने कभी गंभीरता नहीं दिखाई। शाम होते ही बदल जाता है स्कूल का माहौल ग्रामीणों के अनुसार, स्कूल परिसर कई वर्षों से असामाजिक तत्वों का ठिकाना बना हुआ है। दिन में जहां बच्चे पढ़ाई करते हैं, वहीं शाम ढलते ही कुछ लोग यहां शराब पीने के लिए जुटने लगते हैं। कई बार स्कूल में तोड़फोड़ और चोरी की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।  शराब पीने के बाद खाली बोतलें परिसर में ही फेंक दी जाती हैं। ये बोतलें टूटकर बच्चों के लिए खतरा बन जाती हैं।  

मासूम की चोट ने खोली

ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल परिसर में बिखरे कांच और गंदगी को हटाने की कोई नियमित व्यवस्था नहीं है। मासूम की चोट ने खोली लापरवाही की परतें ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते स्कूल परिसर की निगरानी और साफ-सफाई की व्यवस्था होती, तो यह हादसा टाला जा सकता था। जिस स्थान पर बच्चे रोज खेलते और पढ़ने के लिए आते हैं, वहीं शराब की बोतलों का मिलना अपने आप में गंभीर सवाल खड़े करता है। इस घटना ने स्कूल प्रबंधन की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। 

ग्रामीणों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग 

ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि स्कूल जैसी जगह पर यदि असामाजिक तत्व खुलेआम शराबखोरी कर रहे हैं तो यह केवल एक स्कूल का नहीं, बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र की सुरक्षा का मामला है। उन्होंने स्कूल परिसर में नियमित निगरानी, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। अभिभावकों का कहना है कि अब उन्हें अपने बच्चों को स्कूल भेजने में भी डर लगने लगा है।  ग्रामीणों और अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर भी सवाल उठाए हैं।  
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें