Wednesday, 10 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना सुशासन तिहार : गांव-गांव पहुंची सुविधा, 1755 युवा…
सुशासन तिहार में युवाओं को लर्निंग लाइसेंस वितरण
सुशासन तिहार में युवाओं को लर्निंग लाइसेंस वितरण
सरकारी सूचना

सुशासन तिहार : गांव-गांव पहुंची सुविधा, 1755 युवाओं को मिला लर्निंग लाइसेंस

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के तहत महासमुंद जिले में लगाए गए 41 समाधान शिविरों के माध्यम से 1755 युवाओं को लर्निंग लाइसेंस प्रदान किए गए। गांवों में ही यह सुविधा उपलब्ध होने से युवाओं का समय और खर्च बचा है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
10 Jun 2026, 12:02 PM
महासमुंद

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और शासकीय सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। आयोजित समाधान शिविरों ने जिले के युवाओं को बड़ी राहत प्रदान की है। पहले जहां लाइसेंस बनवाने के लिए युवाओं को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, वहीं अब गांवों में आयोजित शिविरों में ही यह सुविधा उपलब्ध होने से उनके समय और खर्च दोनों की बचत हो रही है।

जिले में आयोजित 41 समाधान शिविरों के माध्यम से जिला परिवहन विभाग द्वारा 1755 युवाओं का लर्निंग लाइसेंस बनाकर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में उन्हें सौंपा गया है। जिले में सर्वाधिक 921 लर्निंग लाइसेंस महासमुंद विकासखंड में बनाए गए। इसके अलावा पिथौरा में 279, बसना में 208, बागबाहरा में 195 तथा सरायपाली में 152 युवाओं को लर्निंग लाइसेंस प्रदान किए गए।

यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश

समाधान शिविरों में जनप्रतिनिधियों ने युवाओं को लर्निंग लाइसेंस वितरित करते हुए उन्हें यातायात नियमों का पालन करने, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और सुरक्षित वाहन संचालन के लिए प्रेरित किया। अधिकारियों ने भी युवाओं को जिम्मेदार चालक बनने का संदेश दिया। ग्राम झलप की प्रियंका शर्मा ने बताया कि वे लंबे समय से लर्निंग लाइसेंस बनवाना चाहती थीं, लेकिन पढ़ाई और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण परिवहन कार्यालय नहीं जा पा रही थीं। सुशासन तिहार के समाधान शिविर में आवेदन करने के बाद उन्हें आसानी से लर्निंग लाइसेंस प्राप्त हो गया। प्रियंका ने कहा कि अब वे आगे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाकर यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करेंगी।

राहुल पटेल की चिंता हुई दूर

ग्राम लाफिनखुर्द के युवा राहुल पटेल ने बताया कि लाइसेंस नहीं होने के कारण उन्हें हमेशा इस बात की चिंता रहती थी कि कहीं यातायात जांच के दौरान उनका चालान न कट जाए। समाधान शिविर में आवेदन करने के कुछ ही समय बाद उनकी आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर लर्निंग लाइसेंस जारी कर दिया गया।

ग्राम आंवराडबरी के अखिलेश साहू और ग्राम परकोम के कमलेश मन्नाडे ने बताया कि लर्निंग लाइसेंस मिलने के बाद अब उन्हें वाहन चलाने में किसी प्रकार का भय नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि वे यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित और निश्चिंत होकर बाइक चला सकेंगे।

जिला प्रशासन का जताया आभार

लाभान्वित सभी युवाओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि समाधान शिविरों के माध्यम से शासन की सेवाएं सीधे गांव-गांव तक पहुंची हैं, जिससे उन्हें समय पर सुविधाओं का लाभ मिला और अनावश्यक भागदौड़ से मुक्ति मिली है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें