📅 Tuesday, 26 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
गुप्त अड्डे का भंडाफोड़ : दंतेवाड़ा पुलिस ने घेराबंदी कर जयदेव अग्रवाल को दबोचा, ₹35 हजार से ज्यादा कैश बरामद हादसा : कुएं की खुदाई बनी मौत का गड्ढा, पन्ना में 5 मजदूरों की गई जान सड़क हादसा : आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड वाहन की टक्कर, चालक की मौके पर मौत सिंघम स्टाइल ऑपरेशन : शाहीन बाग में बकरे बेचे, बने जनगणना अधिकारी, 300 KM की रफ़्तार भरी चेज़िंग के बाद दुर्ग पुलिस ने दबोचा सुपर चोर बड़ी हेराफेरी : भरोसे का फायदा उठाकर हड़पे 38 लाख, बिलासपुर से आरोपी गिरफ्तार VIP ठगी : रायपुर में BJP विधायक पुरंदर मिश्रा से नितिन नबीन के नाम पर फ्रॉड गुप्त अड्डे का भंडाफोड़ : दंतेवाड़ा पुलिस ने घेराबंदी कर जयदेव अग्रवाल को दबोचा, ₹35 हजार से ज्यादा कैश बरामद हादसा : कुएं की खुदाई बनी मौत का गड्ढा, पन्ना में 5 मजदूरों की गई जान सड़क हादसा : आग बुझाने जा रही फायर ब्रिगेड वाहन की टक्कर, चालक की मौके पर मौत सिंघम स्टाइल ऑपरेशन : शाहीन बाग में बकरे बेचे, बने जनगणना अधिकारी, 300 KM की रफ़्तार भरी चेज़िंग के बाद दुर्ग पुलिस ने दबोचा सुपर चोर बड़ी हेराफेरी : भरोसे का फायदा उठाकर हड़पे 38 लाख, बिलासपुर से आरोपी गिरफ्तार VIP ठगी : रायपुर में BJP विधायक पुरंदर मिश्रा से नितिन नबीन के नाम पर फ्रॉड
W 𝕏 f 🔗
होम सरकारी सूचना भव्य कार्यक्रम :  शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अप…
सीएम साय और शिवराज सिंह चौहान का स्वागत
सीएम साय और शिवराज सिंह चौहान का स्वागत
सरकारी सूचना

भव्य कार्यक्रम :  शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ का विमोचन, सीएम साय ने बताया प्रेरणादायक

नई दिल्ली के पूसा परिसर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ का भव्य विमोचन हुआ। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। उन्होंने पुस्तक को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन के अनुभवों को समाज तक पहुँचाना एक सराहनीय पहल है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
26 May 2026, 04:22 PM
📍 रायपुर
मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली स्थित पूसा परिसर में आयोजित केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए। यह कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

प्रधानमंत्री मोदी के साथ अनुभवों पर आधारित पुस्तक

यह पुस्तक ‘अपनापन’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ  शिवराज सिंह चौहान के लंबे सार्वजनिक जीवन, आत्मीय संबंधों और प्रशासनिक अनुभवों पर आधारित है। इसमें नेतृत्व, जनसेवा और व्यक्तिगत संवेदनाओं को सरल, प्रेरक और भावनात्मक शैली में प्रस्तुत किया गया है, जो पाठकों को गहराई से जोड़ती है।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिवराज सिंह चौहान को पुस्तक के प्रकाशन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन के अनुभवों को पुस्तक के माध्यम से समाज तक पहुँचाना एक अत्यंत प्रेरणादायी और सराहनीय पहल है।

नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक प्रयास

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ऐसे प्रयास जनप्रतिनिधियों के अनुभवों, कार्यशैली और जनसेवा के मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे युवाओं को नेतृत्व और समाजसेवा की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

सुशासन और नई कार्यसंस्कृति पर जोर

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में जनसेवा, सुशासन और संवेदनशील नेतृत्व की एक नई कार्यसंस्कृति विकसित हुई है। इस पृष्ठभूमि में यह पुस्तक समाज को अनुभवों से जोड़ने और नेतृत्व के विविध आयामों को समझने का अवसर प्रदान करती है।

 पुस्तक को बताया प्रेरणादायक कृति

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सार्वजनिक जीवन के अनुभवों पर आधारित यह पुस्तक निश्चित रूप से पाठकों को प्रेरित करेगी तथा नेतृत्व और समाजसेवा के विभिन्न आयामों को समझने का अवसर प्रदान करेगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
सरकारी सूचना विदेश राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म
लाइफस्टाइल
राशिफल वायरल
कलमकार
ग्लैमर
🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें