Sunday, 13 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Dhamtari News: तीज की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से भाई-बहन की मौत Fire Accident News: रहवासी इलाके में खतरे का कारोबार! फ्रिज गैस सिलेंडरों से भड़की इमली भाटा की आग Satna Viral Video Case: छात्रा को सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा, वीडियो कॉल पर माफी मंगवाई, 38 दिन बाद केस दर्ज liquor smuggling: मोहारा में अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा, 497 पौवा शराब समेत पैकिंग सामग्री जब्त Durg Fraud Case: एग्रोकेम कंपनी पर 65.68 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ FIR CGPSC 2003 Scam: 21 साल पुराने मामले में EOW की बड़ी तैयारी, 15 बड़े अफसरों पर गिर सकती है गाज Dhamtari News: तीज की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से भाई-बहन की मौत Fire Accident News: रहवासी इलाके में खतरे का कारोबार! फ्रिज गैस सिलेंडरों से भड़की इमली भाटा की आग Satna Viral Video Case: छात्रा को सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा, वीडियो कॉल पर माफी मंगवाई, 38 दिन बाद केस दर्ज liquor smuggling: मोहारा में अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा, 497 पौवा शराब समेत पैकिंग सामग्री जब्त Durg Fraud Case: एग्रोकेम कंपनी पर 65.68 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ FIR CGPSC 2003 Scam: 21 साल पुराने मामले में EOW की बड़ी तैयारी, 15 बड़े अफसरों पर गिर सकती है गाज
W 𝕏 f
होम रायगढ़ हादसा : हाइड्रा की टक्कर से स्टील प्लांट के HR हे…
एनआरबीएस स्टील प्लांट हादसा
एनआरबीएस स्टील प्लांट हादसा
रायगढ़

हादसा : हाइड्रा की टक्कर से स्टील प्लांट के HR हेड की गई जान

रायगढ़ के गेरवानी स्थित एनआरबीएस स्टील प्लांट में शनिवार शाम हाइड्रा वाहन की टक्कर से एचआर हेड संजय त्रिपाठी की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
19 Jul 2026, 12:29 PM
रायगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्थित एनआरबीएस स्टील प्लांट में शनिवार शाम एक दर्दनाक औद्योगिक हादसा हो गया। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के गेरवानी स्थित प्लांट में हाइड्रा वाहन की चपेट में आने से एचआर हेड संजय त्रिपाठी की मौत हो गई। 
हादसे के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, संजय त्रिपाठी लंबे समय से एनआरबीएस स्टील प्लांट में एचआर हेड के पद पर कार्यरत थे। शनिवार शाम वे प्लांट परिसर के भीतर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही हाइड्रा मशीन ने उन्हें टक्कर मार दी।

अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत 

टक्कर इतनी तेज थी कि वे संतुलन खो बैठे और सिर के बल जमीन पर गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई। हादसे के बाद प्लांट में मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत प्रबंधन को सूचना दी। घायल संजय त्रिपाठी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने प्रारंभिक परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद प्लांट परिसर में शोक का माहौल है। 

पुलिस ने शुरू की जांच

पूंजीपथरा थाना प्रभारी रामकिंकर ने बताया कि हाइड्रा वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें