Monday, 28 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप Ujjain News: उज्जैन में शाही मस्जिद के अतिक्रमण हटाने पर बवाल, उपद्रवियों ने किया पथराव Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप Ujjain News: उज्जैन में शाही मस्जिद के अतिक्रमण हटाने पर बवाल, उपद्रवियों ने किया पथराव
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › फर्जी नंबर प्लेट लगाकर ले जा रहा था 25 लाख का गां…
पुलिस ने क्रेटा से गांजा पकड़ा
पुलिस ने क्रेटा से गांजा पकड़ा
महासमुंद

फर्जी नंबर प्लेट लगाकर ले जा रहा था 25 लाख का गांजा, बैरियर तोड़कर भागने की कोशिश

महासमुंद के बसना में पुलिस ने क्रेटा वाहन से 50.300 किलो गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी नंबर प्लेट लगाकर ओडिशा से गांजा ला रहा था। पुलिस ने करीब 30 लाख रुपये का सामान जब्त किया है।

कीर्तिमान न्यूज | अप्पू धीवर
प्रकाशित: 10 Aug 2026, 08:00 AM · अपडेट: 18 Sep 2026, 04:09 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
थाना बसना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक क्रेटा वाहन से करीब 50.300 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामले में वाहन चालक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से गांजा, क्रेटा वाहन, मोबाइल फोन और फर्जी नंबर प्लेट सहित कुल करीब 30.05 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 8 अगस्त 2026 को राज्यपाल के बसना भ्रमण के मद्देनजर पलसापाली बेरियर में वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान क्रेटा क्रमांक OD 03 P 7254 वहां पहुंची। पुलिस द्वारा वाहन रोकने का इशारा किए जाने के बावजूद चालक ने वाहन नहीं रोका और बैरियर को टक्कर मारकर तेज गति से भाग निकला।

बोरियों में भरे मिले गांजा

पुलिस टीम ने वाहन का पीछा किया। भागते हुए क्रेटा ग्राम गढ़फुलझर में प्रितम भोई के मकान के अंदर जा घुसी, जिससे मकान का काण-खपरा क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा चालक गिर गया, जिससे उसके बाएं पैर में चोट आई। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम आशीष सिंह (31 वर्ष), निवासी पंडरियाकला, कमर्जी, जिला सिंधी (मध्यप्रदेश), हाल निवासी ग्रीन चौक, दीपक नगर, स्टेशन रोड, दुर्ग बताया। तलाशी के दौरान वाहन के पीछे तीन बोरियों में गांजा जैसा मादक पदार्थ मिला। मौके पर सीन ऑफ क्राइम यूनिट महासमुंद के वैज्ञानिक अधिकारी को बुलाकर परीक्षण कराया गया, जिसमें पदार्थ के गांजा होने की पुष्टि हुई।

तीन बोरियों में मिला गांजा

पुलिस के अनुसार, पीले रंग की बोरी में 25.100 किलोग्राम, सफेद रंग की बोरी में 13.100 किलोग्राम तथा सफेद प्लास्टिक झिल्ली के अंदर रखी बोरी में 12.100 किलोग्राम गांजा मिला। कुल वजन करीब 50.300 किलोग्राम बताया गया है। पुलिस ने गांजे की कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी है। तलाशी के दौरान वाहन से CG04 LQ 6466 नंबर की दो नंबर प्लेट भी बरामद हुईं। पुलिस के मुताबिक आरोपी वाहन की असली नंबर प्लेट हटाकर OD 03 P 7254 की फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गांजे का परिवहन कर रहा था।

पूछताछ में ओडिशा से गांजा लाने की बात

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने मनोज साहू के साथ गांजा लाने की योजना बनाई थी। इसके बाद दोनों क्रेटा वाहन से सोनपुर, ओडिशा गए थे। आरोपी के कथित मेमोरेण्डम के अनुसार, सोनपुर में एक व्यक्ति से संपर्क करने के बाद वाहन में गांजा लोड कराया गया और ओडिशा पासिंग की फर्जी नंबर प्लेट उपलब्ध कराई गई। इसके बाद आरोपी फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वाहन से आगे निकला।

गांजा तस्करी से जुड़े लोगों की होगी जांच 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा, क्रेटा वाहन, एक विवो कंपनी का मोबाइल फोन और फर्जी नंबर प्लेट सहित कुल करीब 30 लाख 5 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20(ख)(ii)(C) एनडीपीएस एक्ट सहित बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर उसके परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी गई है। मामले में गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें