Healthy Skin Tips: आजकल स्किनकेयर रूटीन को लेकर लोगों में काफी क्रेज बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर नए-नए प्रोडक्ट और ट्रेंड देखने के बाद कई लोग अपनी रूटीन में लगातार नए प्रोडक्ट जोड़ते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा स्किनकेयर आपकी त्वचा को फायदा पहुंचाने की बजाय नुकसान भी पहुंचा सकता है। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर आकृति गुप्त के अनुसार, एक्टिव इंग्रीडिएंट्स का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल त्वचा में जलन, रूखापन और सेंसेटिविटी बढ़ा सकता है। कई बार ओवर स्किनकेयर के कारण त्वचा का नेचुरल बैरियर कमजोर हो जाता है, जिससे खुजली, लालिमा और जलन जैसी समस्याएं शुरू हो सकती हैं।
हर नया स्किनकेयर प्रोडक्ट जोड़ना नहीं है जरूरी
कई लोग सोशल मीडिया पर किसी नए सीरम या क्रीम को देखकर तुरंत उसे अपनी स्किनकेयर रूटीन में शामिल कर लेते हैं। बिना त्वचा की जरूरत समझे लगातार प्रोडक्ट बदलना या बढ़ाना नुकसानदायक हो सकता है। स्किनकेयर में मौजूद कई एक्टिव इंग्रीडिएंट्स एक निश्चित मात्रा और समय के लिए ही उपयोगी होते हैं। इन्हें ज्यादा मात्रा में या बार-बार लगाने से त्वचा पर उल्टा असर पड़ सकता है।
एक साथ कई एक्टिव इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल हो सकता है नुकसानदायक
स्किनकेयर ओवरयूज की सबसे बड़ी वजह एक ही रूटीन में कई एक्टिव्स को शामिल करना है। कई लोग रेटिनॉल, एएचए, बीएचए, विटामिन सी जैसे कई प्रोडक्ट एक साथ इस्तेमाल करने लगते हैं। अगर त्वचा में जलन या लालिमा दिखाई देने लगे और फिर भी इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल जारी रखा जाए तो समस्या और बढ़ सकती है।
ज्यादा प्रोडक्ट लगाने से जल्दी नहीं मिलेगा बेहतर रिजल्ट
कई बार लोगों को लगता है कि अगर कोई सीरम कुछ हफ्तों में असर दिखाता है तो उसे ज्यादा बार लगाने से रिजल्ट जल्दी मिल जाएगा। लेकिन त्वचा के साथ ऐसा नहीं होता।एचए और बीएचए जैसे एक्सफोलिएंट्स के ज्यादा इस्तेमाल से जलन, खुजली और लालिमा हो सकती है। वहीं रेटिनॉइड्स के ओवरयूज से ड्रायनेस, त्वचा का छिलना और जलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।क्या होते हैं एक्टिव इंग्रीडिएंट्स?
स्किनकेयर में एक्टिव इंग्रीडिएंट्स ऐसे तत्व होते हैं जो किसी खास त्वचा समस्या को सुधारने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। जैसे पिग्मेंटेशन, मुंहासे और बढ़ती उम्र के संकेतों को कम करना। रेटिनॉल, एएचए, बीएचए, विटामिन सी, नायसिनामाइड और हायलूरोनिक एसिड जैसे इंग्रीडिएंट्स इसी श्रेणी में आते हैं।
एक्टिव इंग्रीडिएंट्स इस्तेमाल करते समय रखें सावधानी
कई लोग बिना जानकारी के अलग-अलग एक्टिव इंग्रीडिएंट्स को एक साथ इस्तेमाल करने लगते हैं। खासतौर पर रेटिनॉइड, एएचए और बीएचए जैसे एक्टिव्स के साथ सावधानी बरतना जरूरी है। किसी भी नए एक्टिव को धीरे-धीरे स्किनकेयर रूटीन में शामिल करना चाहिए। शुरुआत में सप्ताह में 2 से 3 बार इस्तेमाल करना बेहतर हो सकता है, ताकि त्वचा उसे आसानी से अपना सके।कैसे पहचानें कि आप स्किनकेयर का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं?
अगर आपकी त्वचा पहले से अलग महसूस होने लगे और सुधार की जगह परेशानियां बढ़ने लगें तो यह संकेत हो सकता है कि आपका स्किनकेयर रूटीन आपकी त्वचा पर भारी पड़ रहा है।

