Wednesday, 05 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
ड्रंक एंड ड्राइव पर दुर्ग कोर्ट का सख्त फैसला, पहली बार चालक को भेजा जेल मर्डर केस : रायपुर में प्रेमी पर प्रेमिका की हत्या का आरोप, तालाब में फेंका था शव स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 9 संदिग्ध गिरफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से कटकर बुजुर्ग की मौत, जांच में जुटी पुलिस खराब ट्रेलर से टकराए दो वाहन, कटर मशीन से काटकर निकाले गए चालक तीन हाथियों के दल का तांडव : 15 किसानों की फसल रौंदी, 3 मकान ढहाए, एमपी सीमा से दाखिल हुआ कुनबा ड्रंक एंड ड्राइव पर दुर्ग कोर्ट का सख्त फैसला, पहली बार चालक को भेजा जेल मर्डर केस : रायपुर में प्रेमी पर प्रेमिका की हत्या का आरोप, तालाब में फेंका था शव स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 9 संदिग्ध गिरफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से कटकर बुजुर्ग की मौत, जांच में जुटी पुलिस खराब ट्रेलर से टकराए दो वाहन, कटर मशीन से काटकर निकाले गए चालक तीन हाथियों के दल का तांडव : 15 किसानों की फसल रौंदी, 3 मकान ढहाए, एमपी सीमा से दाखिल हुआ कुनबा
W 𝕏 f
होम बिलासपुर चलती कार की सनरूफ से स्टंटबाजी पर हाईकोर्ट सख्त, …
सनरूफ स्टंट मामले में हाईकोर्ट सख्त
सनरूफ स्टंट मामले में हाईकोर्ट सख्त
बिलासपुर

चलती कार की सनरूफ से स्टंटबाजी पर हाईकोर्ट सख्त, SSP से मांगा जवाब

सनरूफ से बाहर निकलकर रील बनाने का वीडियो वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। डिवीजन बेंच ने SSP रजनेश सिंह से व्यक्तिगत शपथपत्र देकर अब तक की कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उपायों की जानकारी मांगी है। पुलिस ने वाहन और इसमें शामिल लोगों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
05 Aug 2026, 02:38 PM
बिलासपुर

वाहनों में स्टंटबाजी और चलती कारों से रील बनाने की घटनाओं को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट के निर्देशों के बावजूद सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने के लिए लोग अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालकर खतरनाक तरीके अपना रहे हैं। हाल ही में नेशनल हाईवे पर चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर युवतियों के स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद हाईकोर्ट ने मामले को गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। खासकर हाईवे जैसे व्यस्त मार्गों पर इस तरह की लापरवाही से बड़ी दुर्घटना हो सकती है। वायरल वीडियो को लेकर पुलिस की कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी गई है।

SSP से मांगा व्यक्तिगत हलफनामा

चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने बिलासपुर SSP रजनेश सिंह को व्यक्तिगत शपथपत्र दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने पुलिस अधिकारी से पूछा है कि इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई की गई है और आगे ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन की क्या योजना है। हाईकोर्ट ने केवल कार्रवाई किए जाने के दावे को पर्याप्त नहीं माना है। कोर्ट ने कहा कि ऐसे मामलों में प्रभावी कदम उठाना जरूरी है, ताकि सड़क पर नियमों का उल्लंघन करने वालों में कानून का डर बना रहे। SSP को मामले की पूरी जानकारी के साथ अदालत में जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया है।

कोनी रोड पर वायरल हुआ था वीडियो

मामला बिलासपुर के कोनी रोड से जुड़ा है, जहां एक चलती कार में सनरूफ खोलकर युवकों और युवतियों के स्टंट करने का वीडियो सामने आया था। वीडियो में कार की छत से बाहर निकलकर युवतियां मोबाइल से रील बनाती दिखाई दे रही थीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद लोगों ने भी सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए। हाईवे पर इस तरह की गतिविधियां न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि इससे अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान राज्य शासन की ओर से बताया गया कि पुलिस लगातार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। 4 अगस्त को सामने आए इस मामले में SSP के निर्देश पर संबंधित वाहन और उसमें मौजूद लोगों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अब कार चालक और वीडियो में नजर आ रहे लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है। जांच के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

जान जोखिम में डाल रहे लोग

बता दें कि कोनी-सेंदरी रोड पर सामने आए वीडियो में युवतियां चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलकर रील बनाती नजर आई थीं। यह मार्ग नेशनल हाईवे से जुड़ा हुआ है, जहां तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही रहती है। पुलिस और प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के चक्कर में अपनी और दूसरों की जिंदगी खतरे में न डालें। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद अब ऐसे मामलों में पुलिस कार्रवाई और निगरानी बढ़ने की उम्मीद है

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें