Monday, 09 Nov 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, युवा चालक की मौत, …
सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
महासमुंद

तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, युवा चालक की मौत, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र में रेमड़ा ओवरब्रिज के पास हुए सड़क हादसे में 26 वर्षीय चरण प्रसाद मरकाम की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस जांच में हादसे के लिए दूसरी बाइक चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही जिम्मेदार पाई गई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 01 Aug 2026, 11:05 AM · अपडेट: 29 Oct 2026, 02:13 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जिले के बसना-सरायपाली क्षेत्र में रफ्तार का कहर एक बार फिर एक परिवार की खुशियां छीन ले गया। रेमड़ा ओवरब्रिज के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि हादसा दूसरी बाइक चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कोटेनदरहा (थाना सरायपाली) का रहने वाला 26 वर्षीय चरण प्रसाद मरकाम (पिता निराधर मरकाम) 25 जून 2026 की सुबह अपनी मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 06 GK 0620) पर किसी काम से बसना आ रहा था। 

लापरवाही के चलते हुआ हादसा

सुबह करीब 7:30 बजे जैसे ही वह रेमड़ा ओवरब्रिज के पास पहुंचा, पीछे से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 06 HA 8352) के चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त बाइक को ग्राम बंसुला निवासी श्रवण गोस्वामी बेहद तेज और लापरवाही से चला रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि चरण प्रसाद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बसना भर्ती कराया गया। 

इलाज के दौरान घायल ने तोड़ा दम

प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत सरायपाली शासकीय अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, इलाज के दौरान डॉक्टरों के भरसक प्रयासों के बावजूद उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर सरायपाली पुलिस ने प्राथमिक मर्ग (क्र. 00/2026, धारा 194 BNSS) कायम किया। इसके बाद असल मर्ग डायरी (नंबर 105/2026) बसना थाने को सौंपी गई, जहाँ प्रधान आरक्षक चितरंजन साहू ने पूरे मामले की विवेचना की।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें