Honor 600 Elite 5G: स्मार्टफोन यूजर्स के लिए Honor ने एक नया 5G फोन पेश किया है। कंपनी ने Honor 600 Elite 5G को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8100mAh की दमदार बैटरी, 24GB तक RAM सपोर्ट और 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले है। इसके अलावा फोन में Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो बेहतर परफॉर्मेंस का दावा करता है।
Honor 600 Elite 5G की कीमत का खुलासा अभी कंपनी की ओर से नहीं किया गया है। इसे फिलहाल 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में लिस्ट किया गया है। यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा, जिसमें Desert Gold, Velvet Black और Meteor Silver शामिल हैं। कंपनी आने वाले समय में इसकी बिक्री और अन्य बाजारों में उपलब्धता से जुड़ी जानकारी जारी कर सकती है।
120Hz डिस्प्ले के साथ बड़ा स्क्रीन
Honor 600 Elite 5G में 6.87 इंच का TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 1592×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आती है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव बेहतर हो सकता है। डिस्प्ले में 1020 निट्स तक HBM ब्राइटनेस दी गई है, जिससे तेज रोशनी में भी स्क्रीन को देखने में आसानी होगी।
Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर और 24GB RAM सपोर्ट
परफॉर्मेंस के लिए Honor 600 Elite 5G में Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। फोन में 8GB फिजिकल RAM के साथ 16GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलता है। इस तरह यूजर्स को कुल मिलाकर 24GB तक RAM का अनुभव मिलेगा। स्टोरेज के लिए इसमें 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित MagicOS 10.0 पर काम करता है।108MP कैमरा और AI फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। इसका अपर्चर f/1.75 है। इसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा भी मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। कंपनी ने इसमें कई AI फीचर्स भी शामिल किए हैं, जिनमें फोटो से वीडियो बनाने जैसे फीचर शामिल हैं।
8100mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग
Honor 600 Elite 5G में पावर बैकअप के लिए 8100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह फोन 45W Honor SuperCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी के अनुसार, इस बैटरी को लंबे समय तक बेहतर टिकाऊपन के लिए डिजाइन किया गया है और यह करीब छह साल तक अच्छी परफॉर्मेंस देने में सक्षम होगी।IP69K रेटिंग और दमदार डिजाइन
फोन को मजबूती के लिए IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है। इससे यह पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम होगा। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ऑडियो के लिए फोन में डुअल स्पीकर मिलते हैं, जिसमें वॉल्यूम बूस्ट फीचर भी दिया गया है। 5G कनेक्टिविटी और 3.5mm हेडफोन जैक कनेक्टिविटी के मामले में Honor 600 Elite 5G में 5G, 4G LTE, डुअल नैनो सिम, डुअल-बैंड Wi-Fi और Bluetooth 5.1 का सपोर्ट मिलता है। फोन में चार्जिंग और डेटा ट्रांसफर के लिए USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इसमें 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है, जो आजकल कई स्मार्टफोन में नहीं मिलता।

