Tuesday, 14 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
बदमाशों का आतंक : घर के बाहर खड़े वाहन को लगाई आग, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस स्कूल में चाकूबाजी : 11वीं के छात्र ने क्लासमेट पर किया हमला, घायल अस्पताल में भर्ती टला हादसा : चालक को आई झपकी, पिकअप घर में घुसा बाल-बाल बचा परिवार एक्शन : गंगानगर में युवक से मारपीट और लूट की कोशिश, 2 आरोपी पकड़े गए मौत का धमाका : तिरुवल्लूर में  बॉयलर फटने से फैक्ट्री में लगी आग, मजदूर की मौत कार्रवाई : डीजल चोरी के आरोपियों को छोड़ने के मामले ASI उमेश उपाध्याय निलंबित बदमाशों का आतंक : घर के बाहर खड़े वाहन को लगाई आग, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस स्कूल में चाकूबाजी : 11वीं के छात्र ने क्लासमेट पर किया हमला, घायल अस्पताल में भर्ती टला हादसा : चालक को आई झपकी, पिकअप घर में घुसा बाल-बाल बचा परिवार एक्शन : गंगानगर में युवक से मारपीट और लूट की कोशिश, 2 आरोपी पकड़े गए मौत का धमाका : तिरुवल्लूर में  बॉयलर फटने से फैक्ट्री में लगी आग, मजदूर की मौत कार्रवाई : डीजल चोरी के आरोपियों को छोड़ने के मामले ASI उमेश उपाध्याय निलंबित
W 𝕏 f
होम बिलासपुर खौफनाक हादसा : बिलासपुर-उरगा रोड पर लापरवाही का ख…
अधूरे पुल से गिरी कार, 4 घायल
अधूरे पुल से गिरी कार, 4 घायल
बिलासपुर

खौफनाक हादसा : बिलासपुर-उरगा रोड पर लापरवाही का खामियाजा, अधूरे पुल से गिरकर कार के उड़े परखच्चे

बिलासपुर-उरगा नव निर्माणाधीन सड़क पर ढेंका के पास देर रात बड़ा हादसा हो गया। अरपा नदी पर बन रहे अधूरे पुल से एक कार करीब 30 फीट नीचे जा गिरी, जिसमें सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद निर्माण स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

कीर्तिमान न्यूज
14 Jul 2026, 09:39 AM
बिलासपुर

उरगा नव निर्माणाधीन सड़क पर देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। ढेंका के पास अरपा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल से एक तेज रफ्तार कार करीब 30 फीट नीचे जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

कोरबा से बिलासपुर जा रहे थे युवक,

जानकारी के अनुसार, कार क्रमांक CG13AS9262 में सवार युवक कोरबा से बिलासपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ढेंका के पास अरपा नदी पर निर्माणाधीन पुल के हिस्से में कार पहुंच गई। बताया जा रहा है कि पुल का एक हिस्सा अभी अधूरा है और आगे सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है।

सड़क नहीं जुड़ने की जानकारी नहीं थी,

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सवारों को अधूरे पुल और आगे सड़क बंद होने की जानकारी नहीं थी। जैसे ही कार पुल के हिस्से तक पहुंची, वह सीधे हवा में उछलते हुए करीब 30 फीट नीचे जा गिरी। तेज गिरावट के कारण कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू, 

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है।

निर्माण कार्य और सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना के बाद निर्माणाधीन सड़क और पुल स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लोगों का कहना है कि अधूरे निर्माण स्थल पर पर्याप्त संकेतक, बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों और निर्माण स्थल पर मौजूद सुरक्षा इंतजामों की भी जांच कर रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें