Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम कोरिया IC मार्ट विवाद : चोरी के आरोप के बाद 17 वर्षीय छा…
IC Mart सील, छात्रा आत्महत्या जांच मामला
IC Mart सील, छात्रा आत्महत्या जांच मामला
कोरिया

IC मार्ट विवाद : चोरी के आरोप के बाद 17 वर्षीय छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, IC मार्ट सील

कोरिया जिले के बैकुंठपुर में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा की आत्महत्या के मामले ने सनसनी फैला दी है। परिजनों ने IC मार्ट प्रबंधन पर चोरी का आरोप लगाकर मानसिक दबाव बनाने और पैसे मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मार्ट को सील कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
09 Jul 2026, 08:46 AM
कोरिया
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बैकुंठपुर में एक नाबालिग छात्रा की आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि IC मार्ट में चोरी का आरोप लगाकर छात्रा पर मानसिक दबाव बनाया गया था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने IC मार्ट को सील कर जांच शुरू कर दी है। 
जानकारी के मुताबिक, बैकुंठपुर पुलिस लाइन क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा सामान खरीदने के लिए IC मार्ट गई थी। इसी दौरान मार्ट प्रबंधन ने उस पर चोरी करने का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि छात्रा को आरोप स्वीकार करने के लिए दबाव बनाया गया। 

सामान की पर्ची बनवाकर लिखवाया बयान

परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, मार्ट संचालक ने छात्रा से दुकान के सामान की अलग-अलग पर्चियां बनवाईं और उससे लिखवाया गया कि उसने और उसकी बहन ने दुकान से सामान चोरी किया है। आरोप है कि इस लिखित बयान पर छात्रा के हस्ताक्षर भी करवाए गए। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि मार्ट प्रबंधन ने छात्रा से 20 हजार रुपए की मांग की थी और उसकी स्कूटी भी अपने पास रख ली थी। इस पूरी घटना के बाद छात्रा मानसिक तनाव में आ गई थी।

 घर में फांसी लगाकर दी जान

बताया जा रहा है कि बुधवार को छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्चुरी भेज दिया गया। 
पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों तथा आरोपों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल IC मार्ट को सील कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें