Sunday, 11 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Gariaband News: शादी का झांसा देकर दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण और दुष्कर्म, मुख्य आरोपी व साथी गिरफ्तार CG News: कोरबा के आरक्षक का पत्थलगांव में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी Janjgir Champa News: जुआ खेलने वालों पर बड़ी कार्रवाई नकदी समेत वाहन जब्त Elephant Alert: GPM में 52 हाथियों का दल, पेंड्रा-कटघोरा मार्ग पर थमा यातायात CG Crime News: शुक्रवार से लापता थे मां-बेटे, शनिवार को अलग-अलग जगहों पर मिले शव Jashpur Elephant News: कोरबा में 53 हाथियों की मौजूदगी, जशपुर में दंतैल हाथी ने तोड़ी बाउंड्रीवाल Gariaband News: शादी का झांसा देकर दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण और दुष्कर्म, मुख्य आरोपी व साथी गिरफ्तार CG News: कोरबा के आरक्षक का पत्थलगांव में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी Janjgir Champa News: जुआ खेलने वालों पर बड़ी कार्रवाई नकदी समेत वाहन जब्त Elephant Alert: GPM में 52 हाथियों का दल, पेंड्रा-कटघोरा मार्ग पर थमा यातायात CG Crime News: शुक्रवार से लापता थे मां-बेटे, शनिवार को अलग-अलग जगहों पर मिले शव Jashpur Elephant News: कोरबा में 53 हाथियों की मौजूदगी, जशपुर में दंतैल हाथी ने तोड़ी बाउंड्रीवाल
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › एक भ्रम और चली गई जान : भैंस समझकर भालू के पास पह…
भालू हमला और किसान की मौत
भालू हमला और किसान की मौत
राष्ट्रीय

एक भ्रम और चली गई जान : भैंस समझकर भालू के पास पहुंचा किसान, हमले में मौत   

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। अपनी लापता भैंस की तलाश में निकले एक आदिवासी किसान की जंगली भालू के हमले में मौत हो गई। शाम के धुंधलके में किसान ने दूर से दिखाई दे रहे भालू को अपनी भैंस समझ लिया और उसके पास पहुंच गया। कुछ ही पलों में यह भ्रम उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 04 Jul 2026, 03:11 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 07:15 AM
मध्यप्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। अपनी लापता भैंस की तलाश में निकले एक आदिवासी किसान की जंगली भालू के हमले में मौत हो गई। शाम के धुंधलके में किसान ने दूर से दिखाई दे रहे भालू को अपनी भैंस समझ लिया और उसके पास पहुंच गया। कुछ ही पलों में यह भ्रम उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गया। भालू ने अचानक हमला कर दिया और काफी देर तक चले संघर्ष के बाद किसान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।   

दो दिनों से लापता थी भैंस तलाश में निकला

देर शाम का समय था और धीरे-धीरे अंधेरा छाने लगा था। इसी दौरान सोनसाय को दूर एक काले रंग का भारी-भरकम जानवर अपनी ओर आता दिखाई दिया। कम रोशनी और दूरी के कारण उन्हें लगा कि शायद उनकी लापता भैंस लौट रही है। अपनी भैंस मिलने की उम्मीद में वह बिना किसी डर के उस जानवर की ओर बढ़ गए। उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि सामने एक जंगली भालू खड़ा है।  

किसान और भालू के बीच संघर्ष चलता रहा 

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, किसान और भालू के बीच कुछ समय तक संघर्ष चलता रहा। सोनसाय लगातार लाठी से भालू को भगाने की कोशिश करते रहे, लेकिन जंगली जानवर के सामने उनका प्रयास नाकाफी साबित हुआ। भालू ने उनके सिर और शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर हमला किया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। अत्यधिक खून बहने के कारण उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। 

भालू को लेकर ग्रामीनों में चिंता  

इस दर्दनाक हादसे के बाद महरोई गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं वन क्षेत्र से लगे गांवों के लोग भी डरे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में जंगली भालुओं की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता गहरा गई है। लोगों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने, ग्रामीणों को सतर्क करने और वन्यजीवों की गतिविधियों पर निगरानी रखने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें