Saturday, 24 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG News: नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, SDRF ने बरामद किए शव Crime News:  स्कूल परिसर में सहायक शिक्षक पर लाठी-डंडे से हमला, आरोपी गिरफ्तार CG News: चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल School News: स्कूल बंद मिलने पर तीन शिक्षकों को नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब Chhattisgarh Smart Meter: बिना टेंडर टाटा पावर को काम देने की तैयारी, मीटर ठेके पर बवाल Road Accident: केशकाल में अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से भिड़ी, एक जवान की मौत, पांच घायल CG News: नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, SDRF ने बरामद किए शव Crime News:  स्कूल परिसर में सहायक शिक्षक पर लाठी-डंडे से हमला, आरोपी गिरफ्तार CG News: चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल School News: स्कूल बंद मिलने पर तीन शिक्षकों को नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब Chhattisgarh Smart Meter: बिना टेंडर टाटा पावर को काम देने की तैयारी, मीटर ठेके पर बवाल Road Accident: केशकाल में अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से भिड़ी, एक जवान की मौत, पांच घायल
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › बड़ा समझौता : भारत-इजरायल निवेश डील लागू, व्यापार…
भारत-इजरायल के बीच लागू हुआ बड़ा निवेश समझौता,
भारत-इजरायल के बीच लागू हुआ बड़ा निवेश समझौता,
राष्ट्रीय

बड़ा समझौता : भारत-इजरायल निवेश डील लागू, व्यापार और निवेश में आएगी नई तेजी

भारत और इजरायल के बीच पिछले साल साइन हुआ ऐतिहासिक द्विपक्षीय निवेश समझौता शनिवार से आधिकारिक रूप से पूरी दुनिया में लागू हो गया है। इस बड़े समझौते को दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्तों को एक नए मुकाम पर ले जाने वाला माना जा रहा है।

व
प्रकाशित: 04 Jul 2026, 03:39 PM · अपडेट: 07 Oct 2026, 04:20 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भारत और इजरायल के बीच पिछले साल हस्ताक्षरित द्विपक्षीय निवेश समझौता शनिवार से आधिकारिक रूप से लागू हो गया है। सरकार का मानना है कि इस समझौते से दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश को नई गति मिलेगी। साथ ही निवेशकों के लिए सुरक्षित और पारदर्शी कारोबारी माहौल तैयार होगा।

वित्त मंत्रालय ने जारी किया बयान

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह समझौता विदेशी निवेशकों को बेहतर कानूनी सुरक्षा देगा। साथ ही सरकार को सार्वजनिक हित में नीतिगत फैसले लेने का अधिकार भी पहले की तरह बना रहेगा। इससे निवेशकों का भरोसा मजबूत होने की उम्मीद है।

निवेशकों को मिलेंगी कई बड़ी सुविधाएं

इस समझौते के तहत दोनों देशों के निवेशकों को कई महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रावधान दिए गए हैं। यदि किसी निवेशक को नुकसान होता है, तो तय नियमों के अनुसार उचित मुआवजे की व्यवस्था होगी। इसके अलावा निवेश से जुड़े धन के हस्तांतरण को आसान बनाया जाएगा। किसी विवाद की स्थिति में दोनों पक्षों के लिए स्वतंत्र मध्यस्थता की व्यवस्था भी रहेगी, जिससे मामलों का समाधान जल्दी हो सके।

80 करोड़ डॉलर के निवेश को मिल सकता है बढ़ावा

भारत और इजरायल के बीच इस समझौते पर 8 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में हस्ताक्षर हुए थे। उस समय केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और इजरायल के वित्त मंत्री बेजलेल स्मोट्रिच मौजूद थे। फिलहाल दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय निवेश करीब 80 करोड़ डॉलर का है। सरकार को उम्मीद है कि समझौता लागू होने के बाद आने वाले वर्षों में यह आंकड़ा तेजी से बढ़ेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें