Tuesday, 13 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raigarh Elephant Calf: हाथियों के दल से बिछड़े शावक को रात में मिलाया, सुबह खेत में मिला हाथी के बच्चे का शव cyber fraud: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का अकाउंट हैक होने की जानकारी, लोगों से की सतर्क रहने की अपील Narmadapuram News: पुलिस की दबिश के दौरान जुआरी की मौत, थाने के सामने शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा Punjab News: नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या Crime News: अंबिकापुर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, गार्ड को बंद कर प्लेस ऑफ सेफ्टी से भागे 6 बालक Illegal Liquor: पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच विवाद, पुलिस से मारपीट के मामले में FIR दर्ज Raigarh Elephant Calf: हाथियों के दल से बिछड़े शावक को रात में मिलाया, सुबह खेत में मिला हाथी के बच्चे का शव cyber fraud: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का अकाउंट हैक होने की जानकारी, लोगों से की सतर्क रहने की अपील Narmadapuram News: पुलिस की दबिश के दौरान जुआरी की मौत, थाने के सामने शव रखकर परिजनों ने किया हंगामा Punjab News: नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या Crime News: अंबिकापुर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, गार्ड को बंद कर प्लेस ऑफ सेफ्टी से भागे 6 बालक Illegal Liquor: पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच विवाद, पुलिस से मारपीट के मामले में FIR दर्ज
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › अहम बैठक : 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया तेज, जुलाई…
8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट
8वें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट
राष्ट्रीय Featured

अहम बैठक : 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया तेज, जुलाई में होंगी दो बड़ी बैठकें

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक बहुत जरूरी खबर सामने आई है। इस समय सरकारी कर्मचारियों के बीच महंगाई भत्ते यानी डीए में बढ़ोतरी और नए वेतन आयोग को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। इस बीच काम कर रहे 8वें वेतन आयोग ने अपनी एक बहुत ही महत्वपूर्ण तारीख को आगे बढ़ा दिया है।

व
प्रकाशित: 04 Jul 2026, 03:04 PM · अपडेट: 04 Oct 2026, 01:21 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर नई जानकारी सामने आई है। आयोग ने एक अहम समय सीमा बढ़ा दी है। इसके साथ ही जुलाई में दो बड़े शहरों में महत्वपूर्ण बैठकें भी होने जा रही हैं। ऐसे में कर्मचारियों के बीच वेतन, महंगाई भत्ते और फिटमेंट फैक्टर को लेकर चर्चा फिर तेज हो गई है।

आयोग ने आधिकारिक सूचना जारी कर बताया है कि मंत्रालयों, विभागों और केंद्र शासित प्रदेशों को जरूरी जानकारी जमा करने के लिए अब 31 जुलाई तक का समय मिलेगा पहले तय समय में कई विभाग डेटा उपलब्ध नहीं करा पाए थे। इसी वजह से समय सीमा बढ़ाने का फैसला लिया गया। आयोग ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि तय तारीख तक ऑनलाइन पोर्टल पर पूरी जानकारी अपलोड कर दी जाए।

जुलाई में होंगी अहम बैठकें

आयोग 6 और 7 जुलाई को ओडिशा के भुवनेश्वर में हितधारकों के साथ बैठक करेगा। इसके बाद 9 और 10 जुलाई को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भी बैठक होगी। इन बैठकों में केंद्र सरकार के कर्मचारी संगठनों, पेंशनभोगियों, संस्थानों और यूनियनों के प्रतिनिधियों से सुझाव लिए जाएंगे। आयोग ने इच्छुक संगठनों को पहले से ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कहा है।

फिटमेंट फैक्टर पर बनी हुई है नजर 

फिटमेंट फैक्टर को लेकर कर्मचारी संगठनों के बीच अलग-अलग मांगें सामने आ रही हैं। कुछ संगठन 1.82 गुना फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं, जबकि कुछ ने इसे 3.83 गुना तक करने का प्रस्ताव रखा है।बता दें कि 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 गुना तय किया गया था। वहीं 6वें वेतन आयोग में यह 1.86 गुना था। अंतिम फैसला आयोग की सिफारिशों और सरकार की मंजूरी के बाद ही होगा।

कर्मचारियों के लिए क्यों अहम है यह अपडेट

डेटा जमा करने की समय सीमा बढ़ने और लगातार बैठकों के आयोजन से साफ है कि आयोग अपनी प्रक्रिया आगे बढ़ा रहा है। ऐसे में आने वाले महीनों में वेतन, भत्तों और अन्य सेवा संबंधी सिफारिशों को लेकर और बड़े अपडेट सामने आ सकते हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें