Thursday, 13 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम क्रिकेट WTC Final की रेस में पांचवें नंबर पर भारत, श्रीलं…
WTC फाइनल की रेस में टीम इंडिया
WTC फाइनल की रेस में टीम इंडिया
क्रिकेट

WTC Final की रेस में पांचवें नंबर पर भारत, श्रीलंका सीरीज में जीत से मजबूत होगी दावेदारी

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया 48.15 प्रतिशत पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर है। भारत को अभी 9 टेस्ट खेलने हैं और श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की सीरीज फाइनल की उम्मीदों के लिहाज से बेहद अहम होगी।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
13 Aug 2026, 09:58 AM
खेल डेस्क
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के मौजूदा सीजन में टीम इंडिया अपने आधे मुकाबले खेल चुकी है। भारतीय टीम फिलहाल 48.15 प्रतिशत पॉइंट्स के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। अब फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए उसके आने वाले मुकाबले बेहद अहम हैं। भारत को 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है।
इस सीरीज के नतीजे से टीम इंडिया की आगे की राह काफी हद तक तय हो सकती है। WTC फाइनल में पहुंचने के लिए पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमों में शामिल होना जरूरी है। टीम इंडिया के अभी 9 मुकाबले बाकी हैं। यदि भारत इन सभी मैचों में जीत दर्ज करता है तो उसके 74.07 प्रतिशत पॉइंट्स हो जाएंगे। इस स्थिति में टीम का टॉप-2 में रहना और फाइनल में पहुंचना तय हो जाएगा। अगर भारत बाकी मुकाबलों में से एक मैच हारता है तो उसके 68.52 प्रतिशत पॉइंट्स रह जाएंगे।

श्रीलंका के खिलाफ 2-0 की जीत से मजबूत होगी स्थिति

ऐसी स्थिति में फाइनल का टिकट केवल अपने प्रदर्शन से तय नहीं होगा, बल्कि ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका समेत दूसरी टीमों के नतीजे भी महत्वपूर्ण हो जाएंगे। वहीं, दो मुकाबले गंवाने पर भारत के लिए फाइनल की राह बेहद मुश्किल हो सकती है। श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज टीम इंडिया के लिए काफी महत्वपूर्ण है। भारत अगर दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज 2-0 से अपने नाम करता है तो उसके 57.58 प्रतिशत पॉइंट्स हो जाएंगे। हालांकि, इसी दौरान ऑस्ट्रेलिया अगर बांग्लादेश के खिलाफ एक मुकाबला जीतता है तो भारतीय टीम चौथे स्थान पर रह सकती है। इसके उलट श्रीलंका से 0-2 की हार भारत को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसी स्थिति में टीम इंडिया के पॉइंट्स घटकर 36.36 प्रतिशत रह जाएंगे और वह श्रीलंका से भी नीचे पहुंच सकती है। इसके बाद फाइनल में जगह बनाने की संभावनाएं काफी कमजोर हो जाएंगी। श्रीलंका के खिलाफ क्लीन स्वीप झेलने की स्थिति में भारत पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान से भी पीछे जा सकता है।

पाकिस्तान से भी नीचे जाने का बन सकता है समीकरण

हालांकि, इसके लिए पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ अपनी तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 3-0 से जीतनी होगी। यानी श्रीलंका सीरीज में खराब प्रदर्शन भारत को न केवल फाइनल की दौड़ में पीछे करेगा, बल्कि अंक तालिका में भी उसकी स्थिति बिगाड़ सकता है। मौजूदा WTC साइकल में भारत के कुल 9 टेस्ट मुकाबले बाकी हैं। इनमें श्रीलंका के खिलाफ दो, न्यूजीलैंड के खिलाफ दो और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट शामिल हैं। श्रीलंका दौरे के बाद भारतीय टीम नवंबर में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज खेली जाएगी। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने इस WTC अभियान की शुरुआत इंग्लैंड दौरे से की थी।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्लीन स्वीप पड़ा भारी

 पांच टेस्ट मैचों की वह सीरीज 2-2 से बराबर रही। इसके बाद भारत ने घरेलू परिस्थितियों में वेस्टइंडीज को दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से हराकर अपनी स्थिति मजबूत की। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में मिली 0-2 की हार ने भारत की फाइनल की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया। इसी वजह से अब बाकी मुकाबलों में गलतियों की गुंजाइश काफी कम हो गई है। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज इसलिए भी अहम है, क्योंकि यहां जीत भारत को फाइनल की दौड़ में मजबूती दे सकती है, जबकि हार आगे के मुकाबलों में दबाव कई गुना बढ़ा देगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
कीर्तिमान विशेष
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें