Saturday, 03 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Leopard Attack: जंगल में लकड़ी लेने गए युवक पर तेंदुए का हमला, कुल्हाड़ी फेंककर बचाई जान Birkoni land dispute: पंचायत और दुकान संचालक आमने-सामने, ज़मीनी विवाद को लेकर भड़की हिंसा, जेसीबी से उखाड़ी फेंसिंग Bilaspur Crime: ग्रिल उखाड़ा, चाबी चुराई और 2 किमी दूर ले जाकर कार फूंकी, अमसेना में सनसनीखेज वारदात NEET UG 2026: बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई, एनटीए से दो हफ्ते में मांगा विस्तृत जवाब Bhopal Cyber Crime: 48 घंटे में 50 केस दर्ज, शेयर बाजार से लेकर मोबाइल अपडेट के नाम पर गंवाए लाखों Korea Road Accident: दशगात्र कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो पिकअप से टकराया, 3 की मौत, 12 घायल Leopard Attack: जंगल में लकड़ी लेने गए युवक पर तेंदुए का हमला, कुल्हाड़ी फेंककर बचाई जान Birkoni land dispute: पंचायत और दुकान संचालक आमने-सामने, ज़मीनी विवाद को लेकर भड़की हिंसा, जेसीबी से उखाड़ी फेंसिंग Bilaspur Crime: ग्रिल उखाड़ा, चाबी चुराई और 2 किमी दूर ले जाकर कार फूंकी, अमसेना में सनसनीखेज वारदात NEET UG 2026: बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई, एनटीए से दो हफ्ते में मांगा विस्तृत जवाब Bhopal Cyber Crime: 48 घंटे में 50 केस दर्ज, शेयर बाजार से लेकर मोबाइल अपडेट के नाम पर गंवाए लाखों Korea Road Accident: दशगात्र कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो पिकअप से टकराया, 3 की मौत, 12 घायल
W 𝕏 f
होम › दुर्ग › इंदिरा मार्केट में नकली सिगरेट की बिक्री का खुलास…
आरोपी गिरफ्तार
आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग

इंदिरा मार्केट में नकली सिगरेट की बिक्री का खुलासा, 18 हजार सिगरेट के साथ दो गिरफ्तार

दुर्ग के इंदिरा मार्केट में पुलिस ने नकली सिगरेट बेचने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान करीब 2.07 लाख रुपए कीमत की 18 हजार नकली सिगरेट जब्त की गई हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 13 Aug 2026, 10:13 AM · अपडेट: 02 Oct 2026, 02:08 AM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
दुर्ग के इंदिरा मार्केट में नामी ब्रांड के नाम पर नकली सिगरेट बेचने का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने SSD TRADERS में दबिश देकर 18 हजार नकली सिगरेट और पैकिंग से जुड़ी सामग्री जब्त की है। जब्त सिगरेट की कीमत करीब 2 लाख 7 हजार रुपए बताई गई है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। 
पुलिस के मुताबिक 11 अगस्त को संबंधित कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता कंपनी में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत है और कंपनी के उत्पादों की नकल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकृत है। उसे जानकारी मिली थी कि इंदिरा मार्केट स्थित SSD TRADERS में कंपनी के ब्रांड के नाम से नकली सिगरेट बेची जा रही है। शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने दुकान में दबिश देकर जांच की। 

18 हजार सिगरेट जब्त

इस दौरान बड़ी मात्रा में संबंधित ब्रांड के नाम और पहचान का इस्तेमाल कर पैक की गई नकली सिगरेट बरामद हुई। पुलिस ने मौके से कुल 18 हजार सिगरेट जब्त की। इनमें 12 हजार सिगरेट के 24 बंडल और 6 हजार सिगरेट के 12 बंडल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार पैकेट पर कंपनी के नाम और पहचान के साथ MRP 115 रुपए और QR नंबर भी अंकित था। शुरुआती जांच में सामने आया कि असली उत्पाद जैसी पैकिंग तैयार कर नकली सिगरेट बेची जा रही थी। मामले में पुलिस ने विशाल जसवानी (36), निवासी गुरुनानक नगर, सत्यम बेकरी गली, दुर्ग और निखिल सिहानी (29), निवासी सदानी नगर, सिंधी कॉलोनी, दुर्ग को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों मोहन नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। 

BNS और कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस का कहना है कि ब्रांड की पहचान और असली उत्पाद जैसी पैकिंग का इस्तेमाल कर नकली सिगरेट बाजार में खपाई जा रही थी। इससे ग्राहकों को असली उत्पाद होने का भ्रम हो सकता था। सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 318(4) और कॉपीराइट अधिनियम, 1957 की धारा 63 के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। अब पुलिस नकली सिगरेट की सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है। यह जांच की जा रही है कि सिगरेट कहां से लाई गई थी और दुर्ग में किन दुकानों तक इसकी सप्लाई की जानी थी। इसके साथ ही नकली उत्पाद तैयार करने और इसकी आपूर्ति से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें