Sunday, 30 Aug 2026 भारत
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना Indian Red Cross Society : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइट…
Mahasamund Red Cross Society meeting
Mahasamund Red Cross Society meeting
सरकारी सूचना

Indian Red Cross Society : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा महासमुंद की प्रबंध समिति की बैठक सम्पन्न

Indian Red Cross Society: महासमुंद में रेडक्रॉस प्रबंध समिति की बैठक में ब्लड बैंक की निगरानी, सदस्यता विस्तार, भवन विकास, नशामुक्ति अभियान और जनऔषधि केंद्र को लेकर अहम फैसले लिए गए। कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने और सेवा कार्यों पर कॉफी टेबल बुक तैयार करने का भी निर्णय हुआ।

कीर्तिमान डेस्क | कमलेश साहू
29 Aug 2026, 05:00 PM
महासमुंद
Indian Red Cross Society: जिला पंचायत सभागृह में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की प्रबंध समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर एवं रेडक्रॉस के पदेन अध्यक्ष विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संस्था की गतिविधियों को पारदर्शी, व्यवस्थित और जनहितकारी बनाने के लिए कई अहम फैसले लिए गए।

बिना अनुमति ब्लड डोनेशन कैंप पर सख्त रोक 

बैठक का मुख्य फोकस रक्तदान शिविरों की व्यवस्था और पारदर्शिता पर रहा। अब जिले में बिना पूर्व अनुमति के कोई भी रक्तदान शिविर आयोजित नहीं किया जा सकेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) को निर्देश दिए गए हैं कि यदि कोई संस्था या व्यक्ति बिना अनुमति शिविर लगाता है, तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाए। इसके अलावा, जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की निगरानी के लिए एक विशेष समिति का गठन किया गया है, जिसमें सभापति संदीप दीवान, कोषाध्यक्ष पारस चोपड़ा, अनिता रावटे, दाऊलाल चंद्राकर और प्रमोद तिवारी शामिल हैं। 
                                  Indian red cross society

डिजिटल होगी सदस्यता प्रक्रिया, ब्लॉक स्तर पर नियुक्त होंगे प्रतिनिधि 

रेडक्रॉस से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए सदस्यता प्रक्रिया को आधुनिक बनाया जा रहा है। अब सदस्यता शुल्क और आवेदन के लिए (QR Code) विकसित किया जाएगा। प्रत्येक विकासखंड में सदस्यता अभियान को रफ्तार देने के लिए एक-एक अधिकृत प्रतिनिधि की लिखित नियुक्ति होगी। साथ ही, दवा दुकानों, निजी अस्पतालों और औद्योगिक/खनिज संस्थानों को भी रेडक्रॉस की सदस्यता लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

रेडक्रॉस भवन का कायाकल्प और सोलर सिस्टम 

बैठक में रेडक्रॉस भवन के जीर्णोद्धार पर सहमति बनी। भवन की मरम्मत के तुरंत बाद 'प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना' के तहत यहाँ सोलर पैनल लगाए जाएँगे। परिसर में एक आधुनिक मीटिंग हॉल, बाउंड्रीवॉल और नया गेट बनाने के लिए बजट स्वीकृत कर दिया गया है। 

स्कूल-कॉलेजों के रेडक्रॉस फंड का होगा ऑडिट 

जिले के स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों से लिए जाने वाले रेडक्रॉस शुल्क का ऑडिट कराने का निर्णय लिया गया है। इस ऑडिट का खर्च संबंधित शिक्षण संस्थान के रेडक्रॉस फंड से ही वहन किया जाएगा। इसके अलावा, युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए शैक्षणिक संस्थानों में खेलकूद और जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया।

कर्मचारियों का मानदेय बढ़ा, राज्यपाल करेंगे बुक का विमोचन

रेडक्रॉस की गतिविधियों और उपलब्धियों को दर्शाने के लिए एक विशेष कॉफी टेबल बुक तैयार की जाएगी, जिसका विमोचन प्रदेश के राज्यपाल से कराने की योजना है। जन औषधि केंद्र के लिए कलेक्टर दर पर एक नए सहायक स्टाफ की भर्ती, कार्यालयीन कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि और इंटरनेट सुविधा बहाल करने जैसे फैसलों पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई। वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित बजट को भी पारित कर दिया गया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद, रेडक्रॉस के सभापति संदीप दीवान, सीएमएचओ डॉ. आई. नागेश्वर राव, जिला रेडक्रॉस अधिकारी डॉ. अशोक गिरि गोस्वामी, मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. रेणुका गहने समेत प्रबंध समिति के कई सदस्य और विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें