Sunday, 08 Nov 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › क्रिकेट › भारत-इंग्लैंड दूसरा वनडे : पहली जीत के बाद बुलंद …
भारत-इंग्लैंड दूसरा वनडे मैच
भारत-इंग्लैंड दूसरा वनडे मैच
क्रिकेट

भारत-इंग्लैंड दूसरा वनडे : पहली जीत के बाद बुलंद हौसलों के साथ उतरेगा भारत, दूसरे वनडे में इंग्लैंड से होगी टक्कर

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज कार्डिफ में खेला जाएगा। पहले मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम जीत के साथ सीरीज अपने नाम करना चाहेगी, जबकि इंग्लैंड के लिए यह मुकाबला करो या मरो की स्थिति वाला है। मैच में गिल की फिटनेस, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर के शानदार प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 16 Jul 2026, 04:09 PM · अपडेट: 06 Nov 2026, 08:43 AM
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराने के बाद भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया अब गुरुवार, 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले जाने वाले दूसरे वनडे में जीत दर्ज कर तीन मैचों की सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी। 
भारत फिलहाल सीरीज में 1-0 से आगे है। टी20 सीरीज में 4-0 की हार के बाद वनडे में मिली शानदार वापसी ने टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया है। वहीं, इंग्लैंड के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है, क्योंकि हार के साथ वह सीरीज गंवा देगा। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 16 जुलाई को खेला जाएगा। यह मैच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स मैदान पर आयोजित होगा। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से होगी।
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट मैच

लाइव टेलीकास्ट और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की जानकारी

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले दूसरे वनडे का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग देखने वाले क्रिकेट फैंस जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट के जरिए मैच का आनंद ले सकेंगे। पहले वनडे में 80 रनों की शानदार पारी खेलने वाले कप्तान शुभमन गिल को लेकर भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है। मुकाबले के दौरान क्रैम्प्स के कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था, लेकिन अब वह पूरी तरह फिट हैं और दूसरे मैच में खेलने के लिए तैयार हैं। 

अक्षर और सुंदर ने बढ़ाई टीम की ताकत

पहले वनडे में ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लेने के साथ नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं, वाशिंगटन सुंदर ने भी अपने वनडे करियर का पहला अर्धशतक लगाकर टीम को मजबूती दी। हालांकि तेज गेंदबाज गुरनूर ब्रार की फिटनेस टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। अगर वह पूरी तरह फिट नहीं होते हैं तो उनकी जगह अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।
हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम के लिए दूसरा वनडे करो या मरो की स्थिति वाला मुकाबला है। टीम को सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। इंग्लैंड अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी में सुधार करते हुए भारतीय टीम को कड़ी चुनौती देने की कोशिश करेगा।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार/अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल राशिद।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें