Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में Greater Noida Bus Rape Case: 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार, महिला सुरक्षा के दावों की फिर खुली पोल Swine Flu Chhattisgarh: 10 नए मरीज मिले, जेल अधिकारी भी चपेट में, रायपुर और दुर्ग में बिगड़े हालात Nepal Flood: 800 से ज्यादा जिंदगियां खामोश, महामारी के खतरे के बीच सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में Greater Noida Bus Rape Case: 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार, महिला सुरक्षा के दावों की फिर खुली पोल Swine Flu Chhattisgarh: 10 नए मरीज मिले, जेल अधिकारी भी चपेट में, रायपुर और दुर्ग में बिगड़े हालात Nepal Flood: 800 से ज्यादा जिंदगियां खामोश, महामारी के खतरे के बीच सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू
W 𝕏 f
होम गरियाबंद इंसानियत पर सवाल : बीमारी को छूत मान कर परिवार ने…
महिला लकड़ी का सहारा लेकर बैठी हुई
महिला लकड़ी का सहारा लेकर बैठी हुई
गरियाबंद

इंसानियत पर सवाल : बीमारी को छूत मान कर परिवार ने 20 साल से पीड़ित महिला को झोपड़ी में छोड़ा  

गरियाबंद जिले में इंसानियत को झकझोरने वाला मामला सामने आया है। 20 साल से गंभीर बीमारी से जूझ रही महिला को बीमारी को छूत मानकर परिवार ने गांव से दूर खेत की झोपड़ी में रहने के लिए छोड़ दिया। जानकारी मिलने पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
14 Jul 2026, 12:45 PM
गरियाबंद
 छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के धीगियामुड़ा गांव से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां 48 वर्षीय हीरा बाई नेताम पिछले करीब 20 वर्षों से हाथ-पैरों की गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। लंबे समय तक इलाज के बाद भी सुधार नहीं होने पर गांव के कुछ लोगों ने बीमारी को छूत की बीमारी मान लिया। इसके बाद सामाजिक दबाव में परिवार ने भी महिला को गांव से बाहर खेत में बनी झोपड़ी में रहने के लिए मजबूर कर दिया।

12 दिन से अकेली काट रही थी जिंदगी 

हीरा बाई के पति नरसिंह नेताम के अनुसार, उनकी पत्नी लंबे समय से पैरों में सूजन और हाथों में घाव की समस्या से परेशान हैं। कई बार इलाज कराया गया, लेकिन आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण करीब एक साल पहले इलाज बंद हो गया। धीरे-धीरे बीमारी बढ़ती गई और हाथ-पैरों में सूजन, घाव और दर्द की समस्या गंभीर हो गई।

ग्रामीणों के दबाव में कठोर फैसला 

बताया जा रहा है कि गांव के कुछ लोगों ने महिला की बीमारी को संक्रामक मानते हुए परिवार पर उन्हें गांव से बाहर रखने का दबाव बनाया। सामाजिक तानों और दबाव के चलते परिवार ने 2 जुलाई को खेत में करीब आधा किलोमीटर दूर एक छोटी झोपड़ी बनाकर हीरा बाई को वहां छोड़ दिया। परिवार के सदस्य दिन में दो बार सिर्फ खाना पहुंचाने जाते थे और फिर वापस लौट आते थे। महिला कई दिनों तक अकेले दर्द और परेशानी के बीच जीवन बिताने को मजबूर रहीं।
झोपड़ी के बाहर बातचीत करते समूह  के लाेग 

इंस्टाग्राम पोस्ट से मिली जानकारी 

इस मामले की जानकारी गांव के एक जागरूक युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप को दी। सूचना मिलते ही उन्होंने देवभोग बीएमओ डॉ. प्रकाश साहू से संपर्क किया और एंबुलेंस लेकर तुरंत मौके पर पहुंचे।

दर्द में कराहती रही  महिला 

जब टीम खेत की झोपड़ी में पहुंची तो हीरा बाई दर्द से कराह रही थीं और मदद की गुहार लगा रही थीं। जिला पंचायत अध्यक्ष ने परिजनों को बुलाया और महिला को एंबुलेंस की मदद से देवभोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है। देवभोग बीएमओ डॉ. प्रकाश साहू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर में गंभीर संक्रमण के संकेत मिले हैं। 

अंधविश्वास पर उठे सवाल 

इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में फैले अंधविश्वास और बीमारी को लेकर जागरूकता की कमी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, गंभीर बीमारियों का इलाज संभव है और किसी भी बीमारी को छूत मानकर मरीज को अलग-थलग करना गलत है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें