Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
रफ्तार का कहर : कार की टक्कर से हवा में उछले बाइक सवार 3 युवक, CCTV में कैद हादसा कांग्रेस में बगावत की आग : राहुल-खरगे की इमरजेंसी मीटिंग, भूपेश बघेल दिल्ली तलब सड़क सुरक्षा अभियान : NH-49 पर अवैध कब्जों पर कार्रवाई, 41 वाहन चालकों से वसूला गया जुर्माना एक्शन : मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ दुर्ग पुलिस सख्त, युवक पर 5 हजार जुर्माना मुरैना में दावों की खुली पोल : दलदल लांघकर कलेक्ट्रेट पहुंचे नौनिहाल, कैलारस में 3 महीने में ही उखड़ी सड़क रायपुर में गूंजेगी शिक्षकों की आवाज : आज विधानसभा घेराव की तैयारी पूरी, DEO को सौंपा ज्ञापन रफ्तार का कहर : कार की टक्कर से हवा में उछले बाइक सवार 3 युवक, CCTV में कैद हादसा कांग्रेस में बगावत की आग : राहुल-खरगे की इमरजेंसी मीटिंग, भूपेश बघेल दिल्ली तलब सड़क सुरक्षा अभियान : NH-49 पर अवैध कब्जों पर कार्रवाई, 41 वाहन चालकों से वसूला गया जुर्माना एक्शन : मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ दुर्ग पुलिस सख्त, युवक पर 5 हजार जुर्माना मुरैना में दावों की खुली पोल : दलदल लांघकर कलेक्ट्रेट पहुंचे नौनिहाल, कैलारस में 3 महीने में ही उखड़ी सड़क रायपुर में गूंजेगी शिक्षकों की आवाज : आज विधानसभा घेराव की तैयारी पूरी, DEO को सौंपा ज्ञापन
W 𝕏 f
होम अंबिकापुर (सरगुजा) निर्देश : किसानों को अब नहीं जाना पड़ेगा 10 किमी …
किसानों की समस्या सुनते विधायक
किसानों की समस्या सुनते विधायक
अंबिकापुर (सरगुजा)

निर्देश : किसानों को अब नहीं जाना पड़ेगा 10 किमी दूर, विधायक के निर्देश पर मांगरी में मिलेगी खाद

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने मांगरी इलाके में किसानों की समस्या सुनने के लिए अपना काफिला रोक दिया। चबूतरे पर बैठकर किसानों से बातचीत के दौरान खाद संकट की जानकारी मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को फोन कर मांगरी में ही खाद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अब किसानों को खाद लेने के लिए 10 किलोमीटर दूर सेदम गांव नहीं जाना पड़ेगा।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
26 May 2026, 12:08 PM
अंबिकापुर

सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो का एक अलग और जनसरोकार से जुड़ा अंदाज उस समय देखने को मिला, जब वे एक प्रोटोकॉल कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान मांगरी इलाके से गुजरते वक्त उन्होंने सड़क किनारे किसानों की भीड़ देखी और अपना काफिला तुरंत रुकवा दिया। विधायक सीधे किसानों के बीच पहुंचे और गांव के चबूतरे पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं।

मांगरी क्षेत्र के किसानों ने विधायक को बताया कि उन्हें खाद लेने के लिए करीब 10 किलोमीटर दूर सेदम गांव जाना पड़ता है। इससे किसानों को समय और आर्थिक दोनों तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खेती के इस महत्वपूर्ण समय में खाद की उपलब्धता नहीं होने से किसानों में नाराजगी भी थी।

चबूतरे पर बैठकर अधिकारियों से की बात

किसानों की समस्याएं सुनने के बाद विधायक रामकुमार टोप्पो ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से फोन पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मांगरी इलाके में ही खाद उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसानों को दूर-दराज के गांवों के चक्कर न लगाने पड़ें। विधायक ने कहा कि किसानों की सुविधा और समय दोनों का ध्यान रखना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। विधायक के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन ने मांगरी क्षेत्र में खाद उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे अब स्थानीय किसानों को खाद लेने के लिए 10 किलोमीटर दूर सेदम गांव नहीं जाना पड़ेगा। किसानों ने विधायक के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय बाद किसी जनप्रतिनिधि ने उनकी समस्या को मौके पर गंभीरता से सुना है।

ग्रामीणों ने जताया आभार

गांव के किसानों और ग्रामीणों ने विधायक के इस व्यवहार को सराहनीय बताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों का इसी तरह जनता के बीच पहुंचना जरूरी है। किसानों का कहना है कि यदि समस्याओं का समाधान इसी तरह मौके पर होता रहा, तो ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें