IOB Recruitment 2026: बैंक में मैनेजर, सीनियर मैनेजर या ऑफिसर लेवल की नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 291 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत मैनेजर, सीनियर मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। बैंक ने भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 15 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में ब्रांच मैनेजमेंट, आईटी, इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी, साइबर सिक्योरिटी, डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर, नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर, क्रेडिट और रिस्क जैसे क्षेत्रों में नियुक्तियां की जाएंगी।
291 पदों पर होगी भर्ती
इंडियन ओवरसीज बैंक के इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 291 पद भरे जाएंगे। इनमें मैनेजर और सीनियर मैनेजर के अलावा असिस्टेंट मैनेजर (सिक्योरिटी) का पद भी शामिल है।
पोस्ट (पद) ग्रेड वैकेंसी (पदों की संख्या) मैनेजर (ब्रांच मैनेजमेंट) MMGS-II 100 मैनेजर (आईटी) MMGS-II 65 मैनेजर (इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी) MMGS-II 5 मैनेजर (इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑडिट) MMGS-II 5 सीनियर मैनेजर (आईटी) MMGS-III 10 सीनियर मैनेजर (इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी) MMGS-III 3 सीनियर मैनेजर (इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑडिट) MMGS-III 2 सीनियर मैनेजर (डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर) MMGS-III 10 सीनियर मैनेजर (नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर) MMGS-III 5 सीनियर मैनेजर (साइबर सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेटर) MMGS-III 5 मैनेजर (क्रेडिट) MMGS-III 35 सीनियर मैनेजर (क्रेडिट) MMGS-III 15 सीनियर मैनेजर (रिस्क) MMGS-III 6 असिस्टेंट मैनेजर (सिक्योरिटी) JMGS-I 25 कुल वैकेंसी 291
उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
| पोस्ट (पद) | ग्रेड | वैकेंसी (पदों की संख्या) |
| मैनेजर (ब्रांच मैनेजमेंट) | MMGS-II | 100 |
| मैनेजर (आईटी) | MMGS-II | 65 |
| मैनेजर (इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी) | MMGS-II | 5 |
| मैनेजर (इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑडिट) | MMGS-II | 5 |
| सीनियर मैनेजर (आईटी) | MMGS-III | 10 |
| सीनियर मैनेजर (इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी) | MMGS-III | 3 |
| सीनियर मैनेजर (इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑडिट) | MMGS-III | 2 |
| सीनियर मैनेजर (डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर) | MMGS-III | 10 |
| सीनियर मैनेजर (नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर) | MMGS-III | 5 |
| सीनियर मैनेजर (साइबर सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेटर) | MMGS-III | 5 |
| मैनेजर (क्रेडिट) | MMGS-III | 35 |
| सीनियर मैनेजर (क्रेडिट) | MMGS-III | 15 |
| सीनियर मैनेजर (रिस्क) | MMGS-III | 6 |
| असिस्टेंट मैनेजर (सिक्योरिटी) | JMGS-I | 25 |
| कुल वैकेंसी | 291 |
पद के अनुसार उम्मीदवारों की उम्र सीमा अलग-अलग रखी गई है। उदाहरण के लिए मैनेजर (ब्रांच मैनेजमेंट) के लिए उम्र 23 से 33 साल, जबकि मैनेजर (आईटी) के लिए 25 से 35 साल निर्धारित है। मैनेजर (इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी) के पद के लिए 22 से 32 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं अन्य पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार अलग है और कुछ पदों पर यह 45 वर्ष तक है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
पद के अनुसार अलग-अलग योग्यता
- इस भर्ती में हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव अलग-अलग निर्धारित किया गया है।
- मैनेजर (ब्रांच मैनेजमेंट) के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री और किसी शेड्यूल्ड पब्लिक सेक्टर बैंक में ऑफिसर के तौर पर कम से कम 3 साल का अनुभव होना चाहिए।
- वहीं मैनेजर (आईटी) के लिए बीई/बीटेक (CS/IT/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन), MCA या MSc (कंप्यूटर साइंस/आईटी) जैसी योग्यता मांगी गई है। इसके साथ संबंधित क्षेत्र में निर्धारित अनुभव भी जरूरी है।
- मैनेजर (इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी) और इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी ऑडिट पदों के लिए कंप्यूटर साइंस, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, साइबर सिक्योरिटी या इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी से संबंधित BE/BTech, ME/MTech या MCA की योग्यता मांगी गई है।
- इन पदों के लिए संबंधित कार्यक्षेत्र में कम से कम 2 साल का अनुभव भी जरूरी है। अन्य पदों के लिए योग्यता और अनुभव की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है।
मैनेजर और सीनियर मैनेजर को कितनी मिलेगी सैलरी?
IOB में चयनित उम्मीदवारों को उनके पद और ग्रेड के अनुसार वेतन दिया जाएगा। वेतनमान इस प्रकार है:
- JMGS-I: ₹48,480 से ₹85,290 प्रति माह
- MMGS-II: ₹64,820 से ₹93,960 प्रति माह
- MMGS-III: ₹85,920 से ₹1,05,820 प्रति माह
इसके अलावा बैंक के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिल सकती हैं।
लिखित परीक्षा और इंटरव्यू से होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। जनरलिस्ट ऑफिसर (ब्रांच मैनेजमेंट) के लिए इंग्लिश, प्रोफेशनल नॉलेज, बैंकिंग लॉ एंड प्रैक्टिस, इंडियन फाइनेंशियल सिस्टम और बैंकर्स के लिए अकाउंटिंग एंड फाइनेंशियल मैनेजमेंट जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
वहीं स्केल-I, II और III के पदों के लिए इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस और प्रोफेशनल नॉलेज से जुड़े प्रश्न परीक्षा में शामिल होंगे।
15 सितंबर तक करें आवेदन
IOB Specialist Officer Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन करने से पहले पद के अनुसार अपनी योग्यता, आयु सीमा, अनुभव और अन्य शर्तों की जांच कर लें। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए उम्मीदवार इंडियन ओवरसीज बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.iob.bank.in पर विजिट कर सकते हैं।

