Wednesday, 14 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg University News: विश्वविद्यालय में मिलेंगे पढ़ाई के नए विकल्प AI, कृषि और रक्षा अध्ययन पर फोकस Azam Khan ED Case: जेल में बंद आजम खान की मुश्किलें और बढ़ीं, ED ने दर्ज की नई FIR Durg Crime News: 11 लाख रुपए का विवाद पड़ा भारी, CAF जवान को बंधक बनाकर कराए हस्ताक्षर Air India Hijack Alert: फ्रैंकफर्ट से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक अलर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क CGPSC SI Exam: शिक्षक भर्ती के बाद अब सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा भी टली, अभ्यर्थियों का बढ़ा इंतजार Chhattisgarh Farmers News: धान के दाम 3,358 रुपए करने की मांग, 1700 करोड़ के बोनस पर फंसा पेंच, 27 को मंत्रालय घेराव की चेतावनी Durg University News: विश्वविद्यालय में मिलेंगे पढ़ाई के नए विकल्प AI, कृषि और रक्षा अध्ययन पर फोकस Azam Khan ED Case: जेल में बंद आजम खान की मुश्किलें और बढ़ीं, ED ने दर्ज की नई FIR Durg Crime News: 11 लाख रुपए का विवाद पड़ा भारी, CAF जवान को बंधक बनाकर कराए हस्ताक्षर Air India Hijack Alert: फ्रैंकफर्ट से आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हाईजैक अलर्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क CGPSC SI Exam: शिक्षक भर्ती के बाद अब सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर मुख्य परीक्षा भी टली, अभ्यर्थियों का बढ़ा इंतजार Chhattisgarh Farmers News: धान के दाम 3,358 रुपए करने की मांग, 1700 करोड़ के बोनस पर फंसा पेंच, 27 को मंत्रालय घेराव की चेतावनी
W 𝕏 f
होम › क्रिकेट › IPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटि…
Yuvraj Singh appointed Delhi Capitals batting coach(Image Source: Social Media)
Yuvraj Singh appointed Delhi Capitals batting coach(Image Source: Social Media)
क्रिकेट Featured

IPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बैटिंग कोच, पहली बार संभालेंगे कोचिंग की जिम्मेदारी

IPL 2027: भारत के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह को दिल्ली कैपिटल्स ने आगामी IPL सीजन के लिए असिस्टेंट और बैटिंग कोच नियुक्त किया है। यह उनके करियर की पहली औपचारिक कोचिंग जिम्मेदारी होगी।

य
प्रकाशित: 14 Oct 2026, 12:07 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
IPL 2027: भारत के पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह अब आईपीएल में नई भूमिका निभाते नजर आएंगे। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें आगामी सीजन के लिए असिस्टेंट कोच और बैटिंग कोच नियुक्त किया है। फ्रेंचाइजी ने 13 अक्टूबर को इसकी घोषणा की। 44 वर्षीय युवराज के लिए यह किसी पेशेवर क्रिकेट टीम के कोचिंग स्टाफ में पहली औपचारिक जिम्मेदारी होगी।
युवराज सिंह इससे पहले कई भारतीय खिलाड़ियों को व्यक्तिगत तौर पर मार्गदर्शन दे चुके हैं। हालांकि, आईपीएल या किसी अन्य पेशेवर लीग में कोचिंग की भूमिका उन्होंने अब तक नहीं निभाई थी। दिल्ली कैपिटल्स के साथ इस नई शुरुआत में उनका अनुभव टीम के युवा बल्लेबाजों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स के साथ दूसरी पारी, सौरव गांगुली के साथ करेंगे काम

युवराज सिंह का दिल्ली फ्रेंचाइजी से पुराना रिश्ता रहा है। आईपीएल 2015 की नीलामी में दिल्ली डेयरडेविल्स ने उन्हें 16 करोड़ रुपए में खरीदा था। उस समय वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। उन्होंने उस सीजन में टीम की ओर से सभी 14 मुकाबले खेले थे। अब करीब एक दशक बाद युवराज दिल्ली की टीम में वापसी कर रहे हैं, लेकिन इस बार उनकी भूमिका मैदान पर खेलने के बजाय खिलाड़ियों को तैयार करने की होगी। कोचिंग स्टाफ में उनकी मुलाकात पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली से भी होगी। 
गांगुली के साथ काम करने को लेकर युवराज ने उत्साह जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स के साथ अपने करियर का नया अध्याय शुरू करने को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। फ्रेंचाइजी के साथ उनका पुराना जुड़ाव रहा है और अब सौरव गांगुली के साथ कोचिंग की जिम्मेदारी साझा करना उनके लिए खास होगा। युवराज ने यह भी कहा कि कोचिंग को लेकर वह काफी जुनूनी हैं और टीम के युवा खिलाड़ियों के साथ काम करने का इंतजार कर रहे हैं। 

पार्थ जिंदल और किरण कुमार ग्रंथी ने किया स्वागत

दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक और जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के संस्थापक पार्थ जिंदल ने युवराज की नियुक्ति पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि युवराज भारतीय क्रिकेट के बेहतरीन मैच-विनर्स में शामिल रहे हैं। युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देने का उनका अनुभव, जीतने की मानसिकता और खिलाड़ियों से जुड़ने की क्षमता टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण होगी। वहीं, जीएमआर स्पोर्ट्स के संस्थापक और दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक किरण कुमार ग्रंथी ने भी युवराज के अनुभव पर भरोसा जताया। उनके मुताबिक, युवराज का शानदार क्रिकेट करियर, प्रतिस्पर्धी रवैया और खेल की गहरी समझ टीम को आगे बढ़ाने में मदद करेगी। 

ऐसा रहा युवराज सिंह का अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल करियर

युवराज सिंह भारतीय क्रिकेट के उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने बड़े टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से टीम की जीत में अहम योगदान दिया। साल 2007 में भारत ने उनकी मौजूदगी में पहला टी-20 विश्व कप जीता था। इसके बाद 2011 के वनडे विश्व कप में भी उन्होंने बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया। वह 2011 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में युवराज ने 304 वनडे, 40 टेस्ट और 58 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले। 
आईपीएल में उन्होंने 132 मैचों में 2,750 रन बनाए और 36 विकेट हासिल किए। अब दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ में शामिल होने के बाद युवराज के सामने युवा खिलाड़ियों को निखारने और टीम की बल्लेबाजी को मजबूत करने की चुनौती होगी। उनके अनुभव का टीम को कितना फायदा मिलता है, यह आगामी आईपीएल सीजन में देखने को मिलेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें