Thursday, 05 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kanker News: तीन साल पुराने माओवादी केस में फैसला, तीनों आरोपियों को 10-10 साल की सजा Cyber Fraud: महिला के बैंक खाते से 5.58 लाख रुपए पार, APK फाइल के जरिए बनाया शिकार POCSO Act: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया पश्चिम बंगाल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा Student Death Case: 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Bastar Police: ओडिशा से यूपी तक गांजा तस्करी का खेल, बस्तर में 7 आरोपी गिरफ्तार Cyber Fraud: मोबाइल बैंकिंग सिखाने के बहाने बुजुर्ग से 5.46 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर लिया OTP Kanker News: तीन साल पुराने माओवादी केस में फैसला, तीनों आरोपियों को 10-10 साल की सजा Cyber Fraud: महिला के बैंक खाते से 5.58 लाख रुपए पार, APK फाइल के जरिए बनाया शिकार POCSO Act: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया पश्चिम बंगाल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा Student Death Case: 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Bastar Police: ओडिशा से यूपी तक गांजा तस्करी का खेल, बस्तर में 7 आरोपी गिरफ्तार Cyber Fraud: मोबाइल बैंकिंग सिखाने के बहाने बुजुर्ग से 5.46 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर लिया OTP
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › जबलपुर के बेटे प्रदीप सिंह रावत का निधन, महाभारत …
जबलपुर से निकले अभिनेता प्रदीप सिंह रावत ने दुनिया को कहा अलविदा
जबलपुर से निकले अभिनेता प्रदीप सिंह रावत ने दुनिया को कहा अलविदा
राष्ट्रीय

जबलपुर के बेटे प्रदीप सिंह रावत का निधन, महाभारत के अश्वत्थामा से गजनी के विलेन तक बनाई थी खास पहचान

हिंदी, तेलुगु, तमिल और नेपाली फिल्मों में अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता प्रदीप सिंह रावत का निधन हो गया। जबलपुर में जन्मे रावत ने बैंक की नौकरी छोड़ अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। गजनी, लगान और महाभारत में उनके किरदार आज भी दर्शकों को याद हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 05 Aug 2026, 02:35 PM · अपडेट: 04 Nov 2026, 04:51 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
हिन्दी, तेलुगु, तमिल और नेपाली सिनेमा में अपनी दमदार अदाकारी से पहचान बनाने वाले अभिनेता प्रदीप सिंह रावत का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से भारतीय फिल्म जगत में शोक का माहौल है। अपनी प्रभावशाली आवाज, शानदार अभिनय और सरल स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले प्रदीप सिंह रावत का मध्यप्रदेश के जबलपुर से गहरा जुड़ाव रहा है। 
प्रदीप सिंह रावत का जन्म मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा और कॉलेज की पढ़ाई भी जबलपुर में ही पूरी की। पढ़ाई के बाद उन्होंने एक बैंक में नौकरी शुरू की, लेकिन बचपन से ही अभिनय के प्रति उनका लगाव उन्हें फिल्मी दुनिया की ओर खींच लाया। 

अभिनय के जुनून ने पहुंचाया मुंबई

अभिनय के सपने को पूरा करने के लिए प्रदीप सिंह रावत ने बैंक की नौकरी छोड़ने का फैसला लिया और मुंबई पहुंच गए। शुरुआती संघर्ष के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। उनकी मेहनत और अभिनय प्रतिभा ने उन्हें दक्षिण भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय कलाकारों में शामिल कर दिया। जबलपुर से जुड़े कलाकारों के अनुसार, प्रदीप सिंह रावत को फिल्मों में काम करने का काफी शौक था। उन्होंने मुंबई ट्रांसफर भी इसी वजह से कराया था, ताकि फिल्मी दुनिया में आगे बढ़ने का मौका मिल सके। जबलपुर में रहते हुए ही उन्हें टेलीविजन के चर्चित धारावाहिक ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा की भूमिका का प्रस्ताव मिला था। 

कई भाषाओं की फिल्मों में किया काम 

प्रदीप सिंह रावत ने हिन्दी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल और नेपाली फिल्मों में भी शानदार अभिनय किया। उन्होंने कई यादगार किरदार निभाए, जिनमें उनकी दमदार स्क्रीन मौजूदगी ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। नेपाली फिल्मों ‘आबात आमा’ और ‘ह्रस्व दीर्घ’ में उनके अभिनय को काफी सराहा गया। अभिनेता प्रदीप सिंह रावत को साल 2008 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ से देशभर में खास पहचान मिली। इस फिल्म में उन्होंने गजनी धर्मात्मा नाम के खूंखार विलेन का किरदार निभाया था। इससे पहले साल 2005 में आई तमिल फिल्म ‘गजनी’ में भी उन्होंने इसी भूमिका को निभाया था। 

‘लगान’ में देवा के किरदार ने बनाई अलग पहचान 

साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘लगान’ में प्रदीप सिंह रावत ने ‘देवा’ नाम के किरदार को निभाया था। फिल्म में उनका किरदार एक गुस्सैल लेकिन वफादार सिख सिपाही का था, जो भुवन (आमिर खान) की क्रिकेट टीम का अहम हिस्सा बनता है। इस भूमिका को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। टेलीविजन के लोकप्रिय धारावाहिक ‘महाभारत’ में प्रदीप सिंह रावत ने अश्वत्थामा की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा ‘सरफरोश’, ‘लगान’ और ‘गजनी’ जैसी फिल्मों में उनके निभाए गए किरदार आज भी दर्शकों को याद हैं। उनकी दमदार आवाज और अभिनय शैली उनकी खास पहचान थी। 

नेपाली फिल्म जगत में भी बनाई पहचान 

प्रदीप सिंह रावत ने नेपाली सिनेमा में भी काम किया था। उन्होंने निर्देशक चन्द्र पंत की फिल्मों ‘आबात आमा’ और ‘ह्रस्व दीर्घ’ में अभिनय किया। नेपाली अभिनेत्री विपना थापा के साथ भी उन्होंने स्क्रीन साझा की थी। उनके निधन की जानकारी अभिनेत्री विपना थापा ने सोशल मीडिया के जरिए दी। प्रदीप सिंह रावत के निधन के बाद भारतीय और नेपाली फिल्म जगत के कई कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। जबलपुर से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले प्रदीप सिंह रावत का जाना सिनेमा जगत के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है। उनके निभाए किरदार और अभिनय की विरासत हमेशा याद की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें