Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 से ज्यादा घायल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 से ज्यादा घायल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में
W 𝕏 f
होम जगदलपुर (बस्तर) जेल में हड़कंप : 10 दिन में तीसरी मौत, कैदी की अस…
केंद्रीय जेल में कैदी की मौत
केंद्रीय जेल में कैदी की मौत
जगदलपुर (बस्तर)

जेल में हड़कंप : 10 दिन में तीसरी मौत, कैदी की अस्पताल में गई जान

जगदलपुर केंद्रीय जेल में रेप केस के आरोपी 60 वर्षीय कैदी सुदु कश्यप की तबीयत बिगड़ने के बाद डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ गया था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह घटना जेल में पिछले 10 दिनों के भीतर तीसरी मौत है, जिससे जेल प्रशासन और स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
09 Jun 2026, 04:08 PM
जगदलपुर

जगदलपुर केंद्रीय जेल में रेप के एक मामले में बंद 60 वर्षीय कैदी सुदु कश्यप की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर ब्लड प्रेशर (BP) काफी बढ़ गया था, जिसके बाद उसे डिमरापाल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

जानकारी के अनुसार, सुदु कश्यप की तबीयत 6 जून की रात करीब 11:40 बजे अचानक गंभीर हो गई थी। जेल प्रशासन ने तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया। हालांकि स्थिति लगातार बिगड़ती गई और रविवार 7 जून की शाम करीब 7:45 बजे इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

2025 से जेल में बंद था आरोपी

मृतक सुदु कश्यप कर्रेकोट नयापारा, थाना मारडूम, जिला बस्तर का निवासी था। वह रेप के एक मामले में आरोपी था और 28 अक्टूबर 2025 से जगदलपुर केंद्रीय जेल में न्यायिक अभिरक्षा में बंद था। जेल के भीतर पिछले 10 दिनों में यह तीसरी मौत है, जिससे जेल प्रबंधन और कैदियों की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि सभी मामलों में कारण अलग-अलग बताए जा रहे हैं, लेकिन लगातार हो रही घटनाओं ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है। कुछ दिन पहले जेल में बंद एक महिला कैदी ने बैरक के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह अपने ही चाचा की हत्या के मामले में न्यायिक हिरासत में बंद थी। इस घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पहले ही चिंता बढ़ा दी थी।

बाथरूम में गिरने से बंदी की मौत

इसके अलावा नक्सल मामले में बंद 33 वर्षीय रमेश कुंजाम की भी मौत हुई थी। बताया गया कि वह बाथरूम में गिर गया था, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने इन लगातार मौतों को गंभीर लापरवाही बताया है। उन्होंने कहा कि 10 दिनों में तीन मौतें जेल प्रशासन की व्यवस्था पर बड़ा सवाल हैं और यह सुरक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं की विफलता को दर्शाता है।

इलाज व्यवस्था पर उठे सवाल

कांग्रेस ने सवाल उठाया है कि जेल के अंदर आत्महत्या के लिए सामग्री कैसे उपलब्ध हो रही है और गंभीर रूप से बीमार कैदियों को समय पर उचित इलाज क्यों नहीं मिल रहा। पार्टी ने इसे मानवाधिकारों का उल्लंघन बताया है। कांग्रेस ने मांग की है कि इन तीनों मौतों की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में कराई जाए। साथ ही दोषी जेल अधिकारियों और कर्मचारियों पर आपराधिक मामला दर्ज कर उन्हें निलंबित करने की मांग भी की गई है। पार्टी ने मृतक कैदियों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए मुआवजा देने और जेल में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की है। साथ ही 7 दिनों के भीतर पूरी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की अपील की गई है।

सरकार पर तीखा हमला 

सुशील मौर्य ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक उग्र आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें