Thursday, 03 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bhilai Road Accident: नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, रेलवे कर्मचारी की मौत Mathura Janmashtami: जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजी मथुरा, जन्मस्थान से निकली भव्य शोभायात्रा Bilaspur Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की हत्या, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस Bhilai Online Fraud: पांच आरोपियों के बाद अब राजस्थान से पकड़ा गया एक और आरोपी Chhattisgarh Naxal Operation: नारायणपुर के जंगल में नक्सलियों का डंप बरामद, राइफल-कारतूस समेत विस्फोटक सामग्री जब्त Korba News: सुनसान कमरे में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप Bhilai Road Accident: नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, रेलवे कर्मचारी की मौत Mathura Janmashtami: जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजी मथुरा, जन्मस्थान से निकली भव्य शोभायात्रा Bilaspur Crime News: रेलवे ठेकेदार के चौकीदार की हत्या, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस Bhilai Online Fraud: पांच आरोपियों के बाद अब राजस्थान से पकड़ा गया एक और आरोपी Chhattisgarh Naxal Operation: नारायणपुर के जंगल में नक्सलियों का डंप बरामद, राइफल-कारतूस समेत विस्फोटक सामग्री जब्त Korba News: सुनसान कमरे में मिला 24 वर्षीय युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
W 𝕏 f
होम ग्लैमर Janmashtami Special: कृष्ण भक्ति में डूबा अंबानी …
Ambani-kvinner danser til Krishna-bhajans(Image Source: Social media)
Ambani-kvinner danser til Krishna-bhajans(Image Source: Social media)
ग्लैमर

Janmashtami Special: कृष्ण भक्ति में डूबा अंबानी परिवार, श्लोका-राधिका का डांस VIDEO हुआ वायरल

Janmashtami Special: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी का परिवार अपनी कारोबारी पहचान के साथ-साथ धार्मिक आस्था और भारतीय परंपराओं के प्रति लगाव के लिए भी जाना जाता है। परिवार के कई धार्मिक आयोजनों और खास मौकों की तस्वीरें और वीडियो अक्सर चर्चा में रहते हैं। जन्माष्टमी से पहले अंबानी परिवार का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से सामने आया है, जिसमें परिवार की महिलाएं कृष्ण भक्ति में डूबी नजर आ रही हैं।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
03 Sep 2026, 05:59 PM
नई दिल्ली
Janmashtami Special: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी का परिवार अपनी कारोबारी पहचान के साथ-साथ धार्मिक आस्था और भारतीय परंपराओं के प्रति लगाव के लिए भी जाना जाता है। परिवार के कई धार्मिक आयोजनों और खास मौकों की तस्वीरें और वीडियो अक्सर चर्चा में रहते हैं। जन्माष्टमी से पहले अंबानी परिवार का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से सामने आया है, जिसमें परिवार की महिलाएं कृष्ण भक्ति में डूबी नजर आ रही हैं। 

भजन पर महिलाओं ने किया शानदार डांस

 वीडियो में लोकप्रिय भजन ‘कौन कहता है भगवान आते नहीं’ की धुन सुनाई दे रही है। इसी भजन पर अंबानी परिवार की महिलाएं एक साथ डांस करती दिखाई देती हैं। श्लोका अंबानी, राधिका मर्चेंट और ईशा अंबानी समेत परिवार की अन्य महिलाएं बेहद सहज और भावपूर्ण अंदाज में भक्ति से जुड़ी प्रस्तुति देती नजर आ रही हैं। 

पारंपरिक परिधानों में दिखा खूबसूरत अंदाज 

इस दौरान अंबानी परिवार की महिलाओं का पारंपरिक लुक भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। श्लोका, राधिका और ईशा खूबसूरत लाल, गुलाबी और नारंगी रंग के एथनिक आउटफिट्स में नजर आ रही हैं। उनके परिधानों पर की गई बारीक कढ़ाई और पारंपरिक आभूषण पूरे लुक को और आकर्षक बना रहे हैं।

ईशा और राधिका का एथनिक लुक रहा खास

 वीडियो में ईशा अंबानी और राधिका मर्चेंट लाल-गोल्डन और नारंगी रंग के पारंपरिक परिधानों में नजर आती हैं। गोल्डन एम्ब्रॉयडरी और हैवी ज्वैलरी के साथ दोनों का ट्रेडिशनल अंदाज काफी एलिगेंट दिखाई दे रहा है। डांस के दौरान उनकी आपसी बॉन्डिंग भी वीडियो में साफ नजर आती है।

सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया

वीडियो ‘एंज्वॉय लाइफकेयर’ नाम के यूट्यूब पेज पर शेयर किए गए इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स की ओर से काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग अंबानी परिवार की धार्मिक आस्था और भारतीय संस्कृति से जुड़े इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। जन्माष्टमी के मौके से पहले सामने आया यह पुराना वीडियो एक बार फिर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें