Sunday, 16 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
पढ़ाई-नौकरी का झांसा देकर बच्चियों की तस्करी, अलीगढ़ में 5 गिरफ्तार रायगढ़ में एटीएम से कैश निकालकर लौट रहे युवक को सड़क पर घसीट-घसीटकर पीटा, 30 हजार लूटे बंद रेस्टोरेंट, टूटी खिड़की और लापता युवक... बाहर से लगा था ताला, फिर अंदर से कैसे गायब हुआ अनिरुद्ध? ठगी का मायाजाल : निर्मला सीतारमण और सचिन तेंदुलकर के नाम पर रिटायर्ड फौजी को लगाया 45 लाख का चूना पढ़ाई-नौकरी का झांसा देकर बच्चियों की तस्करी, अलीगढ़ में 5 गिरफ्तार रायगढ़ में एटीएम से कैश निकालकर लौट रहे युवक को सड़क पर घसीट-घसीटकर पीटा, 30 हजार लूटे बंद रेस्टोरेंट, टूटी खिड़की और लापता युवक... बाहर से लगा था ताला, फिर अंदर से कैसे गायब हुआ अनिरुद्ध? ठगी का मायाजाल : निर्मला सीतारमण और सचिन तेंदुलकर के नाम पर रिटायर्ड फौजी को लगाया 45 लाख का चूना
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय JPSC-JSSC विवाद : 22वें दिन भी जारी छात्रों का आं…
— विज्ञापन —
JPSC-JSSC परीक्षा में धांधली के खिलाफ आंदोलन
JPSC-JSSC परीक्षा में धांधली के खिलाफ आंदोलन
राष्ट्रीय

JPSC-JSSC विवाद : 22वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलन, 20 अगस्त को करेंगे सीएम आवास का घेराव, राहुल-हेमंत के पुतले फूंकने का ऐलान

JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ झारखंड में छात्रों का आंदोलन 22वें दिन भी जारी है। छात्रों ने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेरने और भर्ती प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है।

कीर्तिमान न्यूज
16 Aug 2026, 10:14 AM
झारखंड
झारखंड में नौकरी की आस लगाए बैठे युवाओं का गुस्सा अब थामे नहीं थम रहा है। जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) परीक्षाओं में हुई कथित धांधली के खिलाफ सड़क पर उतरे छात्रों के आंदोलन को 22 दिन बीत चुके हैं, लेकिन इनका हौसला टूटने के बजाय और बुलंद होता जा रहा है। अब छात्रों ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है और 20 अगस्त को सीधे मुख्यमंत्री आवास घेरने की चेतावनी दे दी है। हालांकि, सरकार की तरफ से भर्ती व्यवस्था में सुधार का भरोसा जरूर दिया गया है, लेकिन छात्र अब केवल कोरे आश्वासनों से मानने वाले नहीं हैं। जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच' के बैनर तले एकजुट हुए इन युवाओं का सीधा आरोप है कि सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस उनके मुद्दों पर महज राजनीति कर रहे हैं। 

मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग 

मंच के नेता रविंद्र पासवान ने साफ कर दिया है कि 20 अगस्त को सीएम आवास का घेराव कर मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की जाएगी। छात्रों का गुस्सा सिर्फ राज्य सरकार तक सीमित नहीं है, उन्होंने कांग्रेस को भी अल्टीमेटम दिया है। छात्रों ने राहुल गांधी से अपील करते हुए कहा है कि अगर मुख्यमंत्री उनकी जायज मांगें नहीं सुन रहे हैं, तो कांग्रेस को तुरंत जेएमएम सरकार से अपना समर्थन वापस ले लेना चाहिए। विरोध दर्ज कराने के लिए रविवार को झारखंड के सभी 24 जिलों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राहुल गांधी का पुतला दहन करने की भी घोषणा की गई है। 

छात्रों का प्रदर्शन 
व्हीलचेर पर तिरंगा यात्रा का हिस्सा बने दो छात्र  

छात्र नेताओं का स्पष्ट कहना है कि जब तक ठोस कार्रवाई नहीं होती, कदम पीछे नहीं हटेंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रांची की सड़कों पर एक अलग ही नजारा देखने को मिला। युवाओं ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से लेकर अल्बर्ट एक्का चौक तक एक विशाल 'तिरंगा यात्रा' निकाली। इस मार्च की सबसे भावुक तस्वीर तब दिखी, जब भूख हड़ताल पर बैठे दो छात्र व्हीलचेयर पर ही इस यात्रा का हिस्सा बने। 

भर्ती प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच की मांग 

हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे और 'भारत माता की जय' व 'वंदे मातरम्' के नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने यह स्पष्ट कर दिया कि उनकी यह लड़ाई सिर्फ एक या दो परीक्षाओं तक सीमित नहीं है। यह पूरे सिस्टम की विश्वसनीयता बहाल करने और राज्य के हजारों युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की निर्णायक जंग है। आंदोलनकारी युवा जेएसएससी-सीजीएल (JSSC-CGL) और जेपीएससी की उन सभी परीक्षाओं को रद्द करने की मांग कर रहे हैं, जिन्हें वे संदिग्ध मानते हैं। इसके अलावा, उनकी सबसे बड़ी मांग पूरी भर्ती प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच कराने की है। इसके लिए वे सीबीआई (CBI) या झारखंड से बाहर के रिटायर्ड जजों की कमेटी गठित करने की मांग पर अड़े हैं। 

यात्रा में शामिल होने से रोका

आंदोलन के बीच तनाव तब और बढ़ गया जब पिछले 14 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो को लेकर विवाद हुआ। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती देवेंद्र को वहां से निकलकर तिरंगा यात्रा में शामिल होने से जबरन रोका। सोशल मीडिया पर वायरल कुछ वीडियो में सुरक्षाकर्मियों और महतो के बीच कथित तौर पर धक्का-मुक्की भी देखी गई, जिसने छात्रों के गुस्से में आग में घी का काम किया है। 

सीबीआई जांच करने में परेशानी क्यों

छात्रों के इस उग्र होते आंदोलन ने राज्य का सियासी पारा भी चढ़ा दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक चंपई सोरेन ने हेमंत सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए इसे 'तानाशाही सरकार' करार दिया है। जमशेदपुर में मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने सीधा सवाल दागा, "अगर इस सरकार ने भर्तियों में कोई घोटाला या गड़बड़ी नहीं की है, तो फिर इन्हें सीबीआई जांच की सिफारिश करने में परेशानी क्यों हो रही है?" उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं के साथ हो रहे इस अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें