Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम कोरिया न्यायिक हिरासत : मानसिक प्रताड़ना केस में मुख्य आ…
कोरिया छात्रा आत्महत्या केस आरोपी गिरफ्तार
कोरिया छात्रा आत्महत्या केस आरोपी गिरफ्तार
कोरिया

न्यायिक हिरासत : मानसिक प्रताड़ना केस में मुख्य आरोपी शिकंजे में, जांच में जुटी पुलिस

कोरिया जिले के नाबालिग छात्रा आत्महत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विनोद वैद्य को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आईसी मार्ट ले जाकर क्राइम सीन रीक्रिएशन कराया जा रहा है। पुलिस फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं, पीड़ित परिवार को 4 लाख 12 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
12 Jul 2026, 03:43 PM
कोरिया
कोरिया जिले के चर्चित नाबालिग छात्रा आत्महत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी विनोद वैद्य को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे आईसी मार्ट लेकर पहुंची, जहां घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे घटनाक्रम को समझने के लिए क्राइम सीन रीक्रिएशन कराया जा रहा है। पुलिस इस प्रक्रिया के जरिए मामले से जुड़े अहम साक्ष्य जुटाने में लगी है। 
पुलिस के अनुसार, फरार चल रहे आरोपी विनोद वैद्य को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों जगत वैद्य और दीपक वैद्य की तलाश कर रही है। 

मानसिक प्रताड़ना का आरोप, सदमे में परिवार

अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। वहीं, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में 4 लाख 12 हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। गौरतलब है कि आईसी मार्ट संचालक पर नाबालिग छात्रा को लगातार मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया गया है। परिजनों का कहना है कि प्रताड़ना से परेशान होकर छात्रा ने अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद पूरे जिले में आक्रोश का माहौल बन गया था और मामला प्रदेश स्तर पर चर्चा में आ गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने भी संज्ञान लिया है। 

आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हुआ था प्रदर्शन

दोनों संस्थाओं ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से घटना को लेकर जवाब मांगा है। घटना के बाद पुलिस कार्रवाई को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली थी। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन करते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की थी। समझाइश के बाद भी प्रदर्शनकारी नहीं माने और आईसी मार्ट के सामने सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए थे। 
बताया जा रहा है कि बेटी की मौत के सदमे में पीड़िता की मां की तबीयत भी खराब हो गई है और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब मामले की आगे की जांच में जुटी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें