Sunday, 23 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
सियाराम गैस एजेंसी में मिली अनियमितताएं, खाद्य विभाग ने 471 सिलेंडर किए जब्त राजधानी में खाकी बेखौफ बदमाशों के निशाने पर, दिल्ली के मुकुंदपुर में पुलिसकर्मियों पर ईंट-डंडों से हमला, आंखों में झोंकी मिर्च रायगढ़ में गांजा तस्करी का खुलासा, ओडिशा से लखनऊ जा रहे यूपी के दो आरोपी 4.108 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कड़ाके की बारिश, गूंजते नगाड़े और 1600 खाली पदों की लड़ाई, डिप्टी सीएम दफ्तर के बाहर अड़े पुलिस भर्ती अभ्यर्थी जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाया तार में करंट, दो गायों की मौत, आरोपी गिरफ्तार खैरागढ़ के एडवर्ड पार्क मामले में प्रशासनिक आदेशों की उड़ रही धज्जियां, नोटिस के बाद भी डीपीसी लेवल तक पहुंचा अवैध निर्माण सियाराम गैस एजेंसी में मिली अनियमितताएं, खाद्य विभाग ने 471 सिलेंडर किए जब्त राजधानी में खाकी बेखौफ बदमाशों के निशाने पर, दिल्ली के मुकुंदपुर में पुलिसकर्मियों पर ईंट-डंडों से हमला, आंखों में झोंकी मिर्च रायगढ़ में गांजा तस्करी का खुलासा, ओडिशा से लखनऊ जा रहे यूपी के दो आरोपी 4.108 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कड़ाके की बारिश, गूंजते नगाड़े और 1600 खाली पदों की लड़ाई, डिप्टी सीएम दफ्तर के बाहर अड़े पुलिस भर्ती अभ्यर्थी जंगली सुअर के शिकार के लिए बिछाया तार में करंट, दो गायों की मौत, आरोपी गिरफ्तार खैरागढ़ के एडवर्ड पार्क मामले में प्रशासनिक आदेशों की उड़ रही धज्जियां, नोटिस के बाद भी डीपीसी लेवल तक पहुंचा अवैध निर्माण
W 𝕏 f
होम कड़ाके की बारिश, गूंजते नगाड़े और 1600 खाली पदों …
कवर्धा में पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
कवर्धा में पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन
🔴 BREAKING Featured

कड़ाके की बारिश, गूंजते नगाड़े और 1600 खाली पदों की लड़ाई, डिप्टी सीएम दफ्तर के बाहर अड़े पुलिस भर्ती अभ्यर्थी

छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती के रिक्त पदों पर दूसरी चयन सूची जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने कवर्धा में दूसरे दिन भी प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने लगभग 1,600 पद रिक्त होने का दावा किया है।

कीर्तिमान न्यूज
23 Aug 2026, 01:30 PM
कवर्धा
छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती 2023-24 में रिक्त पदों पर दूसरी चयन सूची जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज हो गया है। शनिवार को लगातार दूसरे दिन प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे युवक-युवतियां कवर्धा में डिप्टी सीएम कार्यालय के सामने डटे रहे। बारिश के बावजूद प्रदर्शनकारी मौके से नहीं हटे। अभ्यर्थियों ने नगाड़ा बजाकर और नारेबाजी कर सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर खींचने की कोशिश की। 

डिप्टी सीएम को ही सौंपना चाहते है ज्ञापन 

प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी बड़ी संख्या में पद खाली हैं। उनकी मांग है कि इन रिक्त पदों को दूसरी चयन सूची या प्रतीक्षा सूची जारी कर भरा जाए। अभ्यर्थियों ने स्पष्ट किया कि वे अपनी मांगों का ज्ञापन डिप्टी सीएम को ही सौंपना चाहते हैं। अभ्यर्थियों के मुताबिक जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग भर्ती 2023-24 के तहत कुल 5,967 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी। उनका दावा है कि इनमें करीब 4,367 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन और नियुक्ति हो चुकी है, जबकि लगभग 1,600 पद अब भी रिक्त हैं। 

सर्किट हाउस के पास बैरिकेडिंग कर रोका

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कुछ अभ्यर्थियों का नाम एक से अधिक जिलों की चयन सूची में आने सहित विभिन्न कारणों से कई पद खाली रह गए। ऐसे में उनका तर्क है कि भर्ती प्रक्रिया में शामिल अन्य योग्य अभ्यर्थियों को मौका देते हुए दूसरी चयन सूची या प्रतीक्षा सूची जारी की जानी चाहिए। आंदोलन के पहले दिन शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों से कवर्धा पहुंचे अभ्यर्थियों ने भारत माता चौक से रैली निकाली थी। प्रदर्शनकारी कलेक्टर कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने सर्किट हाउस के पास बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। इसके बाद अभ्यर्थी सड़क पर बैठ गए और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी। 

मार्ग अवरूद्ध होने पर प्रकरण दर्ज 

प्रदर्शन के दौरान मार्ग अवरुद्ध होने के मामले में कोतवाली थाना कवर्धा में भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2) और 191(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। कबीरधाम एसपी जितेंद्र यादव के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था के साथ यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। शुक्रवार को मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया। शनिवार को भी प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और व्यवस्था संभालने के लिए आवश्यक बल तैनात किया गया है। शनिवार सुबह से ही डिप्टी सीएम कार्यालय के सामने अभ्यर्थियों की भीड़ जुटने लगी थी। 

जल्द फैसला लेने की मांग 

बारिश के बावजूद प्रदर्शनकारी अपनी मांग को लेकर मौके पर डटे रहे। कई अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन स्थल पर ही भोजन किया और इसके बाद दोबारा आंदोलन में शामिल हो गए। युवकों के साथ बड़ी संख्या में युवतियां भी प्रदर्शन में शामिल रहीं। नगाड़े की आवाज और नारेबाजी के बीच अभ्यर्थियों ने सरकार से जल्द फैसला लेने की मांग की। उनका कहना है कि रिक्त पदों पर दूसरी चयन सूची जारी होने तक उनकी मांग सरकार के सामने उठाई जाती रहेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें