Kamar Chhath Puja: ग्राम पिपरहट्टा में कमरछठ (हलषष्ठी) का पर्व इस बार भी पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। गांव में करीब 100 वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में 100 वर्षीय पद्मनी ठाकुर की सहभागिता आयोजन का खास आकर्षण रही। पूर्व सरपंच एवं वर्तमान मंदिरहसौद मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सिंह ठाकुर के घर पूजा का आयोजन किया गया। माताओं ने संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना को लेकर उपवास रखा।
100 साल पुरानी कमरछठ परंपरा में उमड़ा आस्था का रंग
पूजा में पसहर चावल, छह प्रकार की भाजियों और भैंस के दूध का विशेष महत्व रहा। धार्मिक अनुष्ठान शुभम तिवारी महाराज के मार्गदर्शन में विधिवत संपन्न हुआ। इस अवसर पर हेमलता ठाकुर, भगवती बाई ठाकुर, केशर बाई ठाकुर, सरोज बाई ठाकुर, मीणा ठाकुर, सरोजनी बाई ठाकुर, रत्ना बाई ठाकुर, भागबती वर्मा, सविता निषाद, धनेश्वरी ठाकुर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। करीब एक सदी से चली आ रही परंपरा में बुजुर्ग महिला की सहभागिता ने आयोजन को भावनात्मक बना दिया और नई पीढ़ी के लिए भी यह परंपरा जुड़ाव का संदेश देती नजर आई।
