Tuesday, 01 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Railway News: बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन की कनेक्टिविटी का काम, अक्टूबर में कई ट्रेनों पर असर Youth Congress Election: मुंगेली में फर्जी मतदान पर विवाद, MP से आए 9 युवाओं पर फर्जी वोटिंग का आरोप Chhattisgarh ED Raid: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पूर्व निज सचिव के घर छापा Controversial Statement: अखिलेश किसी के गले में घंटी बांध दें तो उसी को दें वोट... लाल बिहारी यादव के बयान पर बवाल Raipur Road Accident: ट्रक और क्रेटा में सीधी भिड़ंत, एक युवक की मौत, तीन घायल Railway News: बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन की कनेक्टिविटी का काम, अक्टूबर में कई ट्रेनों पर असर Youth Congress Election: मुंगेली में फर्जी मतदान पर विवाद, MP से आए 9 युवाओं पर फर्जी वोटिंग का आरोप Chhattisgarh ED Raid: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पूर्व निज सचिव के घर छापा Controversial Statement: अखिलेश किसी के गले में घंटी बांध दें तो उसी को दें वोट... लाल बिहारी यादव के बयान पर बवाल Raipur Road Accident: ट्रक और क्रेटा में सीधी भिड़ंत, एक युवक की मौत, तीन घायल
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग Kamar Chhath Puja: सगरी सजाकर माताएं करेंगी पूजन,…
Kamarchhath festival ( Image Source - AI Photo )
Kamarchhath festival ( Image Source - AI Photo )
रायपुर संभाग

Kamar Chhath Puja: सगरी सजाकर माताएं करेंगी पूजन, संतान की लंबी उम्र के लिए रखेंगी निर्जला व्रत

Kamar Chhath Puja: कमरछठ पर माताएं संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। सगरी सजाकर हलषष्ठी माता की पूजा होगी। पर्व को लेकर बाजारों में पसहर चावल, महुआ और पूजा सामग्री की मांग बढ़ गई है।

कीर्तिमान न्यूज
01 Sep 2026, 05:37 PM
आरंग
Kamar Chhath Puja: संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर मनाया जाने वाला लोकपर्व कमरछठ (हलषष्ठी) 2 सितंबर को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर आरंग-लखौली समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। माताएं अपनी संतान की सलामती और सुखी जीवन की कामना के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखेंगी। कमरछठ को मातृत्व के त्याग और ममता से जुड़ा प्रमुख लोकपर्व माना जाता है। पर्व को लेकर महिलाओं में खास उत्साह है। सुबह से ही महिलाएं पूजा की तैयारियों में जुटी हुई हैं। घरों में पूजन सामग्री जुटाने के साथ शाम के सामूहिक पूजन के लिए सगरी तैयार की जा रही है।

सगरी सजाकर होगी हलषष्ठी माता की पूजा 

शाम के समय मोहल्लों और बस्तियों में मिट्टी से सगरी यानी छोटा तालाब बनाया जाएगा। इसे कांस, बेर और महुआ की डालियों से सजाया जाएगा। इसके बाद महिलाएं सगरी के आसपास एकत्र होकर हलषष्ठी माता की पूजा करेंगी। इस दौरान व्रत कथा का श्रवण भी किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में कमरछठ का सामूहिक आयोजन इसकी खास पहचान है। महिलाएं एक-दूसरे के साथ मिलकर पूजा की तैयारियां करती हैं और पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पर्व मनाती हैं।

पसहर चावल और महुआ की बढ़ी मांग 

कमरछठ को देखते हुए स्थानीय बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। पूजा के लिए जरूरी पारंपरिक सामग्रियों की खरीदारी में महिलाएं जुटी हैं। इस दौरान पसहर चावल, महुआ, छछान भाजी, लाई और छह प्रकार के अनाज का विशेष महत्व रहता है। कमरछठ में बिना हल चलाए खेतों में उगने वाले पसहर चावल का उपयोग किया जाता है। इसके अलावा महुआ और अन्य पारंपरिक खाद्य सामग्री भी पूजा का हिस्सा होती हैं। पर्व नजदीक आने के साथ इन वस्तुओं की मांग बढ़ने से बाजारों में भी चहल-पहल देखने को मिल रही है। 
कमरछठ केवल संतान की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना से जुड़ा व्रत ही नहीं है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की लोकपरंपराओं और ग्रामीण संस्कृति को सहेजने वाला पर्व भी है। पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं के जरिए नई पीढ़ी भी इस लोकपर्व और इससे जुड़ी मान्यताओं से परिचित हो रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें