Monday, 07 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Kanpur Dehat News: मोबाइल पर बात करने को लेकर विव…
Kanpur Dehat wife murder over mobile dispute ( Image Source: AI photo)
Kanpur Dehat wife murder over mobile dispute ( Image Source: AI photo)
राष्ट्रीय

Kanpur Dehat News: मोबाइल पर बात करने को लेकर विवाद, पति ने पत्नी की रॉड से पीटकर हत्या की, फिर पुलिस को खुद दी सूचना

Kanpur Dehat News: मोबाइल पर बातचीत को लेकर हुए विवाद में पति गजेंद्र संखवार ने पत्नी सपना उर्फ आसमा की लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को सूचना दी। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
07 Sep 2026, 04:41 PM
उत्तर प्रदेश
Kanpur Dehat News: अकबरपुर थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में कल सुबह पति-पत्नी के बीच मोबाइल पर किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति गजेंद्र संखवार ने कमरे में रखी लोहे की रॉड से पत्नी सपना उर्फ आसमा के सिर और चेहरे पर कई वार किए। 
गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने खुद डायल-112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मकान मालिक और आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पुलिस के पहुंचने तक रोककर रखा। 

फोन पर बातचीत बनी विवाद की वजह

मोबाइल पर बात करने को लेकर हुआ था विवाद पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, डेरापुर थाना क्षेत्र के डुडौली निवासी 30 वर्षीय गजेंद्र संखवार अकबरपुर के नेहरू नगर में 29 वर्षीय पत्नी सपना उर्फ आसमा के साथ किराये के मकान में रहता था। दोनों ने करीब दो महीने पहले कोर्ट मैरिज की थी। बताया जा रहा है कि गजेंद्र अपनी पत्नी के मोबाइल फोन पर किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करने को लेकर नाराज था। 
कल सुबह इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर गजेंद्र ने कमरे में रखी लोहे की रॉड उठाई और सपना के सिर व चेहरे पर कई वार कर दिए। 

चीख सुनकर मकान मालिक पहुंचा

हमले में सपना गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौत हो गई। चीख सुनकर ऊपर पहुंचे मकान मालिक घटना के समय मकान मालिक सुभाष संखवार नीचे मौजूद थे। उन्होंने बताया कि मकान की दूसरी मंजिल पर तीन किरायेदार रहते हैं। कल सुबह अचानक सपना की चीख सुनाई दी। आवाज सुनकर वह तुरंत ऊपर पहुंचे। 
मकान मालिक के अनुसार, जब वह ऊपर पहुंचे तो गजेंद्र वहां से बाहर निकल रहा था और हत्या करने तथा थाने जाने की बात कह रहा था। कमरे के भीतर सपना खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। इसके बाद मकान मालिक और अन्य लोगों ने आरोपी को पुलिस के पहुंचने तक रोककर रखा। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। 

पहले भी हो चुकी थी दोनों की शादी

हत्या से कुछ देर पहले मां से हुई थी फोन पर बात सपना की मां खैरा बानो ने पुलिस को बताया कि घटना से करीब आधे घंटे पहले उनकी बेटी ने फोन पर उनसे बातचीत की थी। मां के मुताबिक, इस दौरान सपना ने कहा था कि वह अब गजेंद्र के साथ नहीं रहना चाहती। परिजनों का कहना है कि शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। 
सपना इस रिश्ते से खुश नहीं थी और कई बार गजेंद्र को छोड़ने की बात भी कह चुकी थी। हालांकि, पुलिस इस संबंध में परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के पीछे की पूरी वजह पता लगाने में जुटी है। दोनों की पहले भी हो चुकी थी शादी पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि सपना की पहले शादी हो चुकी थी और उसके तीन बच्चे हैं। 

सोशल मीडिया से शुरू हुई थी पहचान

गजेंद्र की भी पहले शादी हुई थी और उसका एक बेटा है। बताया जा रहा है कि दोनों की पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। बातचीत के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और करीब दो महीने पहले उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली। शादी के बाद दोनों अकबरपुर के नेहरू नगर स्थित किराये के मकान में रहने लगे थे। 
पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह के मुताबिक, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें