Friday, 23 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › ग्लैमर › Karwa Chauth: साड़ी-सूट के साथ ट्राई करें ये 7 खू…
Karwa Chauth Special (Image Source: Social Media)
Karwa Chauth Special (Image Source: Social Media)
ग्लैमर

 Karwa Chauth: साड़ी-सूट के साथ ट्राई करें ये 7 खूबसूरत हेयरस्टाइल

Karwa Chauth: महिलाएं आउटफिट और मेकअप के साथ-साथ हेयरस्टाइल पर भी खास ध्यान देती हैं। साड़ी हो या सूट, सही हेयरस्टाइल पूरे लुक को खास बना सकता है। अगर आप भी इस करवाचौथ अपने लुक में कुछ नया जोड़ना चाहती हैं।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 23 Oct 2026, 04:40 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
 Karwa Chauth: महिलाएं आउटफिट और मेकअप के साथ-साथ हेयरस्टाइल पर भी खास ध्यान देती हैं। साड़ी हो या सूट, सही हेयरस्टाइल पूरे लुक को खास बना सकता है। अगर आप भी इस करवाचौथ अपने लुक में कुछ नया जोड़ना चाहती हैं, तो इन 7 फैंसी हेयरस्टाइल को ट्राई कर सकती हैं। खास बात यह है कि इन्हें घर पर आसानी से बनाया जा सकता है, जिससे पार्लर जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
 

घुंघरू वाला बन देगा ट्रेडिशनल लुक को रॉयल टच

करवाचौथ पर पारंपरिक अंदाज में तैयार होना चाहती हैं, तो घुंघरू वाला बन एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके लिए बालों को अच्छी तरह समेटकर जूड़ा बनाएं और उसमें घुंघरू वाली हेयर एक्सेसरी लगाएं। यह हेयरस्टाइल साड़ी और ट्रेडिशनल सूट के साथ काफी खूबसूरत लगता है। इससे आपके लुक में रॉयल टच भी जुड़ जाएगा।

फ्रंट ब्रेड के साथ ओपन हेयर हेयरस्टाइल

अपने लुक को थोड़ा स्टाइलिश और मॉडर्न रखना चाहती हैं, तो फ्रंट ब्रेड हेयरस्टाइल बना सकती हैं। ये बनाने में आसानी होता और फटाफट बन भी जाता है। इस हेयरस्टाइल को आप लहंगा, साड़ी और सूट के साथ बना सकती हैं।

माथापट्टी के साथ पाएं रॉयल लुक

करवाचौथ पर अपने लुक को थोड़ा शाही अंदाज देना चाहती हैं, तो माथापट्टी के साथ ओपन हेयरस्टाइल ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए बालों के आगे के हिस्से को हल्का ट्विस्ट करके पीछे की तरफ हेयर पिन या क्लचर से सेट कर लें और बाकी बालों को खुला छोड़ दें। माथापट्टी इस हेयरस्टाइल की खूबसूरती बढ़ा देती है। यह लुक साड़ी, लहंगे और हैवी एथनिक आउटफिट के साथ अच्छा लगेगा। 

गजरा लगाकर बाल ओपन रखें

कुछ अलग हटकर ट्राई करना चाहती हैं तो गजरा लगाकर बालों को खुला भी रख सकती हैं, ये देखने में बेहद खूबसूरत और एलिगेंट लगता है। अगर आप बालों को खुला रखना चाहती हैं तो ये हेयरस्टाइल एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें