Friday, 23 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur News: धर्मांतरण मामला में दो महिलाओं पर FIR, बेटे को प्रलोभन देने और मारपीट का आरोप Illegal Clinic: झिलमिला चौक में अवैध क्लीनिक सील, एक्सपायरी दवाइयां जब्त Leopard News: बोकरामुड़ा खुर्द में तेंदुए की दस्तक, घरों और स्कूल के पास दिखने से ग्रामीणों में दहशत Fraud Case: सोने-चांदी के डिजाइन और बर्तन बदलने के नाम पर ठगी, शातिर महिला ने 4 घरों से उड़ाए 2 लाख के जेवर व बर्तन Raipur News: धर्मांतरण मामला में दो महिलाओं पर FIR, बेटे को प्रलोभन देने और मारपीट का आरोप Illegal Clinic: झिलमिला चौक में अवैध क्लीनिक सील, एक्सपायरी दवाइयां जब्त Leopard News: बोकरामुड़ा खुर्द में तेंदुए की दस्तक, घरों और स्कूल के पास दिखने से ग्रामीणों में दहशत Fraud Case: सोने-चांदी के डिजाइन और बर्तन बदलने के नाम पर ठगी, शातिर महिला ने 4 घरों से उड़ाए 2 लाख के जेवर व बर्तन
W 𝕏 f
होम › ग्लैमर › Traditional Outfit Ideas: त्योहारों पर ट्राई करें…
Leheriya looks from Kareena to Alia (Image Source: Social Media)
Leheriya looks from Kareena to Alia (Image Source: Social Media)
ग्लैमर

Traditional Outfit Ideas: त्योहारों पर ट्राई करें करीना से आलिया तक के लहरिया लुक

Traditional Outfit Ideas: त्योहारों पर हर कोई ऐसा आउटफिट पहनना चाहता है, जो दिखने में खूबसूरत हो और कैरी करने में भी आरामदायक लगे। अगर आप भी भारी-भरकम कपड़ों से हटकर कुछ हल्का और स्टाइलिश पहनने की सोच रही हैं, तो राजस्थानी लहरिया प्रिंट आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 22 Oct 2026, 03:45 PM · अपडेट: 23 Oct 2026, 03:04 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Traditional Outfit Ideas: त्योहारों पर हर कोई ऐसा आउटफिट पहनना चाहता है, जो दिखने में खूबसूरत हो और कैरी करने में भी आरामदायक लगे। अगर आप भी भारी-भरकम कपड़ों से हटकर कुछ हल्का और स्टाइलिश पहनने की सोच रही हैं, तो राजस्थानी लहरिया प्रिंट आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। राजस्थानी लहरिया साड़ियां अपने रंग-बिरंगे डिजाइन और तिरछी लहरदार धारियों के लिए जानी जाती हैं।
टाई-डाई तकनीक से तैयार होने वाला यह प्रिंट राजस्थान की समृद्ध संस्कृति और पारंपरिक विरासत की झलक दिखाता है। त्योहारों, पारिवारिक समारोहों और खास मौकों पर लहरिया साड़ी पहनकर आप आकर्षक लुक पा सकती हैं। खासकर शिफॉन जैसे हल्के फैब्रिक की साड़ियां गर्म मौसम में भी आरामदायक रहती हैं। 

करीना कपूर की लहरिया साड़ी में दिखा शाही अंदाज 

करीना कपूर खान का एथनिक फैशन अक्सर चर्चा में रहता है। अभिनेत्री कई मौकों पर पारंपरिक परिधानों में नजर आ चुकी हैं। लहरिया प्रिंट की साड़ी में उनका अंदाज भी काफी आकर्षक लगता है। पीले रंग की लहरिया साड़ी के साथ सलीकेदार स्टाइलिंग ने उनके लुक को खास बनाया था।  

सारा अली खान के लहरिया दुपट्टे से पाएं सिंपल और खूबसूरत लुक

सारा अली खान का एथनिक स्टाइल उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, जिन्हें सादगी के साथ रंगों का खूबसूरत मेल पसंद है। लहरिया दुपट्टे को सफेद या किसी हल्के रंग के कुर्ते के साथ पहनकर आकर्षक लुक पाया जा सकता है। वहीं, लहरिया प्रिंट की साड़ी भी त्योहारों के लिए बढ़िया विकल्प है। 

आलिया भट्ट की लहरिया साड़ी से लें रंगों के कॉम्बिनेशन की टिप्स

आलिया भट्ट भी पारंपरिक साड़ियों को मॉडर्न अंदाज में पहनने के लिए जानी जाती हैं। फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में उनके साड़ी लुक्स ने खूब ध्यान खींचा था। हरे, नीले और गुलाबी रंगों के मेल वाली लहरिया साड़ी में उनका अंदाज खास नजर आया।  

त्योहारों के लिए ऐसे करें लहरिया आउटफिट की स्टाइलिंग

लहरिया प्रिंट की खासियत है कि इसे साड़ी, सूट, दुपट्टे और स्कर्ट जैसे अलग-अलग परिधानों में आसानी से शामिल किया जा सकता है। अगर आप सिंपल लुक पसंद करती हैं, तो सादे कुर्ते के साथ लहरिया दुपट्टा पहनें। वहीं, पारंपरिक अंदाज के लिए लहरिया साड़ी के साथ झुमके और चूड़ियां चुन सकती हैं। 

कियारा आडवाणी की ब्लू लहरिया स्कर्ट से पाएं फ्यूजन लुक

अगर आप साड़ी या सूट के बजाय कुछ अलग पहनना चाहती हैं, तो कियारा आडवाणी का फ्यूजन स्टाइल आजमा सकती हैं। अभिनेत्री ने डिजाइनर लेबल पापा डोंट प्रीच बाय शुभिका की हाई-वेस्ट ब्लू लहरिया स्कर्ट को मोतियों और बीड्स से सजे ब्रालेट के साथ पेयर किया था। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें