Friday, 23 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur News: धर्मांतरण मामला में दो महिलाओं पर FIR, बेटे को प्रलोभन देने और मारपीट का आरोप Illegal Clinic: झिलमिला चौक में अवैध क्लीनिक सील, एक्सपायरी दवाइयां जब्त Leopard News: बोकरामुड़ा खुर्द में तेंदुए की दस्तक, घरों और स्कूल के पास दिखने से ग्रामीणों में दहशत Fraud Case: सोने-चांदी के डिजाइन और बर्तन बदलने के नाम पर ठगी, शातिर महिला ने 4 घरों से उड़ाए 2 लाख के जेवर व बर्तन Raipur News: धर्मांतरण मामला में दो महिलाओं पर FIR, बेटे को प्रलोभन देने और मारपीट का आरोप Illegal Clinic: झिलमिला चौक में अवैध क्लीनिक सील, एक्सपायरी दवाइयां जब्त Leopard News: बोकरामुड़ा खुर्द में तेंदुए की दस्तक, घरों और स्कूल के पास दिखने से ग्रामीणों में दहशत Fraud Case: सोने-चांदी के डिजाइन और बर्तन बदलने के नाम पर ठगी, शातिर महिला ने 4 घरों से उड़ाए 2 लाख के जेवर व बर्तन
W 𝕏 f
होम › लाइफ स्टाइल › Karisma Kapoor Fitness: 52 की उम्र में भी फिट रहन…
Karisma Kapoor Fitness Tips (Image Source: Social Media)
Karisma Kapoor Fitness Tips (Image Source: Social Media)
लाइफ स्टाइल

Karisma Kapoor Fitness: 52 की उम्र में भी फिट रहने के लिए अपनाएं ये 3 टिप्स

Karisma Kapoor Fitness: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर 52 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस, स्टाइल और खूबसूरती को लेकर चर्चा में रहती हैं। उन्हें देखकर कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि बढ़ती उम्र के साथ खुद को फिट और एक्टिव कैसे रखा जा सकता है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 22 Oct 2026, 04:32 PM · अपडेट: 23 Oct 2026, 03:04 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Karisma Kapoor Fitness: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर 52 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस, स्टाइल और खूबसूरती को लेकर चर्चा में रहती हैं। उन्हें देखकर कई लोगों के मन में सवाल उठता है कि बढ़ती उम्र के साथ खुद को फिट और एक्टिव कैसे रखा जा सकता है। क्या इसके लिए खास डाइट लेना जरूरी है या घंटों जिम में पसीना बहाना पड़ता है? सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने इन सवालों के जवाब देते हुए महिलाओं को सेहत से जुड़ी तीन अहम सलाह दी हैं। 

करिश्मा कपूर की फिटनेस का राज क्या है 

करिश्मा कपूर लंबे समय से अपनी फिटनेस का ध्यान रखती आई हैं, रुजुता दिवेकर के अनुसार, फिटनेस को किसी एक डाइट या कुछ दिनों की मेहनत का परिणाम नहीं माना जा सकता। इसके पीछे लंबे समय तक अपनाई गई अच्छी आदतों की भूमिका होती है।   

पहली सलाह: वजन घटाने के बजाय शरीर मजबूत बनाने पर दें ध्यान

रुजुता दिवेकर की पहली सलाह एक्सरसाइज से जुड़ी है। उनके अनुसार, महिलाओं को केवल वजन कम करने के उद्देश्य से वर्कआउट नहीं करना चाहिए। शारीरिक गतिविधियों का मकसद शरीर को मजबूत रखना, मांसपेशियों की ताकत बनाए रखना और लंबे समय तक सक्रिय रहना भी होना चाहिए।   

दूसरी सलाह: वजन घटाने के लिए खाना छोड़ने से बचें

आजकल वजन कम करने के लिए कई तरह की डाइट लोकप्रिय हैं। कुछ लोग चावल खाना बंद कर देते हैं, तो कुछ रोटी या रात का खाना छोड़ देते हैं। कई लोग बिना जरूरत कार्बोहाइड्रेट को भी अपनी डाइट से पूरी तरह हटा देते हैं। रुजुता दिवेकर ऐसी सख्त डाइट अपनाने के बजाय संतुलित खानपान पर जोर देती हैं।   

तीसरी सलाह: 30 की उम्र से ही सेहत को दें प्राथमिकता

रुजुता दिवेकर की तीसरी सलाह महिलाओं की उम्र और बदलती शारीरिक जरूरतों से जुड़ी है। उनका कहना है कि महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए 40 या 50 साल की उम्र तक इंतजार नहीं करना चाहिए। 30 की उम्र से ही अच्छी आदतें अपनाना आगे चलकर फायदेमंद हो सकता है।   

वजन घटाते समय भी चावल खाती थीं करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर ने पहले रुजुता दिवेकर के साथ बातचीत में अपने खानपान से जुड़ी एक दिलचस्प बात साझा की थी। उन्होंने बताया था कि वजन घटाने के दौरान भी वह रात में फिश करी और चावल खाती थीं। यह बात उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है, जो मानते हैं कि रात में चावल खाने से वजन जरूर बढ़ता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें