Hair Repair Tips: खूबसूरत, मुलायम और चमकदार बाल हर किसी को पसंद हाेते है, कई बार बालों के निचले सिरे दो मुंहे होने लगते है। इससे बाल उलझने लगते हैं और उसकी चमक भी कम हो जाती है, बाल रूखे और बेजान नजर आने लगते है। इस समस्या से परेशान है, तो बालाें की देखभाल के तरीके में कुछ बदलाव करके इन्हें बेहतर है, बनाए रख सकते है। डर्मेटोलॉजिस्ट निरुपमा परवंदा ने अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए एक वीडियो में दो मुंहे बालों की समस्या से बचने के लिए तीन जरूरी उपाय बताए हैं। इनमें नियमित ट्रिमिंग, शैंपू लगाने का सही तरीका और हीट स्टाइलिंग से बचाव शामिल हैं। आइए जानते हैं कि इन उपायों को अपनाकर बालों की सेहत का ध्यान कैसे रखा जा सकता है।
हर तीन महीने में कराएं बालाें की ट्रिमिंग
दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए नियमित ट्रिमिंग करना जरूरी है। जब बालों के सिरे फट जाते हैं, तो उन्हें दोबारा पूरी तरह सामान्य नहीं बनाया जा सकता। ऐसे में खराब सिरों को काटना ही सबसे प्रभावी तरीका होता है।
बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने के लिए क्या करें
दो मुंहे बालों की समस्या को कम करने के लिए नियमित ट्रिमिंग, सही तरीके से शैंपू करना और हीट स्टाइलिंग से बचाव करना उपयोगी हो सकता है। इसके साथ ही बालों को धीरे-धीरे सुलझाएं, कंडीशनर का इस्तेमाल करें और गीले बालों को जोर से रगड़ने से बचें।शैंपू लगाते समय रखें इस बात का ध्यान
बालों और स्कैल्प को साफ रखने के लिए शैंपू करना जरूरी है, लेकिन इसे लगाने का तरीका भी मायने रखता है। बालों की लंबाई को बार-बार रगड़ने या जरूरत से ज्यादा शैंपू लगाने से रूखापन बढ़ सकता है।
हीट स्टाइलिंग का इस्तेमाल कम करें
ब्लो ड्रायर, हेयर स्ट्रेटनर और कर्लिंग आयरन जैसे उपकरण बालों को मनचाहा लुक देने में मदद करते हैं, लेकिन इनका बार-बार इस्तेमाल बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। अधिक गर्मी के कारण बाल रूखे और कमजोर हो सकते हैं। इससे बाल टूटने और दो मुंहे होने की समस्या भी बढ़ सकती है।







