Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम विदेश कतर के गैस प्लांट में विस्फोट : 12 भारतीयों समेत …
कतर के गैस प्लांट में विस्फोट
कतर के गैस प्लांट में विस्फोट
विदेश

कतर के गैस प्लांट में विस्फोट : 12 भारतीयों समेत 13 की मौत, 70 किमी दूर तक दहली धरती

कतर की Ras Laffan Industrial City स्थित बरजान गैस फैसिलिटी में रविवार रात हुए भीषण विस्फोट और आग की घटना में 13 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 12 भारतीय नागरिक शामिल हैं। हादसे में 66 अन्य लोग घायल हुए हैं। कतर के ऊर्जा मंत्री Saad Sherida Al-Kaabi ने पुष्टि की कि यह दुर्घटना प्लांट के पुनः संचालन (रीस्टार्ट) के दौरान हुई तकनीकी खराबी का परिणाम थी और किसी भी तरह की साजिश या तोड़फोड़ के संकेत नहीं मिले हैं।

प्रकाशित: 23 Jun 2026, 07:41 AM · अपडेट: 14 Sep 2026, 10:22 PM
दोहा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

कतर के सबसे बड़े ऊर्जा केंद्रों में से एक, रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी की बरजान गैस फैसिलिटी में रविवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में हुए जोरदार धमाके और उसके बाद लगी भीषण आग में कुल 13 लोगों की जान चली गई है, जिनमें 12 भारतीय नागरिक शामिल हैं। दोहा स्थित भारतीय दूतावास और कतर के ऊर्जा मंत्रालय ने इस दुखद घटना की पुष्टि की है।

कतर के ऊर्जा मंत्री और कतर एनर्जी के मुख्य कार्यकारी साद अल-काबी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस हादसे में जान गंवाने वाले लोग भारत और पाकिस्तान के नागरिक थे। घटना में 66 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका स्थानीय अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर है।

70 किलोमीटर दूर तक महसूस किए गए झटके

चश्मदीदों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी गूंज और झटके करीब 70 किलोमीटर दूर राजधानी दोहा तक महसूस किए गए। हादसा उस वक्त हुआ जब मेंटेनेंस के बाद प्लांट में दोबारा कामकाज शुरू करने की कोशिशें की जा रही थीं। धमाके के तुरंत बाद पूरे परिसर में आग फैल गई, जिसके बाद आपातकालीन सेवाओं और फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। कतरी प्रशासन ने शुरुआती जांच के बाद इसे एक तकनीकी दुर्घटना करार दिया है और किसी भी तरह की साजिश या तोड़फोड़ की आशंका से इनकार किया है।

दो दिन पहले ही शुरू हुआ था उत्पादन

सरकारी तेल और गैस कंपनी 'कतर एनर्जी' के मुताबिक, जरूरी रखरखाव (मेंनटेनेंस) के काम के चलते दिसंबर 2025 में इस प्लांट को अस्थायी रूप से बंद किया गया था। करीब छह महीने की बंदी के बाद, हादसे से महज दो दिन पहले ही यहाँ दोबारा प्रोडक्शन शुरू किया गया था। रविवार रात जब एक्सपोर्ट टर्मिनल के कुछ हिस्सों को एक्टिव किया जा रहा था, तभी अचानक यह ब्लास्ट हो गया।

बता दें कि बरजान गैस फैसिलिटी कतर के बुनियादी ढांचे का एक बेहद संवेदनशील और अहम हिस्सा है। इसकी दैनिक उत्पादन क्षमता लगभग 1.4 बिलियन स्टैंडर्ड क्यूबिक फीट है। यहाँ से निकलने वाली गैस का मुख्य इस्तेमाल कतर में बिजली बनाने और समुद्र के खारे पानी को पीने लायक (डिसेलिनेशन) बनाने वाले प्लांटों को चलाने के लिए होता है, जो इस खाड़ी देश की पानी की लाइफलाइन हैं।

पीड़ितों की मदद में जुटा भारतीय दूतावास

हादसे की खबर मिलते ही दोहा में मौजूद भारतीय दूतावास सक्रिय हो गया है। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शोक जताते हुए कहा कि वे इस मुश्किल घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़े हैं और दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हैं।

भारतीय राजनयिक लगातार कतर के अधिकारियों और अस्पताल प्रशासन के संपर्क में हैं ताकि घायलों को बेहतर इलाज मिल सके। इसके साथ ही, मारे गए 12 भारतीय नागरिकों के पार्थिव शरीरों को कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर जल्द से जल्द भारत भेजने की व्यवस्था की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने घटना के कारणों की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें