Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग खुलासा : दुर्ग में अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड…
दुर्ग में अवैध गुटखा फैक्ट्री से जब्त माल
दुर्ग में अवैध गुटखा फैक्ट्री से जब्त माल
दुर्ग

खुलासा : दुर्ग में अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 32 बोरे माल जब्त 

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कचांदूर गांव में पुलिस ने डिटर्जेंट पाउडर निर्माण की आड़ में चल रही अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में किराए के गोदाम में जर्दायुक्त गुटखा तैयार करने और पैकेजिंग का काम किया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने छापा मारकर 32 बोरे तैयार गुटखा, 32 बोरे मीठी सुपारी, कच्चा माल और मिक्सिंग मशीन बरामद की।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 24 Jun 2026, 10:56 AM · अपडेट: 30 Jun 2026, 08:52 PM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अवैध गुटखा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. भारी मात्रा में गुटखा और उसके निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है. यह पूरा मामला जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के कचांदूर गांव का है, जहां डिटर्जेंट पाउडर बनाने के नाम पर एक गोदाम किराए पर लेकर अवैध रूप से जर्दा युक्त गुटखा तैयार और पैकेजिंग का काम किया जा रहा था 

32 बोरे तैयार गुटखा और अन्य सामग्री जब्त

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि सुपेला निवासी मोहम्मद मुस्तफा का गोदाम उत्तर प्रदेश निवासी मोहम्मद शान ने करीब 15 से 20 दिन पहले किराए पर लिया था. गोदाम लेने के दौरान उसने डिटर्जेंट पाउडर निर्माण का काम करने की जानकारी दी थी. लेकिन कई दिनों तक उसका गोदाम मालिक से कोई संपर्क नहीं हुआ और उसका मोबाइल फोन भी लगातार बंद मिलने लगा, 

पुलिस की जांच और बरामदगी की कार्रवाई

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोदाम की जांच की। जांच के दौरान वहां से 32 बड़े बोरों में तैयार गुटखा, 32 बोरों में मीठी सुपारी, गुटखा बनाने में उपयोग होने वाला रॉ मटेरियल और मिक्सिंग मशीन बरामद की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने  खाने पीने  की जांचकर्ता  विभाग  को भी मौके पर बुलाया.

सीएसपी का बयान और आगे की कानूनी कार्रवाई

सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गोदाम में जर्दा युक्त गुटखा की पैकेजिंग और निर्माण का कार्य किया जा रहा था. फिलहाल बरामद सामग्री को फूड सेफ्टी अधिकारियों को सौंप दिया गया है और मामले में संबंधित व्यक्तियों की तलाश के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें